विराट-पंत की दमदार फिफ्टी, फिर गेंदबाजों ने बरपाया कहर, विजय हजारे ट्रॉफी में दिल्ली की लगातार दूसरी जीत

विजय हजारे ट्रॉफी में दिल्ली ने लगातार दूसरी जीत दर्ज कर ली है. 26 दिसंबर को दिल्ली ने गुजरात को 7 रनों से हरा दिया है. विराट कोहली ने इस मुकाबले में 77 रनों की अर्धशतकीय पारी खेल दिल्ली की जीत में महत्वपूर्ण योगदान दिया. बेंगलुरु में खेले गए इस मैच में दिल्ली ने पहले खेलते हुए निर्धारित 50 ओवरों में 254 रन बनाए थे, जवाब में गुजरात की टीम 247 रनों पर ऑलआउट हो गई. ये विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 में दिल्ली की लगातार दूसरी जीत है. इससे पहले उसने आंध्रा को 4 विकेट से हरा दिया था, जिसमें विराट कोहली ने 131 रनों की शतकीय पारी खेली थी. विराट ने मौजूदा सीजन के केवल 2 मैचों में 208 रन बनाकर अपनी शानदार फॉर्म को दर्शाया है. उनके अलावा ऋषभ पंत ने 70 रनों की पारी खेल, दिल्ली को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचने में मदद की थी. 255 रनों के लक्ष्य का पीछा करने आई गुजरात को आर्य देसाई और उर्विल पटेल ने 67 रनों की सलामी साझेदारी कर टीम को बढ़िया शुरुआत दिलाई. पटेल और आर्य के बाद अभिषेक देसाई को भी अच्छी शुरुआत मिली, लेकिन गुजरात के टॉप ऑर्डर के दो बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल पाए. आर्य ने 57 रन बनाए. टीम ने एक समय 2 विकेट के नुकसान पर 125 रन बना लिए थे. सौरव चौहान ने 49 रन और विशाल जायसवाल ने भी अहम मौके पर 26 रनों की तेजतर्रार पारी खेली, लेकिन गुजरात को 7 रनों की हार से नहीं बचा पाए. दिल्ली लगातार 2 मैच जीतकर अब ग्रुप D की अंक तालिका में टॉप पर पहुंच गई है. ग्रुप D में अभी तक दिल्ली एकमात्र टीम है, जिसने अपने दोनों मैच जीते हैं. बताते चलें कि विराट कोहली विजय हजारे ट्रॉफी में दिल्ली के लिए 2 ही मैच खेलने वाले थे, वो अगले मैच में नहीं खेलते दिखेंगे. यह भी पढ़ें: Vijay Hazare Trophy: विजय हजारे ट्रॉफी में बड़ा हादसा, रोहित शर्मा का साथी खिलाड़ी अस्पताल में भर्ती; जानें क्या हुआ

Dec 26, 2025 - 20:30
 0
विराट-पंत की दमदार फिफ्टी, फिर गेंदबाजों ने बरपाया कहर, विजय हजारे ट्रॉफी में दिल्ली की लगातार दूसरी जीत

विजय हजारे ट्रॉफी में दिल्ली ने लगातार दूसरी जीत दर्ज कर ली है. 26 दिसंबर को दिल्ली ने गुजरात को 7 रनों से हरा दिया है. विराट कोहली ने इस मुकाबले में 77 रनों की अर्धशतकीय पारी खेल दिल्ली की जीत में महत्वपूर्ण योगदान दिया. बेंगलुरु में खेले गए इस मैच में दिल्ली ने पहले खेलते हुए निर्धारित 50 ओवरों में 254 रन बनाए थे, जवाब में गुजरात की टीम 247 रनों पर ऑलआउट हो गई.

ये विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 में दिल्ली की लगातार दूसरी जीत है. इससे पहले उसने आंध्रा को 4 विकेट से हरा दिया था, जिसमें विराट कोहली ने 131 रनों की शतकीय पारी खेली थी. विराट ने मौजूदा सीजन के केवल 2 मैचों में 208 रन बनाकर अपनी शानदार फॉर्म को दर्शाया है. उनके अलावा ऋषभ पंत ने 70 रनों की पारी खेल, दिल्ली को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचने में मदद की थी.

255 रनों के लक्ष्य का पीछा करने आई गुजरात को आर्य देसाई और उर्विल पटेल ने 67 रनों की सलामी साझेदारी कर टीम को बढ़िया शुरुआत दिलाई. पटेल और आर्य के बाद अभिषेक देसाई को भी अच्छी शुरुआत मिली, लेकिन गुजरात के टॉप ऑर्डर के दो बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल पाए. आर्य ने 57 रन बनाए. टीम ने एक समय 2 विकेट के नुकसान पर 125 रन बना लिए थे.

सौरव चौहान ने 49 रन और विशाल जायसवाल ने भी अहम मौके पर 26 रनों की तेजतर्रार पारी खेली, लेकिन गुजरात को 7 रनों की हार से नहीं बचा पाए. दिल्ली लगातार 2 मैच जीतकर अब ग्रुप D की अंक तालिका में टॉप पर पहुंच गई है. ग्रुप D में अभी तक दिल्ली एकमात्र टीम है, जिसने अपने दोनों मैच जीते हैं. बताते चलें कि विराट कोहली विजय हजारे ट्रॉफी में दिल्ली के लिए 2 ही मैच खेलने वाले थे, वो अगले मैच में नहीं खेलते दिखेंगे.

यह भी पढ़ें:

Vijay Hazare Trophy: विजय हजारे ट्रॉफी में बड़ा हादसा, रोहित शर्मा का साथी खिलाड़ी अस्पताल में भर्ती; जानें क्या हुआ

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow