'वोटबैंक के लिए घुसपैठियों को...', बिहार में प्रचंड जीत के बाद अमित शाह का पहला रिएक्शन, नीतीश के लिए भी संदेश!

बिहार विधानसभा चुनाव के रुझानों में एनडीए प्रचंड बहुमत पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पहली प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि यह विकसित बिहार में विश्वास रखने वाले हर बिहारवासी की जीत है. गृह मंत्री ने कहा कि जंगलराज और तुष्टीकरण की राजनीति करने वाले किसी भी भेष में आएं, उन्हें लूटने का मौका नहीं मिलेगा. घुसपैठिए का जिक्र कर विपक्ष पर निशाना उन्होंने कहा, "बिहारवासियों का एक-एक वोट भारत की सुरक्षा और संसाधनों से खेलने वाले घुसपैठियों और उनके हितैषियों के खिलाफ मोदी सरकार की नीति में विश्वास का प्रतीक है. वोटबैंक के लिए घुसपैठियों को बचाने वालों को जनता ने करारा जवाब दिया है. बिहार की जनता ने पूरे देश का मूड बता दिया है कि मतदाता सूची शुद्धिकरण अनिवार्य है और इसके खिलाफ राजनीति की कोई जगह नहीं है इसीलिए राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस आज बिहार में आखिरी पायदान पर आ गई है." 'यह विकसित बिहार में विश्वास रखने वालों की जीत' केंद्रीय गृह मंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, सीएम नीतीश कुमार और एनडीए के सभी नेताओं-कार्यकर्ताओं के बधाई दी. उन्होंने कहा, "यह विकसित बिहार में विश्वास रखने वाले हर बिहारवासी की जीत है. जनता अब सिर्फ और सिर्फ Politics of performance के आधार पर जनादेश देती है. अपने अथक परिश्रम से इस परिणाम को चरितार्थ करने वाले बूथ से लेकर प्रदेश स्तर तक के बीजेपी के सभी कार्यकर्ताओं का अभिवादन करता हूं." उन्होंने कहा, "मैं बिहार की जनता और विशेषकर हमारी माताओं-बहनों को आश्वस्त करता हूं कि जिस आशा और विश्वास के साथ आपने एनडीए को यह जनादेश दिया है, पीएम मोदी के नेतृत्व में NDA सरकार उससे अधिक समर्पण से उसे पूरा करेगी." प्रचंड बहुमत की ओर एनडीए बिहार चुनाव के अभी तक के रुझानों में एनडीए 202 सीटों पर आगे है और थोड़ी देर में जीतों का आंकड़ा भी जारी कर दिया जाएगा. बीजेपी इस चुनाव में अभी तक 91 सीटों के साथ सबसे बड़ी पार्टी उभरती नजर आ रही है. वहीं जेडीयू 83, एलजेपी (आर) 19, हम 5 और आरएलएम 4 सीटों पर जीत दर्ज करती नजर आ रही है. ये भी पढ़ें : 'बिहार की जनता ने हमें जिताया...', चुनाव में BJP बनी सबसे बड़ी पार्टी तो नितिन गडकरी का आया पहला रिएक्शन

Nov 14, 2025 - 17:30
 0
'वोटबैंक के लिए घुसपैठियों को...', बिहार में प्रचंड जीत के बाद अमित शाह का पहला रिएक्शन, नीतीश के लिए भी संदेश!

बिहार विधानसभा चुनाव के रुझानों में एनडीए प्रचंड बहुमत पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पहली प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि यह विकसित बिहार में विश्वास रखने वाले हर बिहारवासी की जीत है. गृह मंत्री ने कहा कि जंगलराज और तुष्टीकरण की राजनीति करने वाले किसी भी भेष में आएं, उन्हें लूटने का मौका नहीं मिलेगा.

घुसपैठिए का जिक्र कर विपक्ष पर निशाना

उन्होंने कहा, "बिहारवासियों का एक-एक वोट भारत की सुरक्षा और संसाधनों से खेलने वाले घुसपैठियों और उनके हितैषियों के खिलाफ मोदी सरकार की नीति में विश्वास का प्रतीक है. वोटबैंक के लिए घुसपैठियों को बचाने वालों को जनता ने करारा जवाब दिया है. बिहार की जनता ने पूरे देश का मूड बता दिया है कि मतदाता सूची शुद्धिकरण अनिवार्य है और इसके खिलाफ राजनीति की कोई जगह नहीं है इसीलिए राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस आज बिहार में आखिरी पायदान पर आ गई है."

'यह विकसित बिहार में विश्वास रखने वालों की जीत'

केंद्रीय गृह मंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, सीएम नीतीश कुमार और एनडीए के सभी नेताओं-कार्यकर्ताओं के बधाई दी. उन्होंने कहा, "यह विकसित बिहार में विश्वास रखने वाले हर बिहारवासी की जीत है. जनता अब सिर्फ और सिर्फ Politics of performance के आधार पर जनादेश देती है. अपने अथक परिश्रम से इस परिणाम को चरितार्थ करने वाले बूथ से लेकर प्रदेश स्तर तक के बीजेपी के सभी कार्यकर्ताओं का अभिवादन करता हूं."

उन्होंने कहा, "मैं बिहार की जनता और विशेषकर हमारी माताओं-बहनों को आश्वस्त करता हूं कि जिस आशा और विश्वास के साथ आपने एनडीए को यह जनादेश दिया है, पीएम मोदी के नेतृत्व में NDA सरकार उससे अधिक समर्पण से उसे पूरा करेगी."

प्रचंड बहुमत की ओर एनडीए

बिहार चुनाव के अभी तक के रुझानों में एनडीए 202 सीटों पर आगे है और थोड़ी देर में जीतों का आंकड़ा भी जारी कर दिया जाएगा. बीजेपी इस चुनाव में अभी तक 91 सीटों के साथ सबसे बड़ी पार्टी उभरती नजर आ रही है. वहीं जेडीयू 83, एलजेपी (आर) 19, हम 5 और आरएलएम 4 सीटों पर जीत दर्ज करती नजर आ रही है.

ये भी पढ़ें : 'बिहार की जनता ने हमें जिताया...', चुनाव में BJP बनी सबसे बड़ी पार्टी तो नितिन गडकरी का आया पहला रिएक्शन

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow