विराट कोहली के फैंस के लिए खुशखबरी, विजय हजारे ट्रॉफी में खेलेंगे एक और मैच! नोट कर लीजिए तारीख और वेन्यू

विराट कोहली के फैंस के लिए खुशखबरी है, क्योंकि वो विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 में एक और मैच खेल सकते हैं. विराट ने टूर्नामेंट में दिल्ली के लिए पहले 2 मैच खेले थे, जिनमें उन्होंने एक शतक और एक फिफ्टी लगाते हुए कुल 208 रन बनाए हैं. खबर है कि विराट विजय हजारे ट्रॉफी में छठे राउंड का मैच खेल सकते हैं, जिसमें दिल्ली का सामना रेलवे से होगा. क्रिकबज के अनुसार विराट कोहली 6 जनवरी को विजय हजारे ट्रॉफी में फिर से खेलते हुए दिख सकते हैं, जिसमें दिल्ली की टीम रेलवे से भिड़ेगी. यशस्वी जायसवाल भी विजय हजारे ट्रॉफी में मुंबई के लिए 2 मैच खेल सकते हैं. इसी टीम के लिए रोहित शर्मा ने टूर्नामेंट के पहले 2 मैच खेले थे. बताते चलें कि 11 जनवरी से भारत और न्यूजीलैंड की वनडे सीरीज शुरू होने वाली है. उसके बाद टी20 सीरीज भी खेली जाएगी. विराट कोहली ने विजय हजारे ट्रॉफी में बल्ले से खूब कहर बरपाया. आंध्रा के खिलाफ मैच में उन्होंने 101 गेंदों में 131 रनों की शतकीय पारी खेली थी. ये लिस्ट-A क्रिकेट में उनका 58वां शतक रहा. इसी पारी के दौरान उन्होंने लिस्ट-A करियर में 16,000 रन भी पूरे कर लिए थे. वो लिस्ट-A क्रिकेट में सबसे तेज 16 हजार रन पूरे करने वाले बल्लेबाज बने थे. उन्होंने यह कीर्तिमान 330 पारियों में हासिल किया. उसके बाद उन्होंने गुजरात के खिलाफ 77 रन बनाए थे. कोहली अब रेलवे के खिलाफ मैच में खेल सकते हैं. ये वही टीम है, जिसके खिलाफ विराट ने अपना आखिरी फर्स्ट-क्लास मैच खेला था. यशस्वी जायसवाल की बात करें तो शुभमन गिल की मौजूदगी में उन्हें वनडे टीम की प्लेइंग इलेवन में मौका मिलने की संभावना बहुत कम है. मगर विजय हजारे ट्रॉफी में वो मुंबई के लिए 3 मैच खेल सकते हैं. यह भी पढ़ें: IND vs NZ ODI Series: न्यूजीलैंड के खिलाफ कब घोषित होगी भारत की ODI टीम? चयन को लेकर आया बड़ा अपडेट

Dec 29, 2025 - 16:30
 0
विराट कोहली के फैंस के लिए खुशखबरी, विजय हजारे ट्रॉफी में खेलेंगे एक और मैच! नोट कर लीजिए तारीख और वेन्यू

विराट कोहली के फैंस के लिए खुशखबरी है, क्योंकि वो विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 में एक और मैच खेल सकते हैं. विराट ने टूर्नामेंट में दिल्ली के लिए पहले 2 मैच खेले थे, जिनमें उन्होंने एक शतक और एक फिफ्टी लगाते हुए कुल 208 रन बनाए हैं. खबर है कि विराट विजय हजारे ट्रॉफी में छठे राउंड का मैच खेल सकते हैं, जिसमें दिल्ली का सामना रेलवे से होगा.

क्रिकबज के अनुसार विराट कोहली 6 जनवरी को विजय हजारे ट्रॉफी में फिर से खेलते हुए दिख सकते हैं, जिसमें दिल्ली की टीम रेलवे से भिड़ेगी. यशस्वी जायसवाल भी विजय हजारे ट्रॉफी में मुंबई के लिए 2 मैच खेल सकते हैं. इसी टीम के लिए रोहित शर्मा ने टूर्नामेंट के पहले 2 मैच खेले थे. बताते चलें कि 11 जनवरी से भारत और न्यूजीलैंड की वनडे सीरीज शुरू होने वाली है. उसके बाद टी20 सीरीज भी खेली जाएगी.

विराट कोहली ने विजय हजारे ट्रॉफी में बल्ले से खूब कहर बरपाया. आंध्रा के खिलाफ मैच में उन्होंने 101 गेंदों में 131 रनों की शतकीय पारी खेली थी. ये लिस्ट-A क्रिकेट में उनका 58वां शतक रहा. इसी पारी के दौरान उन्होंने लिस्ट-A करियर में 16,000 रन भी पूरे कर लिए थे. वो लिस्ट-A क्रिकेट में सबसे तेज 16 हजार रन पूरे करने वाले बल्लेबाज बने थे. उन्होंने यह कीर्तिमान 330 पारियों में हासिल किया. उसके बाद उन्होंने गुजरात के खिलाफ 77 रन बनाए थे.

कोहली अब रेलवे के खिलाफ मैच में खेल सकते हैं. ये वही टीम है, जिसके खिलाफ विराट ने अपना आखिरी फर्स्ट-क्लास मैच खेला था. यशस्वी जायसवाल की बात करें तो शुभमन गिल की मौजूदगी में उन्हें वनडे टीम की प्लेइंग इलेवन में मौका मिलने की संभावना बहुत कम है. मगर विजय हजारे ट्रॉफी में वो मुंबई के लिए 3 मैच खेल सकते हैं.

यह भी पढ़ें:

IND vs NZ ODI Series: न्यूजीलैंड के खिलाफ कब घोषित होगी भारत की ODI टीम? चयन को लेकर आया बड़ा अपडेट

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow