शादी के 2 महीने बाद बॉयफ्रेंड के साथ भाग गई लड़की, पति ने सुसाइड नोट लिख की आत्महत्या

Karnataka News: कर्नाटक के दावणगेरे जिले में एक दुखद घटना ने सबको झकझोर दिया. शादी के मात्र दो महीने बाद दुल्हन सरस्वती अपने बॉयफ्रेंड के साथ भाग गई. इस घटना से दुखी दूल्हा हरीश और महिला के रिश्तेदार रुद्रेश ने अपनी जान ले ली. पुलिस ने बॉयफ्रेंड के साथ भागी महिला को दो लोगों को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया. जांच में पता चला है कि मरने वालों में कुम्मनूर का 30 साल का दूल्हा हरीश और उस महिला का रिश्तेदार 36 साल का रुद्रेश शामिल हैं. जांच में पता चला है कि उस महिला का नाम सरस्वती है जो बॉयफ्रेंड कुमार के साथ भाग गई थी. पत्र लिखकर पति ने की आत्महत्या पुलिस जांच में सामने आई जानकारी के मुताबिक, हरीश और सरस्वती की शादी दो महीने पहले हुई थी. इसके बाद हरीश ने अपने ससुर को बताया कि उसकी पत्नी मंदिर जाने के लिए गई थी और वापस नहीं आई. बाद में, दोनों पक्षों ने सरस्वती के लापता होने की शिकायत दर्ज कराई. जांच में पता चला कि महिला लापता नहीं हुई थी, बल्कि अपने बॉयफ्रेंड कुमार के साथ भाग गई थी. यह जानकर दुखी हरीश ने एक पत्र लिखा और आत्महत्या कर ली. रुद्रेश ने भी इस बात से दुखी होकर जहर खा लिया कि उसकी शादी इस तरह हो गई.” हरीश के पत्र में क्या था? हरीश ने अपने पत्र में लिखा था, “सरस्वती और उसका बॉयफ्रेंड मुझे धमका रहे हैं. मुझ पर झूठे आरोप लगा रहे हैं. इसके अलावा उसकी आत्महत्या के लिए उस महिला के दो रिश्तेदार गणेश और अंजिनम्मा जिम्मेदार हैं” पुलिस सूत्रों ने बताया कि इससे पहले सरस्वती ने शादी के कुछ दिनों बाद पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी कि उसके पति हरीश और उसके परिवार वाले उसे प्रताड़ित कर रहे हैं. इस संबंध में जांच में यह पता चला कि सरस्वती और कुमार के बीच शादी से पहले संबंध थे. इस बीच हरीश के पिता ने अनुरोध किया है कि कुमार ने हरीश को पीटा और धमकाया और मेरे बेटे की मौत के लिए जिम्मेदार लोगों को सजा दी जानी चाहिए”. इस बीच पुलिस ने सरस्वती को गिरफ्तार कर लिया, जो अपने रिश्तेदार के घर में छिपी हुई थी.

Jan 30, 2026 - 15:30
 0
शादी के 2 महीने बाद बॉयफ्रेंड के साथ भाग गई लड़की, पति ने सुसाइड नोट लिख की आत्महत्या

Karnataka News: कर्नाटक के दावणगेरे जिले में एक दुखद घटना ने सबको झकझोर दिया. शादी के मात्र दो महीने बाद दुल्हन सरस्वती अपने बॉयफ्रेंड के साथ भाग गई. इस घटना से दुखी दूल्हा हरीश और महिला के रिश्तेदार रुद्रेश ने अपनी जान ले ली. पुलिस ने बॉयफ्रेंड के साथ भागी महिला को दो लोगों को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया.

जांच में पता चला है कि मरने वालों में कुम्मनूर का 30 साल का दूल्हा हरीश और उस महिला का रिश्तेदार 36 साल का रुद्रेश शामिल हैं. जांच में पता चला है कि उस महिला का नाम सरस्वती है जो बॉयफ्रेंड कुमार के साथ भाग गई थी.

पत्र लिखकर पति ने की आत्महत्या

पुलिस जांच में सामने आई जानकारी के मुताबिक, हरीश और सरस्वती की शादी दो महीने पहले हुई थी. इसके बाद हरीश ने अपने ससुर को बताया कि उसकी पत्नी मंदिर जाने के लिए गई थी और वापस नहीं आई. बाद में, दोनों पक्षों ने सरस्वती के लापता होने की शिकायत दर्ज कराई. जांच में पता चला कि महिला लापता नहीं हुई थी, बल्कि अपने बॉयफ्रेंड कुमार के साथ भाग गई थी. यह जानकर दुखी हरीश ने एक पत्र लिखा और आत्महत्या कर ली. रुद्रेश ने भी इस बात से दुखी होकर जहर खा लिया कि उसकी शादी इस तरह हो गई.”

हरीश के पत्र में क्या था?

हरीश ने अपने पत्र में लिखा था, “सरस्वती और उसका बॉयफ्रेंड मुझे धमका रहे हैं. मुझ पर झूठे आरोप लगा रहे हैं. इसके अलावा उसकी आत्महत्या के लिए उस महिला के दो रिश्तेदार गणेश और अंजिनम्मा जिम्मेदार हैं” पुलिस सूत्रों ने बताया कि इससे पहले सरस्वती ने शादी के कुछ दिनों बाद पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी कि उसके पति हरीश और उसके परिवार वाले उसे प्रताड़ित कर रहे हैं. इस संबंध में जांच में यह पता चला कि सरस्वती और कुमार के बीच शादी से पहले संबंध थे.

इस बीच हरीश के पिता ने अनुरोध किया है कि कुमार ने हरीश को पीटा और धमकाया और मेरे बेटे की मौत के लिए जिम्मेदार लोगों को सजा दी जानी चाहिए”. इस बीच पुलिस ने सरस्वती को गिरफ्तार कर लिया, जो अपने रिश्तेदार के घर में छिपी हुई थी.

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow