वैभव सूर्यवंशी ने हिलाई रिकॉर्ड बुक, 52 गेंद में दोहरा शतक; सबसे तेज सेंचुरी भी जड़ी

वैभव सूर्यवंशी ने सबसे तेज शतक, सबसे तेज दोहरा शतक और कई रिकॉर्ड बनाकर रिकॉर्ड बुक हिला दी. 2026 एशिया कप राइजिंग स्टार्स में मंगलवार (24 नवंबर) को 11वां मैच इंडिया-ए और यूएई के बीच खेला गया. यूएई ने पहले बैटिंग करने के बाद 50 ओवर में 8 विकेट पर 249 रन बनाए. जवाब में टीम इंडिया ने सिर्फ 14.2 ओवर में 7 विकेट पर 254 रन बनाकर जीत हासिल कर ली. यह सबसे तेज चेज किया गया 200+ का टोटल रहा. टीम को जीत दिलाने में 15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने बड़ा योगदान दिया.  वैभव ने 53 गेंद में 7 चौके और 28 छक्कों की मदद से 204 रन की पारी खेली. उन्होंने 52 गेंद में डबल सेंचुरी पूरी की. इससे पहले वैभव ने 28 गेंद में शतक पूरा किया और 16 गेंद में फिफ्टी पर पहुंच गए थे. आइए वैभव के कुछ बड़े रिकॉर्ड्स पर नजर डालते हैं.  सबसे तेज लिस्ट-ए शतक  28 गेंदें - वैभव सूर्यवंशी - भारत बनाम यूएई, 2026* 29 गेंदें - जेक फ्रेजर-मैकगर्क - दक्षिण ऑस्ट्रेलिया बनाम तस्मानिया, 2023 31 गेंदें - एबी डिविलियर्स - दक्षिण अफ्रीका बनाम वेस्टइंडीज, 2015 32 गेंदें - सकीबुल गनी - बिहार बनाम अरुणाचल प्रदेश, 2025 33 गेंदें - इशान किशन - झारखंड बनाम कर्नाटक, 2025 सबसे तेज लिस्ट-ए दोहरा शतक  52 गेंद - वैभव सूर्यवंशी बनाम यूएई 103 गेंद - चाड बोवेस बनाम ओटागो 114 गेंद - ट्रैविस हेड बनाम क्वींसलैंड 114 गेंद - एन जगदीसन बनाम अरुणाचल लिस्ट-ए में सबसे तेज 150 रन  मुकाबले में वैभव ने सिर्फ 40 गेंद में 150 रन बना लिए थे. यह लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज 150 रन का आंकड़ा रहा. यह वर्ल्ड रिकॉर्ड भी वैभव के नाम पर दर्ज हो गया.  लिस्ट-ए की एक पारी में सबसे ज्यादा छक्के 28 छक्के वैभव सूर्यवंशी, इंडिया A बनाम UAE, 2026 23 छक्के डार्सी शॉर्ट, वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया बनाम क्वींसलैंड, सिडनी, 2018 21 छक्के बेवन जैकब्स, ऑकलैंड बनाम ओटागो, ऑकलैंड, 2026 वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए करियर  वैभव ने अब तक अपने लिस्ट-ए करियर में 16 मैच खेल लिए हैं, जिनकी 16 पारियों में बैटिंग करते हुए 50.31 की औसत और 193.04 के ताबड़तोड़ स्ट्राइक रेट से बैटिंग करते हुए 805 रन बनाए. इस दौरान उनके बल्ले से 2 शतक और 2 अर्धशतक निकले, जिसमें हाई स्कोर 204 रनों का रहा.    यह भी पढ़ें: टी20 में सबसे बड़ा स्कोर बनाने वाले खिलाड़ी, गेल तीसरे पायदान पर; एक ने बनाए 188

Nov 25, 2026 - 09:30
 0
वैभव सूर्यवंशी ने हिलाई रिकॉर्ड बुक, 52 गेंद में दोहरा शतक; सबसे तेज सेंचुरी भी जड़ी

वैभव सूर्यवंशी ने सबसे तेज शतक, सबसे तेज दोहरा शतक और कई रिकॉर्ड बनाकर रिकॉर्ड बुक हिला दी. 2026 एशिया कप राइजिंग स्टार्स में मंगलवार (24 नवंबर) को 11वां मैच इंडिया-ए और यूएई के बीच खेला गया. यूएई ने पहले बैटिंग करने के बाद 50 ओवर में 8 विकेट पर 249 रन बनाए. जवाब में टीम इंडिया ने सिर्फ 14.2 ओवर में 7 विकेट पर 254 रन बनाकर जीत हासिल कर ली. यह सबसे तेज चेज किया गया 200+ का टोटल रहा. टीम को जीत दिलाने में 15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने बड़ा योगदान दिया. 

वैभव ने 53 गेंद में 7 चौके और 28 छक्कों की मदद से 204 रन की पारी खेली. उन्होंने 52 गेंद में डबल सेंचुरी पूरी की. इससे पहले वैभव ने 28 गेंद में शतक पूरा किया और 16 गेंद में फिफ्टी पर पहुंच गए थे. आइए वैभव के कुछ बड़े रिकॉर्ड्स पर नजर डालते हैं. 

सबसे तेज लिस्ट-ए शतक 

28 गेंदें - वैभव सूर्यवंशी - भारत बनाम यूएई, 2026*

29 गेंदें - जेक फ्रेजर-मैकगर्क - दक्षिण ऑस्ट्रेलिया बनाम तस्मानिया, 2023

31 गेंदें - एबी डिविलियर्स - दक्षिण अफ्रीका बनाम वेस्टइंडीज, 2015

32 गेंदें - सकीबुल गनी - बिहार बनाम अरुणाचल प्रदेश, 2025

33 गेंदें - इशान किशन - झारखंड बनाम कर्नाटक, 2025

सबसे तेज लिस्ट-ए दोहरा शतक 

52 गेंद - वैभव सूर्यवंशी बनाम यूएई

103 गेंद - चाड बोवेस बनाम ओटागो

114 गेंद - ट्रैविस हेड बनाम क्वींसलैंड

114 गेंद - एन जगदीसन बनाम अरुणाचल

लिस्ट-ए में सबसे तेज 150 रन 

मुकाबले में वैभव ने सिर्फ 40 गेंद में 150 रन बना लिए थे. यह लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज 150 रन का आंकड़ा रहा. यह वर्ल्ड रिकॉर्ड भी वैभव के नाम पर दर्ज हो गया. 

लिस्ट-ए की एक पारी में सबसे ज्यादा छक्के

28 छक्के वैभव सूर्यवंशी, इंडिया A बनाम UAE, 2026

23 छक्के डार्सी शॉर्ट, वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया बनाम क्वींसलैंड, सिडनी, 2018

21 छक्के बेवन जैकब्स, ऑकलैंड बनाम ओटागो, ऑकलैंड, 2026

वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए करियर 

वैभव ने अब तक अपने लिस्ट-ए करियर में 16 मैच खेल लिए हैं, जिनकी 16 पारियों में बैटिंग करते हुए 50.31 की औसत और 193.04 के ताबड़तोड़ स्ट्राइक रेट से बैटिंग करते हुए 805 रन बनाए. इस दौरान उनके बल्ले से 2 शतक और 2 अर्धशतक निकले, जिसमें हाई स्कोर 204 रनों का रहा. 

 

यह भी पढ़ें: टी20 में सबसे बड़ा स्कोर बनाने वाले खिलाड़ी, गेल तीसरे पायदान पर; एक ने बनाए 188

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow