विराट-रोहित को भूल जाएंगे, विजय हजारे ट्रॉफी में इस बल्लेबाज की तूती बोल रही, 153 का है औसत
विजय हजारे ट्रॉफी के जारी संस्करण में विराट कोहली और रोहित शर्मा को लेकर खूब चर्चा हुई, रोहित ने पहले मैच में 135 रन बनाए. कोहली ने पहले मैच में शतक और दूसरे में अर्धशतकीय पारी खेली. खबर है कि कोहली एक और मैच खेल सकते हैं. यहां हम बात कर रहे हैं उत्तर प्रदेश के लिए खेल रहे ध्रुव जुरेल की, इनका बल्ला भी टूर्नामेंट में अभी तक खूब चला है. ध्रुव जुरेल उत्तर प्रदेश के लिए खेल रहे हैं. विकेटकीपर बल्लेबाज ने आज टीम के तीसरे मैच में 160 रनों की शानदार पारी खेली. 101 गेंदों में खेली इस पारी में ध्रुव ने 8 छक्के और 15 चौके लगाए. जुरेल की धांसू पारी के सहारे यूपी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 369 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया, जवाब में बड़ौदा टीम 315 रनों पर ऑल-आउट हुई. यूपी ने 54 रनों से मैच जीता. VHT 2025-26 में ध्रुव जुरेल 24 वर्षीय ध्रुव जुरेल विजय हजारे ट्रॉफी में दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं. जुरेल ने हैदराबाद के खिलाफ पहले मैच में 80 रन बनाए थे. चंडीगढ़ के खिलाफ दूसरे मुकाबले में जुरेल ने 67 रनों की पारी खेली थी. तीसरे मैच में उन्होंने इस संस्करण का पहला शतक लगाया. 3 मैचों में वह 307 रन बना चुके हैं. जुरेल ने अभी तक टूर्नामेंट में 12 छक्के, 30 चौके लगाए हैं. टॉप रन स्कोरर विदर्भ टीम के बल्लेबाज अमन रवींद्र मोखड़े अभी विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं. उन्होंने 3 पारियों में 331 रन बनाए हैं, उनका सर्वाधिक स्कोर 139 का है. अमन अभी तक 2 शतक और 1 अर्धशतक लगा चुके हैं. विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 में टॉप-10 रन स्कोरर अमन मोखड़े (विदर्भ)- 331 ध्रुव जुरेल (उत्तर प्रदेश)- 307 देवदत्त पडिक्कल (कर्नाटक)- 293 पुखराज मान (हिमाचल प्रदेश)- 284 ललित यादव (गोवा)- 278 रवि सिंह (रेलवे)- 273 ध्रुव शोरे (विदर्भ)- 266 समर गुज्जर (सौराष्ट्र)- 256 आर्यन जुयाल (उत्तर प्रदेश)- 240 विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 में सभी टीमें 3-3 मैच खेल चुकी हैं. 5 बल्लेबाज ऐसे हैं, जो 2 शतक लगा चुके हैं. अमन मोखड़े के आलावा पडिक्कल, पुखराज, ललित यादव और ध्रुव शोरे 2 शतक लगा चुके हैं.
विजय हजारे ट्रॉफी के जारी संस्करण में विराट कोहली और रोहित शर्मा को लेकर खूब चर्चा हुई, रोहित ने पहले मैच में 135 रन बनाए. कोहली ने पहले मैच में शतक और दूसरे में अर्धशतकीय पारी खेली. खबर है कि कोहली एक और मैच खेल सकते हैं. यहां हम बात कर रहे हैं उत्तर प्रदेश के लिए खेल रहे ध्रुव जुरेल की, इनका बल्ला भी टूर्नामेंट में अभी तक खूब चला है.
ध्रुव जुरेल उत्तर प्रदेश के लिए खेल रहे हैं. विकेटकीपर बल्लेबाज ने आज टीम के तीसरे मैच में 160 रनों की शानदार पारी खेली. 101 गेंदों में खेली इस पारी में ध्रुव ने 8 छक्के और 15 चौके लगाए. जुरेल की धांसू पारी के सहारे यूपी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 369 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया, जवाब में बड़ौदा टीम 315 रनों पर ऑल-आउट हुई. यूपी ने 54 रनों से मैच जीता.
VHT 2025-26 में ध्रुव जुरेल
24 वर्षीय ध्रुव जुरेल विजय हजारे ट्रॉफी में दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं. जुरेल ने हैदराबाद के खिलाफ पहले मैच में 80 रन बनाए थे. चंडीगढ़ के खिलाफ दूसरे मुकाबले में जुरेल ने 67 रनों की पारी खेली थी. तीसरे मैच में उन्होंने इस संस्करण का पहला शतक लगाया. 3 मैचों में वह 307 रन बना चुके हैं. जुरेल ने अभी तक टूर्नामेंट में 12 छक्के, 30 चौके लगाए हैं.
टॉप रन स्कोरर
विदर्भ टीम के बल्लेबाज अमन रवींद्र मोखड़े अभी विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं. उन्होंने 3 पारियों में 331 रन बनाए हैं, उनका सर्वाधिक स्कोर 139 का है. अमन अभी तक 2 शतक और 1 अर्धशतक लगा चुके हैं.
विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 में टॉप-10 रन स्कोरर
- अमन मोखड़े (विदर्भ)- 331
- ध्रुव जुरेल (उत्तर प्रदेश)- 307
- देवदत्त पडिक्कल (कर्नाटक)- 293
- पुखराज मान (हिमाचल प्रदेश)- 284
- ललित यादव (गोवा)- 278
- रवि सिंह (रेलवे)- 273
- ध्रुव शोरे (विदर्भ)- 266
- समर गुज्जर (सौराष्ट्र)- 256
- आर्यन जुयाल (उत्तर प्रदेश)- 240
विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 में सभी टीमें 3-3 मैच खेल चुकी हैं. 5 बल्लेबाज ऐसे हैं, जो 2 शतक लगा चुके हैं. अमन मोखड़े के आलावा पडिक्कल, पुखराज, ललित यादव और ध्रुव शोरे 2 शतक लगा चुके हैं.
What's Your Reaction?