शहबाज शरीफ ने टेके घुटने! टी20 वर्ल्डकप में भारत संग मैच खेलेगा पाकिस्तान, पाक PM ने कहा - YES

IND vs PAK: आईसीसी टी20 वर्ल्डकप 2026 में भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले टी20 मुकाबले को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है.  भारत के साथ मैच खेलने को लेकर पाकिस्तान की ओर से प्रतिक्रिया आई है.  सोमवार (9 फरवरी) देर शाम पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने मैच को लेकर हरी झंडी दिखा दी है. यानी दोनों टीमें पहले से तय तारीख 15 फरवरी को आमने-सामने होंगी. इससे पहले पाकिस्तान के गृह मंत्री और पीसीबी चीफ मोहसिन नकवी ने पाक प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ को लाहौर में आईसीसी के अधिकारियों के साथ हुई मीटिंग की जानकारी दी थी. मीटिंग में बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) के अध्यक्ष अमीनुल इस्लाम भी शामिल हुए थे. पाकिस्तान सरकार के आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर पोस्ट किया गया, "पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ को पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के अध्यक्ष मोहसिन नकवी द्वारा पीसीबी, अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) के प्रतिनिधियों और बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) के बीच हुई उच्च स्तरीय चर्चाओं के परिणामों के बारे में औपचारिक रूप से जानकारी दी गई है." सोशल मीडिया पोस्ट में कहा गया,  "कई पक्षों की चर्चा के बाद आए परिणाम के साथ मित्र देशों के अनुरोध को ध्यान में रखते हुए पाकिस्तान सरकार ने पाकिस्तान क्रिकेट टीम को आईसीसी टी20 वर्ल्डकप में 15 फरवरी को खेलने की इजाजत दे दी है." आईसीसी के एक प्रतिमंडल ने रविवार (8 फरवरी) को लाहौर में पीसीबी चीफ मोहसिन नकवी के साथ मुलाकात की थी, इस मीटिंग में बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) के अध्यक्ष अमीनुल इस्लाम ने भी हिस्सा लिया था. आईसीसी के उपाध्यक्ष इमरान ख्वाजा को इस मामले में मध्यस्थ नियुक्त किया गया था. तीनों ने मिलकर समाधान निकालने की कोशिश की, जिसके बाद लंबे समय से चले आए रहे विवाद का खात्मा हुआ. भारत के साथ टी20 मैच खेलने को लेकर पाकिस्तान के रुख में लगातार बदलाव देखने को मिला. 1 फरवरी को पाकिस्तान सरकार ने ऑफिशियल एक्स (पूर्व ट्विटर) हैंडल पर पोस्ट किया , जिसमें टी20 वर्ल्डकप में भारत के खिलाफ 15 फरवरी को होने वाले टी20 मैच को न खेलने की घोषणा की थी. इसके बाद पीएसएस नीलामी के दौरान नकवी और पूर्व पीसीबी चीफ ने मैच को लेकर 'अच्छी खबर'  का संकेत दिया. अब पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ की मैच को लेकर हां कह दी है. यानी दोनों टीमें कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में आमने-सामने नजर आएंगी.  

Feb 10, 2026 - 08:30
 0
शहबाज शरीफ ने टेके घुटने! टी20 वर्ल्डकप में भारत संग मैच खेलेगा पाकिस्तान, पाक PM ने कहा - YES

IND vs PAK: आईसीसी टी20 वर्ल्डकप 2026 में भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले टी20 मुकाबले को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है.  भारत के साथ मैच खेलने को लेकर पाकिस्तान की ओर से प्रतिक्रिया आई है.  सोमवार (9 फरवरी) देर शाम पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने मैच को लेकर हरी झंडी दिखा दी है. यानी दोनों टीमें पहले से तय तारीख 15 फरवरी को आमने-सामने होंगी.

इससे पहले पाकिस्तान के गृह मंत्री और पीसीबी चीफ मोहसिन नकवी ने पाक प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ को लाहौर में आईसीसी के अधिकारियों के साथ हुई मीटिंग की जानकारी दी थी. मीटिंग में बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) के अध्यक्ष अमीनुल इस्लाम भी शामिल हुए थे.

पाकिस्तान सरकार के आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर पोस्ट किया गया, "पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ को पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के अध्यक्ष मोहसिन नकवी द्वारा पीसीबी, अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) के प्रतिनिधियों और बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) के बीच हुई उच्च स्तरीय चर्चाओं के परिणामों के बारे में औपचारिक रूप से जानकारी दी गई है."

सोशल मीडिया पोस्ट में कहा गया,  "कई पक्षों की चर्चा के बाद आए परिणाम के साथ मित्र देशों के अनुरोध को ध्यान में रखते हुए पाकिस्तान सरकार ने पाकिस्तान क्रिकेट टीम को आईसीसी टी20 वर्ल्डकप में 15 फरवरी को खेलने की इजाजत दे दी है."

आईसीसी के एक प्रतिमंडल ने रविवार (8 फरवरी) को लाहौर में पीसीबी चीफ मोहसिन नकवी के साथ मुलाकात की थी, इस मीटिंग में बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) के अध्यक्ष अमीनुल इस्लाम ने भी हिस्सा लिया था. आईसीसी के उपाध्यक्ष इमरान ख्वाजा को इस मामले में मध्यस्थ नियुक्त किया गया था. तीनों ने मिलकर समाधान निकालने की कोशिश की, जिसके बाद लंबे समय से चले आए रहे विवाद का खात्मा हुआ.

भारत के साथ टी20 मैच खेलने को लेकर पाकिस्तान के रुख में लगातार बदलाव देखने को मिला. 1 फरवरी को पाकिस्तान सरकार ने ऑफिशियल एक्स (पूर्व ट्विटर) हैंडल पर पोस्ट किया , जिसमें टी20 वर्ल्डकप में भारत के खिलाफ 15 फरवरी को होने वाले टी20 मैच को न खेलने की घोषणा की थी. इसके बाद पीएसएस नीलामी के दौरान नकवी और पूर्व पीसीबी चीफ ने मैच को लेकर 'अच्छी खबर'  का संकेत दिया. अब पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ की मैच को लेकर हां कह दी है. यानी दोनों टीमें कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में आमने-सामने नजर आएंगी.

 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow