वैभव सूर्यवंशी ने अपने आईपीएल ड्रीम के बारे में बताया, कहा - क्रिस गेल का 175 रन का रिकॉर्ड तोड़ना है

Vaibhav Sooryavanshi Reveals His IPL Dream: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने हर साल की तरह इस साल भी रविवार यानी 15 मार्च को नमन अवॉर्ड्स समारोह का आयोजित किया. नई दिल्ली में आयोजित हुए इस समारोह में युवा क्रिकेट सनसनी वैभव सूर्यवंशी भी शामिल हुए. इस कार्यक्रम के दौरान संजू सैमसन, हार्दिक पंड्या और अभिषेक शर्मा के साथ वैभव को स्टेज पर आमंत्रित किया गया, जहां कमेंटेटर हर्षा भोगले ने इन खिलाड़ियों से खास बातचीत की. भोगले ने इस बातचीत के दौरान वैभव से एक ऐसा सवाल पूछा, जिसने खूब सूर्खियां बटोरी. क्रिस गेल का 175 रन का रिकॉर्ड तोड़ना हैं - वैभव सूर्यवंशी नमन अवॉर्ड्स समारोह के दौरान हर्ष भोगले ने वैभव सूर्यवंशी से पूछा कि आईपीएल में कौन सा रिकॉर्ड वो तोड़ना चाहेंगे?, तो जवाब में, बिहार से आने वाले इस युवा विस्फोटक बल्लेबाज ने बेहद आत्मविश्वास के साथ अपने ड्रीम के बारे में बताया. वैभव ने कहा कि वे आईपीएल में क्रिस गेल के 175 रनों के ऐतिहासिक रिकॉर्ड को तोड़ना चाहते हैं. बता दें, वेस्टइंडीज के दिग्गज बल्लेबाज क्रिस गेल ने आईपीएल 2013 के दौरान रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) की ओर से खेलते हुए पुणे वॉरियर्स इंडिया के खिलाफ ये रिकॉर्ड बनाया था. बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में सिर्फ 66 गेंदों पर नाबाद 175 रन बनाए थे, जो आज तक टी20 क्रिकेट के इतिहास का सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर है. Boss Baby has his eyes set for this one! ????Will Vaibhav Sooryavanshi achieve this feat in the #TATAIPL 2026 ✍️???? Watch BCCI Naman awards ????https://t.co/8W5zMWhfvk pic.twitter.com/CZ3xnzqifF — Star Sports (@StarSportsIndia) March 15, 2026 अंडर-19 वर्ल्ड कप में वैभव सूर्यवंशी ने मचाया था धमाल वैभव सूर्यवंशी ने साल 2026 के आईसीसी अंडर-19 वर्ल्ड कप फाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ सिर्फ 80 गेंदों में 175 रन बनाकर इतिहास रच दिया था. उन्होंने इस पारी में 15 चौके और इतने ही छक्के में जड़े थे. वैभव की इस धमाकेदार पारी की बदौलत टीम इंडिया को उस खिताबी मुकाबले में शानदार जीत मिली थी. इस रिकॉर्ड पारी से पहले ही वैभव सूर्यवंशी कई रिकॉर्ड्स अपने नाम कर चुके हैं. वैभव आईपीएल में सबसे कम उम्र में शतक लगाने वाले बल्लेबाज हैं. उन्होंने 2025 के आईपीएल सीजन में गुजरात टाइटंस सिर्फ 35 गेंदों में शतक जड़कर सनसनी मचा दी थी.

Mar 17, 2026 - 07:30
 0
वैभव सूर्यवंशी ने अपने आईपीएल ड्रीम के बारे में बताया, कहा - क्रिस गेल का 175 रन का रिकॉर्ड तोड़ना है

Vaibhav Sooryavanshi Reveals His IPL Dream: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने हर साल की तरह इस साल भी रविवार यानी 15 मार्च को नमन अवॉर्ड्स समारोह का आयोजित किया. नई दिल्ली में आयोजित हुए इस समारोह में युवा क्रिकेट सनसनी वैभव सूर्यवंशी भी शामिल हुए. इस कार्यक्रम के दौरान संजू सैमसन, हार्दिक पंड्या और अभिषेक शर्मा के साथ वैभव को स्टेज पर आमंत्रित किया गया, जहां कमेंटेटर हर्षा भोगले ने इन खिलाड़ियों से खास बातचीत की. भोगले ने इस बातचीत के दौरान वैभव से एक ऐसा सवाल पूछा, जिसने खूब सूर्खियां बटोरी.

क्रिस गेल का 175 रन का रिकॉर्ड तोड़ना हैं - वैभव सूर्यवंशी

नमन अवॉर्ड्स समारोह के दौरान हर्ष भोगले ने वैभव सूर्यवंशी से पूछा कि आईपीएल में कौन सा रिकॉर्ड वो तोड़ना चाहेंगे?, तो जवाब में, बिहार से आने वाले इस युवा विस्फोटक बल्लेबाज ने बेहद आत्मविश्वास के साथ अपने ड्रीम के बारे में बताया. वैभव ने कहा कि वे आईपीएल में क्रिस गेल के 175 रनों के ऐतिहासिक रिकॉर्ड को तोड़ना चाहते हैं.

बता दें, वेस्टइंडीज के दिग्गज बल्लेबाज क्रिस गेल ने आईपीएल 2013 के दौरान रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) की ओर से खेलते हुए पुणे वॉरियर्स इंडिया के खिलाफ ये रिकॉर्ड बनाया था. बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में सिर्फ 66 गेंदों पर नाबाद 175 रन बनाए थे, जो आज तक टी20 क्रिकेट के इतिहास का सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर है.

अंडर-19 वर्ल्ड कप में वैभव सूर्यवंशी ने मचाया था धमाल

वैभव सूर्यवंशी ने साल 2026 के आईसीसी अंडर-19 वर्ल्ड कप फाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ सिर्फ 80 गेंदों में 175 रन बनाकर इतिहास रच दिया था. उन्होंने इस पारी में 15 चौके और इतने ही छक्के में जड़े थे. वैभव की इस धमाकेदार पारी की बदौलत टीम इंडिया को उस खिताबी मुकाबले में शानदार जीत मिली थी. इस रिकॉर्ड पारी से पहले ही वैभव सूर्यवंशी कई रिकॉर्ड्स अपने नाम कर चुके हैं. वैभव आईपीएल में सबसे कम उम्र में शतक लगाने वाले बल्लेबाज हैं. उन्होंने 2025 के आईपीएल सीजन में गुजरात टाइटंस सिर्फ 35 गेंदों में शतक जड़कर सनसनी मचा दी थी.

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow