शुभमन गिल की वापसी पर सस्पेंस खत्म, पहला टी20 मैच खेलेंगे या नहीं; आया नया अपडेट
भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका टी20 सीरीज का आगाज 9 दिसंबर से होने वाला है. उससे पहले शुभमन गिल की फिटनेस पर बड़ा अपडेट आया है. BCCI के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस ने भारतीय टीम मैनेजमेंट को यह बता दिया है कि शुभमन गिल ने अपनी रिहैबिलिटेशन प्रक्रिया पूरी कर ली है और वो तीनों फॉर्मेट में खेलने के लिए पूरी तरह फिट हैं. शुभमन गिल को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए भारतीय स्क्वाड में शामिल किया गया था. फिटनेस साबित करने के लिए उन्हें रिहैब की पूरी प्रक्रिया से गुजरने के प्रोटोकॉल को पूरा करना था. शुभमन गिल को भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका कोलकाता टेस्ट के दूसरे दिन गर्दन में चोट आई थी. साइमन हार्मर की गेंद पर स्वीप शॉट लगाते समय उन्हें गर्दन में खिंचाव आया था. इसके बाद उन्हें अस्पताल में भी भर्ती होना पड़ा था. इस चोट के चलते गिल दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज में नहीं खेल पाए हैं. टी20 सीरीज के लिए खुद को फिट साबित करने के लिए शुभमन गिल को बेंगलुरु स्थित सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में रिहैबिलिटेशन के साथ-साथ स्किल ट्रेनिंग भी करनी पड़ी. उन्होंने बल्लेबाजी, फील्डिंग और मैच सिम्यूलेशन का भी अभ्यास किया. भारत के टी20 स्क्वाड में शामिल खिलाड़ी शनिवार को कटक पहुंचेंगे, जहां दोनों टीमों का पहला टी20 मैच खेला जाना है. भारतीय टीम का पहला ट्रेनिंग सेशन रविवार को होगा. बताते चलें कि यह टी20 सीरीज 9 दिसंबर-16 दिसंबर तक चलेगी. यह भी पढ़ें: 20 हार के बाद बदली किस्मत, 2023 के बाद अब भारत को मिली जीत; दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ हुआ 'करिश्मा' दक्षिण अफ्रीका को लगे 3 झटके, टी20 सीरीज से बड़े-बड़े स्टार खिलाड़ी बाहर; 9 जून को भारत से है पहला मैच
भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका टी20 सीरीज का आगाज 9 दिसंबर से होने वाला है. उससे पहले शुभमन गिल की फिटनेस पर बड़ा अपडेट आया है. BCCI के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस ने भारतीय टीम मैनेजमेंट को यह बता दिया है कि शुभमन गिल ने अपनी रिहैबिलिटेशन प्रक्रिया पूरी कर ली है और वो तीनों फॉर्मेट में खेलने के लिए पूरी तरह फिट हैं.
शुभमन गिल को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए भारतीय स्क्वाड में शामिल किया गया था. फिटनेस साबित करने के लिए उन्हें रिहैब की पूरी प्रक्रिया से गुजरने के प्रोटोकॉल को पूरा करना था.
शुभमन गिल को भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका कोलकाता टेस्ट के दूसरे दिन गर्दन में चोट आई थी. साइमन हार्मर की गेंद पर स्वीप शॉट लगाते समय उन्हें गर्दन में खिंचाव आया था. इसके बाद उन्हें अस्पताल में भी भर्ती होना पड़ा था. इस चोट के चलते गिल दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज में नहीं खेल पाए हैं.
टी20 सीरीज के लिए खुद को फिट साबित करने के लिए शुभमन गिल को बेंगलुरु स्थित सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में रिहैबिलिटेशन के साथ-साथ स्किल ट्रेनिंग भी करनी पड़ी. उन्होंने बल्लेबाजी, फील्डिंग और मैच सिम्यूलेशन का भी अभ्यास किया.
भारत के टी20 स्क्वाड में शामिल खिलाड़ी शनिवार को कटक पहुंचेंगे, जहां दोनों टीमों का पहला टी20 मैच खेला जाना है. भारतीय टीम का पहला ट्रेनिंग सेशन रविवार को होगा. बताते चलें कि यह टी20 सीरीज 9 दिसंबर-16 दिसंबर तक चलेगी.
यह भी पढ़ें:
20 हार के बाद बदली किस्मत, 2023 के बाद अब भारत को मिली जीत; दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ हुआ 'करिश्मा'
What's Your Reaction?