शादी का निमंत्रण देने के बहाने घर में घुसे लुटेरे, पानी मांगा, फिर बुज़ुर्ग महिला को बांधकर उसके...

कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु से एक चौंका देने वाली खबर सामने आई है. दिनदहाड़े हुई लूटपाट की घटना ने सभी को हिलाकर रख दिया है. बेंगलुरु के बाहरी इलाके अत्तिबेले थाना क्षेत्र में बुधवार (5 नवंबर) को हुई सनसनीखेज वारदात में बुजुर्ग महिला संग लूट का मामला सामने आया है. जानकारी के मुताबिक नेरलूर में रहने वाली एक बुज़ुर्ग महिला के घर तीन अज्ञात लुटेरे शादी का न्यौता देने के बहाने घुसे. घर में घुसने के बाद लुटेरों ने बुजुर्ग महिला को बंधक बनाकर उनसे करीब 10 लाख रुपये के सोने के गहने लूट लिए. ये घटना दोपहर करीब 2.30 बजे की बताई जा रही है.  खुद को रिश्तेदार बताते हुए घर में घुसे लुटेरे रविकुमार और नागवेनी के घर पहुंचे और खुद को रिश्तेदार बताते हुए शादी का कार्ड देने की बात कही. नागवेनी ने जैसे ही दरवाज़ा खोला उनमें से एक महिला ने पानी के लिए पानी मांगा. नागवेनी पानी लेने रसोई में गई, तभी दो पुरुष पीछे-पीछे अंदर घुस आए.  महिला के घर में घुसे लूटेरों ने नागवेनी के हाथ-पैर बांध दिए और चाकू की नोक पर धमकाया. लुटेरों ने अलमारी में रखी लॉकर की चाबी छीन ली और उसके बाद करीब 200 ग्राम सोने के गहने लूटकर मौके से फरार हो गए. भागने से पहले आरोपियों ने नागवेनी को एक कमरे में बंद कर दिया था.  पड़ोसियों ने महिला को आजाद करायाकुछ देर के बाद नागवेनी ने पास में पड़े मोबाइल से पड़ोसियों को कॉल किया, जिसके बाद पड़ोसी तुरंत पहुंचे. पड़ोसियों ने दरवाजा तोड़कर नागवेनी को मुक्त कराया, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई. सूचना मिलते ही एएसपी वेंकटेश प्रसन्ना, डीएसपी मोहन कुमार और इंस्पेक्टर मंजूनाथ मौके पर पहुंचे. पुलिस ने डॉग स्क्वॉड और फिंगरप्रिंट टीम की मदद से सबूत जुटाए. पास के स्कूल में लगे सीसीटीवी कैमरों में तीनों संदिग्धों के चेहरे कैद हुए हैं. पुलिस ने मामला दर्ज कर तीनों आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है और जांच जारी है. ये भी पढ़ें Delhi IGI Airport: दिल्ली एयरपोर्ट पर ऐसा क्या हुआ? रनवे पर इंतजार करते पैसेंजर, जानें पूरा मामला

Nov 7, 2025 - 13:30
 0
शादी का निमंत्रण देने के बहाने घर में घुसे लुटेरे, पानी मांगा, फिर बुज़ुर्ग महिला को बांधकर उसके...

कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु से एक चौंका देने वाली खबर सामने आई है. दिनदहाड़े हुई लूटपाट की घटना ने सभी को हिलाकर रख दिया है. बेंगलुरु के बाहरी इलाके अत्तिबेले थाना क्षेत्र में बुधवार (5 नवंबर) को हुई सनसनीखेज वारदात में बुजुर्ग महिला संग लूट का मामला सामने आया है.

जानकारी के मुताबिक नेरलूर में रहने वाली एक बुज़ुर्ग महिला के घर तीन अज्ञात लुटेरे शादी का न्यौता देने के बहाने घुसे. घर में घुसने के बाद लुटेरों ने बुजुर्ग महिला को बंधक बनाकर उनसे करीब 10 लाख रुपये के सोने के गहने लूट लिए. ये घटना दोपहर करीब 2.30 बजे की बताई जा रही है. 

खुद को रिश्तेदार बताते हुए घर में घुसे 
लुटेरे रविकुमार और नागवेनी के घर पहुंचे और खुद को रिश्तेदार बताते हुए शादी का कार्ड देने की बात कही. नागवेनी ने जैसे ही दरवाज़ा खोला उनमें से एक महिला ने पानी के लिए पानी मांगा. नागवेनी पानी लेने रसोई में गई, तभी दो पुरुष पीछे-पीछे अंदर घुस आए. 

महिला के घर में घुसे लूटेरों ने नागवेनी के हाथ-पैर बांध दिए और चाकू की नोक पर धमकाया. लुटेरों ने अलमारी में रखी लॉकर की चाबी छीन ली और उसके बाद करीब 200 ग्राम सोने के गहने लूटकर मौके से फरार हो गए. भागने से पहले आरोपियों ने नागवेनी को एक कमरे में बंद कर दिया था. 

पड़ोसियों ने महिला को आजाद कराया
कुछ देर के बाद नागवेनी ने पास में पड़े मोबाइल से पड़ोसियों को कॉल किया, जिसके बाद पड़ोसी तुरंत पहुंचे. पड़ोसियों ने दरवाजा तोड़कर नागवेनी को मुक्त कराया, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई. सूचना मिलते ही एएसपी वेंकटेश प्रसन्ना, डीएसपी मोहन कुमार और इंस्पेक्टर मंजूनाथ मौके पर पहुंचे.

पुलिस ने डॉग स्क्वॉड और फिंगरप्रिंट टीम की मदद से सबूत जुटाए. पास के स्कूल में लगे सीसीटीवी कैमरों में तीनों संदिग्धों के चेहरे कैद हुए हैं. पुलिस ने मामला दर्ज कर तीनों आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है और जांच जारी है.

ये भी पढ़ें

Delhi IGI Airport: दिल्ली एयरपोर्ट पर ऐसा क्या हुआ? रनवे पर इंतजार करते पैसेंजर, जानें पूरा मामला

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow