शेयर मार्केट लाल निशान पर खुला, सेंसेक्स 272 अंक फिसला, निफ्टी 25,665 के नीचे
Stock Market Today: भारतीय शेयर मार्केट में सप्ताह के पहले ट्रेडिंग सेशन 3 नवंबर, सोमवार के कारोबारी दिन की शुरुआत गिरावट के साथ हुई. दोनों ही प्रमुख इंडेक्स लाल निशान पर ट्रेड करते हुए ओपन हुए. 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स इंडेक्स 103.61 अंक या 0.12 प्रतिशत की गिरावट के साथ 83,835.10 पर कारोबारी दिन की शुरुआत की. वहीं एनएसई निफ्टी 50 भी 25.25 अंक या 0.10 प्रतिशत की गिरावट के साथ 25,696.85 पर लाल निशान के साथ ट्रेड करते हुए ओपन हुआ था. 9:20 बजे तक, सेंसेक्स 219 अंक फिसलकर 83,718 पर कारोबार कर रहा था. वहीं निफ्टी 50 44 अंक की गिरावट के साथ 25,678 पर ट्रेड कर रहा था. कारोबारी दिन की शुरुआत के कुछ समय बाद से ही दोनों प्रमुख बेंचमार्क इंडेक्सों में गिरावट तेज हो गई. बीएसई बॉस्केट से केवल 3 शेयर हरे निशान पर ट्रेड कर रहे थे. बीएसई के टॉप गेनरमहिंद्रा एंड महिंद्रा, एसबीआईएन, टीएमपीवी बीएसई के टॉप लूजरमारुति, इटरनल, टाइटन, आईटीसी, एनटीपीसी शुक्रवार को कैसा रहा था मार्केट? सप्ताह के आखिरी ट्रेडिंग सेशन, शुक्रवार 31 अक्टूबर को भारतीय शेयर मार्केट में जबरदस्त गिरावट देखने को मिली थी और दोनों ही प्रमुख इंडेक्स लाल निशान पर ट्रेड करते हुए बंद हुए थे. सेंसेक्स 465.75 अंक या 0.55 प्रतिशत की गिरावट के साथ 83,938.71 अंक तो वहीं, एनएसई निफ्टी 50 155.75 अंक या 0.60 प्रतिशत की गिरावत लेते हुए 25,722.10 पर ट्रेड करते हुए कारोबारी दिन की समाप्ति की थी. बीएसई बास्केट से टीसीएस, आईटीसी, एसबीआईएन टॉप गेनर थे. टॉप लूजर की बात करें तो, इटरनल, एनटीपीसी, कोटक बैंक, आईसीआईसीआई बैंक और पावरग्रिड रहे थे. निफ्टी एफएमसीजी, निफ्टी आईटी, निफ्टी स्मॉलकैप, निफ्टी मिडकैप, निफ्टी बैंक, निफ्टी 100 और निफ्टी ऑटो लाल निशान के साथ बंद हुए थे. शुक्रवार के कारोबारी दिन बीएसई बास्केट से 5 शेयर हरे निशान पर बंद हुए थे और 21 शेयरों में गिरावट दर्ज की गई थी. डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ़ सूचना हेतु दी जा रही है. यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें. ABPLive.com की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है.) यह भी पढ़ें: इंश्योरेंस कंपनी की मनमानी से हैं परेशान? यहां करें ऑनलाइन शिकायत
Stock Market Today: भारतीय शेयर मार्केट में सप्ताह के पहले ट्रेडिंग सेशन 3 नवंबर, सोमवार के कारोबारी दिन की शुरुआत गिरावट के साथ हुई. दोनों ही प्रमुख इंडेक्स लाल निशान पर ट्रेड करते हुए ओपन हुए. 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स इंडेक्स 103.61 अंक या 0.12 प्रतिशत की गिरावट के साथ 83,835.10 पर कारोबारी दिन की शुरुआत की. वहीं एनएसई निफ्टी 50 भी 25.25 अंक या 0.10 प्रतिशत की गिरावट के साथ 25,696.85 पर लाल निशान के साथ ट्रेड करते हुए ओपन हुआ था.
9:20 बजे तक, सेंसेक्स 219 अंक फिसलकर 83,718 पर कारोबार कर रहा था. वहीं निफ्टी 50 44 अंक की गिरावट के साथ 25,678 पर ट्रेड कर रहा था. कारोबारी दिन की शुरुआत के कुछ समय बाद से ही दोनों प्रमुख बेंचमार्क इंडेक्सों में गिरावट तेज हो गई. बीएसई बॉस्केट से केवल 3 शेयर हरे निशान पर ट्रेड कर रहे थे.
बीएसई के टॉप गेनर
महिंद्रा एंड महिंद्रा, एसबीआईएन, टीएमपीवी
बीएसई के टॉप लूजर
मारुति, इटरनल, टाइटन, आईटीसी, एनटीपीसी
शुक्रवार को कैसा रहा था मार्केट?
सप्ताह के आखिरी ट्रेडिंग सेशन, शुक्रवार 31 अक्टूबर को भारतीय शेयर मार्केट में जबरदस्त गिरावट देखने को मिली थी और दोनों ही प्रमुख इंडेक्स लाल निशान पर ट्रेड करते हुए बंद हुए थे. सेंसेक्स 465.75 अंक या 0.55 प्रतिशत की गिरावट के साथ 83,938.71 अंक तो वहीं, एनएसई निफ्टी 50 155.75 अंक या 0.60 प्रतिशत की गिरावत लेते हुए 25,722.10 पर ट्रेड करते हुए कारोबारी दिन की समाप्ति की थी.
बीएसई बास्केट से टीसीएस, आईटीसी, एसबीआईएन टॉप गेनर थे. टॉप लूजर की बात करें तो, इटरनल, एनटीपीसी, कोटक बैंक, आईसीआईसीआई बैंक और पावरग्रिड रहे थे. निफ्टी एफएमसीजी, निफ्टी आईटी, निफ्टी स्मॉलकैप, निफ्टी मिडकैप, निफ्टी बैंक, निफ्टी 100 और निफ्टी ऑटो लाल निशान के साथ बंद हुए थे. शुक्रवार के कारोबारी दिन बीएसई बास्केट से 5 शेयर हरे निशान पर बंद हुए थे और 21 शेयरों में गिरावट दर्ज की गई थी.
डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ़ सूचना हेतु दी जा रही है. यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें. ABPLive.com की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है.)
यह भी पढ़ें: इंश्योरेंस कंपनी की मनमानी से हैं परेशान? यहां करें ऑनलाइन शिकायत
What's Your Reaction?