शेयर बाजार गुलजार, 283 अंक चढ़कर बंद हुआ सेंसेक्स, लेकिन इन स्टॉक्स ने लगाई निवेशकों की लंका
Stock Market News: शेयर बाजार में हफ्ते के तीसरे कारोबारी दिन यानी बुधवार को तेजी देखी गई. पीएसयू बैंकिंग और मेटल स्टॉक्स में मजबूती की वजह से उछाल के साथ शेयर बाजार बंद हुआ. हालांकि, आईटी स्टॉक्स की गिरावट के चलते दलाल स्ट्रीट में बढ़त को सीमित कर दिया. मेटल और पीएसयू में मजबूती उछाल के साथ बंद बाजार बीएसईस पर 30 अंकों वाला सेंसेक्स जहां 283.29 अंक उछलकर 83,734.25 के स्तर पर बंद हुआ तो वहीं एनएसई पर निफ्टी 50 भी 93.95 अंक ऊपर चढ़कर 25,819.35 के स्तर पर कारोबार कर बंद हुआ. टाटा स्टील जहां टॉप गेनर रहा, जिसके शेयर 2.83 प्रतिशत उछले तो वहीं आईटीसी 2.24 प्रतिशत, एक्सिस बैंक 1.51 प्रतिशत, महिंद्रा एंड महिन्द्र 1.49 प्रतिशत जबकि रिलायंस इंडस्ट्रीज 1.22 प्रतिशत ऊपर चढ़कर बंद हुआ. जबकि, टेक महिन्द्रा के स्टॉक्स में 1.58 प्रतिशत की बड़ी गिरावट देखी गई. इसके बाद एटरनल 1.56 प्रतिशत, इन्फोसिस 1.37 प्रतिशत, अडानी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकोनॉमिक जोन 1.20 प्रतिशत और एचसीएल के स्टॉक्स 1.16 प्रतिशत तक नीचे चला गया. क्यों बाजार में तेजी? बाजार में तेजी को लेकर जियोजीत इन्वेस्टमेंट्स लिमिटेड के हेड ऑफ रिसर्च विनोद नायर का कहना है कि वैश्विक अनिश्चितताओं के बावजूद घरेलू निवेशकों की तरफ से जबरदस्त खरीदारी की वजह से उबरने में मदद मिली है. उन्होंने बताया कि बैंकिंग और फाइनेंशियल स्टॉक्स में मजबूती देखने को मिली है, एफएमसीजी ने भी अपेक्षाकृत बेहतर परफॉर्म किया है. लेकिन इनकी तुलना में एआई के डर की वजह से आईटी स्टॉक्स के ऊपर भारी दबाव रहा. ये भी पढ़ें: चांदी ने फिर पकड़ी तेज रफ्तार, एक दिन में उछले 8000 रुपये से ज्यादा भाव, अब आगे क्या होगा? डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ़ सूचना हेतु दी जा रही है. यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें. ABPLive.com की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है.)
Stock Market News: शेयर बाजार में हफ्ते के तीसरे कारोबारी दिन यानी बुधवार को तेजी देखी गई. पीएसयू बैंकिंग और मेटल स्टॉक्स में मजबूती की वजह से उछाल के साथ शेयर बाजार बंद हुआ. हालांकि, आईटी स्टॉक्स की गिरावट के चलते दलाल स्ट्रीट में बढ़त को सीमित कर दिया.
मेटल और पीएसयू में मजबूती
उछाल के साथ बंद बाजार बीएसईस पर 30 अंकों वाला सेंसेक्स जहां 283.29 अंक उछलकर 83,734.25 के स्तर पर बंद हुआ तो वहीं एनएसई पर निफ्टी 50 भी 93.95 अंक ऊपर चढ़कर 25,819.35 के स्तर पर कारोबार कर बंद हुआ. टाटा स्टील जहां टॉप गेनर रहा, जिसके शेयर 2.83 प्रतिशत उछले तो वहीं आईटीसी 2.24 प्रतिशत, एक्सिस बैंक 1.51 प्रतिशत, महिंद्रा एंड महिन्द्र 1.49 प्रतिशत जबकि रिलायंस इंडस्ट्रीज 1.22 प्रतिशत ऊपर चढ़कर बंद हुआ.
जबकि, टेक महिन्द्रा के स्टॉक्स में 1.58 प्रतिशत की बड़ी गिरावट देखी गई. इसके बाद एटरनल 1.56 प्रतिशत, इन्फोसिस 1.37 प्रतिशत, अडानी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकोनॉमिक जोन 1.20 प्रतिशत और एचसीएल के स्टॉक्स 1.16 प्रतिशत तक नीचे चला गया.
क्यों बाजार में तेजी?
बाजार में तेजी को लेकर जियोजीत इन्वेस्टमेंट्स लिमिटेड के हेड ऑफ रिसर्च विनोद नायर का कहना है कि वैश्विक अनिश्चितताओं के बावजूद घरेलू निवेशकों की तरफ से जबरदस्त खरीदारी की वजह से उबरने में मदद मिली है. उन्होंने बताया कि बैंकिंग और फाइनेंशियल स्टॉक्स में मजबूती देखने को मिली है, एफएमसीजी ने भी अपेक्षाकृत बेहतर परफॉर्म किया है. लेकिन इनकी तुलना में एआई के डर की वजह से आईटी स्टॉक्स के ऊपर भारी दबाव रहा.
डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ़ सूचना हेतु दी जा रही है. यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें. ABPLive.com की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है.)
What's Your Reaction?