'शरीर में कैंसर की तरह हैं...', ममता बनर्जी के बयान पर भड़कीं कंगना रनौत, पाकिस्तान पर भी साधा निशाना

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी एसआईआर को लेकर चुनाव आयोग और बीजेपी को घेर रही हैं. उन्होंने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग 9 दिसंबर को मतदाता सूची का मसौदा प्रकाशित करेगा. उन्होंने दावा किया है कि इसके बाद एक भयावह और खतरनाक स्थिति उत्पन्न होगी. ममता ने कहा कि एसआईआर के नाम पर एनआरसी लाने की कोशिश की जा रही है. तृणमूल कांग्रेस चीफ और बंगाल सीएम ममता बनर्जी के बयान पर बीजेपी सांसद कंगना रनौत ने पलटवार किया है. बीजेपी सांसद कंगना रनौत ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के बयान पर कहा कि ऐसी धमकियों से देश डरने वाला नहीं है. पूरा देश इन घुसपैठियों को हटाना चाहता है जिस तरह से शरीर में कैंसर होता है उसी तरह देश में ये घुसपैठिए होते हैं तो उनको पूरा देश निकालना चाहता है. ममता बनर्जी ने उठाए सवाल ममता बनर्जी ने सवाल उठाते हुए कहा कि अगर आप घुसपैठियों को निकालने के लिए एसआईआर कर रहे हैं तो असम में एसआईआर क्यों नहीं किया जा रहा है, जो कि 4 चुनावी राज्यों में से एक है? साथ ही उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश और राजस्थान में एसआईआर का ड्रामा क्यों नहीं हो रहा है? बंगाल की मुख्यमंत्री ने जोर देकर कहा कि आखिरी बार एसआईआर 2002 में किया गया था और इसमें 2-3 साल लग गए थे. बीजेपी कार्यालय से सूची को अंतिम रूप नहीं दिया जा सकता. चुनाव आयोग का काम निष्पक्षता से काम करना है. पाकिस्तान को लेकर क्या बोलीं कंगना रनौतराम मंदिर में ध्वजारोहण कार्यक्रम को लेकर पाकिस्तान बौखला गया है. पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने यूएन से इस मामले पर ध्यान देने की मांग की है.  पाकिस्तान की प्रतिक्रिया को लेकर बीजेपी सांसद कंगना रनौत ने कहा पाकिस्तान घबरा रहा है क्योंकि वे दिन-ब-दिन डूब रहे हैं. वे भीख का कटोरा बन गए हैं और हम तीसरी सबसे बड़ी इकॉनमी हैं और जल्द ही पहली सबसे बड़ी इकॉनमी बन जाएंगे. ये भी पढ़ें EXCLUSIVE: शंघाई विवाद क्यों? एक्सपर्ट ने बताई पूरी कहानी, चेतावनी देते हुए कहा- 'सावधान रहे भारत'

Nov 26, 2025 - 15:30
 0
'शरीर में कैंसर की तरह हैं...', ममता बनर्जी के बयान पर भड़कीं कंगना रनौत, पाकिस्तान पर भी साधा निशाना

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी एसआईआर को लेकर चुनाव आयोग और बीजेपी को घेर रही हैं. उन्होंने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग 9 दिसंबर को मतदाता सूची का मसौदा प्रकाशित करेगा. उन्होंने दावा किया है कि इसके बाद एक भयावह और खतरनाक स्थिति उत्पन्न होगी. ममता ने कहा कि एसआईआर के नाम पर एनआरसी लाने की कोशिश की जा रही है. तृणमूल कांग्रेस चीफ और बंगाल सीएम ममता बनर्जी के बयान पर बीजेपी सांसद कंगना रनौत ने पलटवार किया है.

बीजेपी सांसद कंगना रनौत ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के बयान पर कहा कि ऐसी धमकियों से देश डरने वाला नहीं है. पूरा देश इन घुसपैठियों को हटाना चाहता है जिस तरह से शरीर में कैंसर होता है उसी तरह देश में ये घुसपैठिए होते हैं तो उनको पूरा देश निकालना चाहता है.

ममता बनर्जी ने उठाए सवाल 
ममता बनर्जी ने सवाल उठाते हुए कहा कि अगर आप घुसपैठियों को निकालने के लिए एसआईआर कर रहे हैं तो असम में एसआईआर क्यों नहीं किया जा रहा है, जो कि 4 चुनावी राज्यों में से एक है? साथ ही उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश और राजस्थान में एसआईआर का ड्रामा क्यों नहीं हो रहा है? बंगाल की मुख्यमंत्री ने जोर देकर कहा कि आखिरी बार एसआईआर 2002 में किया गया था और इसमें 2-3 साल लग गए थे. बीजेपी कार्यालय से सूची को अंतिम रूप नहीं दिया जा सकता. चुनाव आयोग का काम निष्पक्षता से काम करना है.

पाकिस्तान को लेकर क्या बोलीं कंगना रनौत
राम मंदिर में ध्वजारोहण कार्यक्रम को लेकर पाकिस्तान बौखला गया है. पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने यूएन से इस मामले पर ध्यान देने की मांग की है.  पाकिस्तान की प्रतिक्रिया को लेकर बीजेपी सांसद कंगना रनौत ने कहा पाकिस्तान घबरा रहा है क्योंकि वे दिन-ब-दिन डूब रहे हैं. वे भीख का कटोरा बन गए हैं और हम तीसरी सबसे बड़ी इकॉनमी हैं और जल्द ही पहली सबसे बड़ी इकॉनमी बन जाएंगे.

ये भी पढ़ें

EXCLUSIVE: शंघाई विवाद क्यों? एक्सपर्ट ने बताई पूरी कहानी, चेतावनी देते हुए कहा- 'सावधान रहे भारत'

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow