'वॉशिंगटन पहुंचते ही पहले मैंने स्कोर चेक किया...' RCB की जीत पर कोहली के लिए क्या बोले शशि थरूर
IPL 2025 Champions: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 18 साल बाद आईपीएल का खिताब जीत लिया है. अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में आरसीबी ने पंजाब को छह रन से हरा दिया. टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए आरसीबी ने 20 ओवर में नौ विकेट पर 190 रन बनाए थे. जवाब में पंजाब की टीम सात विकेट पर 184 रन ही बना सकी. इस जीत के बाद आरसीबी प्रशंसकों में खुशी की लहर दौड़ गई.कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 के फाइनल मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (RCB) की ऐतिहासिक जीत पर अपनी खुशी जाहिर की है. उन्होंने खास तौर पर विराट कोहली के लिए अपने जज्बात साझा करते हुए कहा कि 18 वर्षों की सेवा के बाद ट्रॉफी उठाना उनके लिए गर्व की बात है. कोहली के लिए क्या बोले थरूरशशि थरूर फिलहाल अमेरिका दौरे पर हैं और जैसे ही वे वॉशिंगटन डीसी पहुंचे, सबसे पहले उन्होंने IPL फाइनल का स्कोर चेक किया. यह बात उन्होंने खुद अपनी एक सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा है. उन्होंने लिखा- ''वॉशिंगटन में उतरते ही मैंने सबसे पहले आईपीएल फाइनल का स्कोर चेक किया. मैं विराट कोहली के लिए बहुत खुश हूं कि 18 साल की सेवा के बाद उन्होंने ट्रॉफी अपने नाम की. आरसीबी और विराट कोहली को बधाई.'' सोशल मीडिया पर बधाईयों का तांताRCB की जीत के बाद सोशल मीडिया पर फैंस, क्रिकेटरों और राजनेताओं ने जमकर बधाई दी है. शशि थरूर की यह पोस्ट वायरल हो रही है और कोहली के समर्थकों के बीच खासा सराही जा रही है.सीएम स्टालिन ने भी दी RCB को बधाईतमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने भी आरसीबी को बधाई दी. उन्होंने लिखा, "शानदार प्रदर्शन RCB! सरप्राइजों से भरे सीजन का रोमांचक अंत. विराट कोहली, आपने इस सपने को वर्षों तक जिया और आज ताज सचमुच आप पर फबता है. अगली बार चेन्नई सुपर किंग्स से दमदार वापसी की उम्मीद है."कर्नाटक के सीएम ने भी दी बधाईसीएम सिद्धारमैया ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को आईपीएल जीतने की बधाई दी. उन्होंने लिखा, आखिरकार सपना सच हो गया. इसके साथ ही उन्होंने कन्नड़ भाषा में वायरल नारा 'Ee Sala Cup Namde' भी लिखा. इसका मतलब है 'इस साल कप हमारा है.' सिद्धारमैया ने लिखा कि शानदार प्रदर्शन से लेकर अडिग भावना तक, इस जीत ने कर्नाटक के गौरव को जगाया है और दुनिया भर के प्रशंसकों को रोमांचित किया है.
IPL 2025 Champions: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 18 साल बाद आईपीएल का खिताब जीत लिया है. अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में आरसीबी ने पंजाब को छह रन से हरा दिया. टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए आरसीबी ने 20 ओवर में नौ विकेट पर 190 रन बनाए थे. जवाब में पंजाब की टीम सात विकेट पर 184 रन ही बना सकी. इस जीत के बाद आरसीबी प्रशंसकों में खुशी की लहर दौड़ गई.
कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 के फाइनल मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (RCB) की ऐतिहासिक जीत पर अपनी खुशी जाहिर की है. उन्होंने खास तौर पर विराट कोहली के लिए अपने जज्बात साझा करते हुए कहा कि 18 वर्षों की सेवा के बाद ट्रॉफी उठाना उनके लिए गर्व की बात है.
कोहली के लिए क्या बोले थरूर
शशि थरूर फिलहाल अमेरिका दौरे पर हैं और जैसे ही वे वॉशिंगटन डीसी पहुंचे, सबसे पहले उन्होंने IPL फाइनल का स्कोर चेक किया. यह बात उन्होंने खुद अपनी एक सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा है. उन्होंने लिखा- ''वॉशिंगटन में उतरते ही मैंने सबसे पहले आईपीएल फाइनल का स्कोर चेक किया. मैं विराट कोहली के लिए बहुत खुश हूं कि 18 साल की सेवा के बाद उन्होंने ट्रॉफी अपने नाम की. आरसीबी और विराट कोहली को बधाई.''
सोशल मीडिया पर बधाईयों का तांता
RCB की जीत के बाद सोशल मीडिया पर फैंस, क्रिकेटरों और राजनेताओं ने जमकर बधाई दी है. शशि थरूर की यह पोस्ट वायरल हो रही है और कोहली के समर्थकों के बीच खासा सराही जा रही है.
सीएम स्टालिन ने भी दी RCB को बधाई
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने भी आरसीबी को बधाई दी. उन्होंने लिखा, "शानदार प्रदर्शन RCB! सरप्राइजों से भरे सीजन का रोमांचक अंत. विराट कोहली, आपने इस सपने को वर्षों तक जिया और आज ताज सचमुच आप पर फबता है. अगली बार चेन्नई सुपर किंग्स से दमदार वापसी की उम्मीद है."
कर्नाटक के सीएम ने भी दी बधाई
सीएम सिद्धारमैया ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को आईपीएल जीतने की बधाई दी. उन्होंने लिखा, आखिरकार सपना सच हो गया. इसके साथ ही उन्होंने कन्नड़ भाषा में वायरल नारा 'Ee Sala Cup Namde' भी लिखा. इसका मतलब है 'इस साल कप हमारा है.' सिद्धारमैया ने लिखा कि शानदार प्रदर्शन से लेकर अडिग भावना तक, इस जीत ने कर्नाटक के गौरव को जगाया है और दुनिया भर के प्रशंसकों को रोमांचित किया है.
What's Your Reaction?