शादी टूटने के बाद Smriti Mandhana ने तोड़ी चुप्पी, बयान से सबको चौंकाया; कहा- मुझे किसी से प्यार...

भारतीय क्रिकेटर स्मृति मंधाना ने आखिरकार शादी टूटने के बाद चुप्पी तोड़ दी है. स्मृति का साफ कहना है कि ऐसी कोई दूसरी चीज नहीं, जिसे वो क्रिकेट से ज्यादा  पसंद करती हों. उन्होंने Amazon Smbhav Summit 2025 में बताया कि कैसे टीम इंडिया की जर्सी पहनना उनके लिए सबसे बड़े गर्व का विषय है. पिछले महीने ही स्मृति मंधाना भारत की 2025 महिला ODI वर्ल्ड कप विजेता टीम का हिस्सा रही थीं. स्मृति मंधाना ने तोड़ी चुप्पी Amazon Smbhav Summit 2025 में स्मृति मंधाना ने कहा,"मुझे नहीं लगता कि ऐसी कोई भी चीज है, जिससे मुझे क्रिकेट से अधिक प्रेम हो. टीम इंडिया की जर्सी पहनना सबसे बड़ी प्रेरणा का स्रोत है. यह मायने नहीं रखता कि आप किस दौर से गुजर रहे हैं, वह एक विचार आपको सबसे बाहर ले आता है." मंधाना ने आगे कहा, "बल्लेबाजी का जुनून हमेशा से रहा है. मेरे आसपास के लोगों को शायद यह समझ नहीं आता था, लेकिन मेरे दिमाग में सिर्फ एक बात चल रही होती थी कि वर्ल्ड चैंपियन बनना है." स्मृति मंधाना पिछले दिनों बॉलीवुड म्यूजिक कम्पोजर पलाश मुच्छल संग शादी को लेकर चर्चा में रहीं. उनकी 23 नवंबर को शादी होने वाली थी, लेकिन हाल ही में दोनों ने शादी टूटने की पुष्टि कर अपने फैंस को हैरान कर दिया था. वर्ल्ड कप की ऐतिहासिक जीत पर भी बोलीं भारत ने महिला ODI वर्ल्ड कप 2025 के फाइनल में दक्षिण अफ्रीका को 52 रनों से हराकर पहली बार वनडे वर्ल्ड कप जीता था. स्मृति मंधाना ने पूरे टूर्नामेंट में 434 रन बनाकर भारत को विश्व विजेता बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया था. वर्ल्ड कप जीत पर स्मृति मंधाना ने कहा, "हम जो लक्ष्य लिए लड़ रहे थे, ये ट्रॉफी उसी का नतीजा है. मैं एक दशक से ज्यादा समय से खेल रही हूं और कई चीजें मेरे हिसाब से नहीं हुईं. फाइनल से पहले हमने उस लम्हे को बार-बार सोचा था." यह भी पढ़ें: मुंबई इंडियंस है कंगाल, IPL 2026 की नीलामी में सिर्फ 2 टीम लगा सकती हैं 30 करोड़ की बोली; जानें सबका पर्स

Dec 11, 2025 - 00:30
 0
शादी टूटने के बाद Smriti Mandhana ने तोड़ी चुप्पी, बयान से सबको चौंकाया; कहा- मुझे किसी से प्यार...

भारतीय क्रिकेटर स्मृति मंधाना ने आखिरकार शादी टूटने के बाद चुप्पी तोड़ दी है. स्मृति का साफ कहना है कि ऐसी कोई दूसरी चीज नहीं, जिसे वो क्रिकेट से ज्यादा  पसंद करती हों. उन्होंने Amazon Smbhav Summit 2025 में बताया कि कैसे टीम इंडिया की जर्सी पहनना उनके लिए सबसे बड़े गर्व का विषय है. पिछले महीने ही स्मृति मंधाना भारत की 2025 महिला ODI वर्ल्ड कप विजेता टीम का हिस्सा रही थीं.

स्मृति मंधाना ने तोड़ी चुप्पी

Amazon Smbhav Summit 2025 में स्मृति मंधाना ने कहा,"मुझे नहीं लगता कि ऐसी कोई भी चीज है, जिससे मुझे क्रिकेट से अधिक प्रेम हो. टीम इंडिया की जर्सी पहनना सबसे बड़ी प्रेरणा का स्रोत है. यह मायने नहीं रखता कि आप किस दौर से गुजर रहे हैं, वह एक विचार आपको सबसे बाहर ले आता है."

मंधाना ने आगे कहा, "बल्लेबाजी का जुनून हमेशा से रहा है. मेरे आसपास के लोगों को शायद यह समझ नहीं आता था, लेकिन मेरे दिमाग में सिर्फ एक बात चल रही होती थी कि वर्ल्ड चैंपियन बनना है."

स्मृति मंधाना पिछले दिनों बॉलीवुड म्यूजिक कम्पोजर पलाश मुच्छल संग शादी को लेकर चर्चा में रहीं. उनकी 23 नवंबर को शादी होने वाली थी, लेकिन हाल ही में दोनों ने शादी टूटने की पुष्टि कर अपने फैंस को हैरान कर दिया था.

वर्ल्ड कप की ऐतिहासिक जीत पर भी बोलीं

भारत ने महिला ODI वर्ल्ड कप 2025 के फाइनल में दक्षिण अफ्रीका को 52 रनों से हराकर पहली बार वनडे वर्ल्ड कप जीता था. स्मृति मंधाना ने पूरे टूर्नामेंट में 434 रन बनाकर भारत को विश्व विजेता बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया था.

वर्ल्ड कप जीत पर स्मृति मंधाना ने कहा, "हम जो लक्ष्य लिए लड़ रहे थे, ये ट्रॉफी उसी का नतीजा है. मैं एक दशक से ज्यादा समय से खेल रही हूं और कई चीजें मेरे हिसाब से नहीं हुईं. फाइनल से पहले हमने उस लम्हे को बार-बार सोचा था."

यह भी पढ़ें:

मुंबई इंडियंस है कंगाल, IPL 2026 की नीलामी में सिर्फ 2 टीम लगा सकती हैं 30 करोड़ की बोली; जानें सबका पर्स

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow