विराट कोहली की रील बनी चर्चा का विषय! पहले पोस्ट, फिर सेकंडों में डिलीट, बाद में फिर से किया अपलोड

सोशल मीडिया के दौर में किसी भी छोटी गतिविधि पर फैंस की नजर तुरंत चली जाती है. ऐसा ही कुछ भारत के स्टार क्रिकेटर विराट कोहली के साथ हुआ, जब एक कथित इंस्टाग्राम रील को लेकर इंटरनेट पर चर्चा तेज हो गई. दावा किया जा रहा है कि कोहली ने IPL 2026 से जुड़ी एक रील पोस्ट की थी, जिसे कुछ ही सेकंड में डिलीट कर दिया गया. इसके बाद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर ‘Kohli’ ट्रेंड करने लगा और फैंस इस घटना को लेकर तरह-तरह की बातें करने लगे. 62 सेकंड की रील बनी चर्चा का विषय मंगलवार रात करीब 9:42 बजे कुछ फैंस ने दावा किया कि उन्हें कोहली के आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से नई रील का नोटिफिकेशन आया था. बताया जा रहा है कि यह वीडियो करीब 62 सेकंड का था और इसमें कोहली का ट्रेनिंग सेशन दिखाया गया था. साथ ही कैप्शन में आईपीएल 2026 और उनकी टीम RCB का जिक्र होने की बात कही जा रही है. हालांकि कुछ ही पलों में यह रील गायब हो गई और कई यूजर्स को “This content is no longer available” का मैसेज दिखने लगा. इसके बाद फैंस के बीच यह सवाल उठने लगा कि आखिर यह वीडियो पोस्ट क्यों किया गया और फिर तुरंत डिलीट क्यों कर दिया गया. सोशल मीडिया पर शुरू हुई अटकलें रील के गायब होते ही सोशल मीडिया पर चर्चा का दौर शुरू हो गया. कई यूजर्स ने दावा किया कि उन्होंने वीडियो के स्क्रीनशॉट या स्क्रीन रिकॉर्डिंग देखी है. वहीं कुछ लोगों का कहना है कि यह वीडियो असली नहीं था और किसी फैन पेज द्वारा एडिट किया गया हो सकता है. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर कुछ ही समय में ‘Kohli’ ट्रेंड करने लगा और हजारों फैंस इस मामले पर अपनी राय देने लगे. कई लोग इसे आईपीएल 2026 से पहले का प्रमोशनल पोस्ट बता रहे हैं, जबकि कुछ यूजर्स इसे तकनीकी गलती भी मान रहे हैं. फिर से पोस्ट की गई वही रील हालांकि बाद में स्थिति तब साफ होती नजर आई जब आज विराट कोहली ने वही रील दोबारा अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट कर दी. इसके बाद फैंस का मानना है कि शायद पहले वीडियो किसी तकनीकी वजह या एडिटिंग बदलाव के कारण हटाया गया होगा. रील दोबारा अपलोड होने के बाद सोशल मीडिया पर चल रही कई अटकलों पर विराम लग गया है. पहले भी हो चुका है ऐसा मामला यह पहली बार नहीं है जब विराट कोहली के सोशल मीडिया अकाउंट को लेकर चर्चा हुई हो. इससे पहले भी एक बार उनके इंस्टाग्राम अकाउंट से सभी पोस्ट कुछ समय के लिए गायब हो गए थे. उस समय भी फैंस के बीच कई तरह की अटकलें लगाई गई थीं, लेकिन बाद में पता चला कि वह तकनीकी गड़बड़ी थी. यह भी पढ़ें टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर टीम इंडिया BCCI देने वाला है 131 करोड़ रुपये, जानें खिलाड़ियों में कैसे बंटेगी रकम IPL 2026: क्रिस गेल से लेकर अभिषेक शर्मा तक, ये हैं आईपीएल के इतिहास में सबसे बड़ी पारी खेलने वाले 5 बल्लेबाज T20 वर्ल्ड कप ट्रॉफी मंदिर ले जाने पर बहस तेज, हरभजन सिंह का कीर्ति आजाद को तीखा जवाब, जानिए क्या कहा

Mar 11, 2026 - 15:30
 0
विराट कोहली की रील बनी चर्चा का विषय! पहले पोस्ट, फिर सेकंडों में डिलीट, बाद में फिर से किया अपलोड

सोशल मीडिया के दौर में किसी भी छोटी गतिविधि पर फैंस की नजर तुरंत चली जाती है. ऐसा ही कुछ भारत के स्टार क्रिकेटर विराट कोहली के साथ हुआ, जब एक कथित इंस्टाग्राम रील को लेकर इंटरनेट पर चर्चा तेज हो गई. दावा किया जा रहा है कि कोहली ने IPL 2026 से जुड़ी एक रील पोस्ट की थी, जिसे कुछ ही सेकंड में डिलीट कर दिया गया. इसके बाद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर ‘Kohli’ ट्रेंड करने लगा और फैंस इस घटना को लेकर तरह-तरह की बातें करने लगे.

62 सेकंड की रील बनी चर्चा का विषय

मंगलवार रात करीब 9:42 बजे कुछ फैंस ने दावा किया कि उन्हें कोहली के आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से नई रील का नोटिफिकेशन आया था. बताया जा रहा है कि यह वीडियो करीब 62 सेकंड का था और इसमें कोहली का ट्रेनिंग सेशन दिखाया गया था. साथ ही कैप्शन में आईपीएल 2026 और उनकी टीम RCB का जिक्र होने की बात कही जा रही है.

हालांकि कुछ ही पलों में यह रील गायब हो गई और कई यूजर्स को “This content is no longer available” का मैसेज दिखने लगा. इसके बाद फैंस के बीच यह सवाल उठने लगा कि आखिर यह वीडियो पोस्ट क्यों किया गया और फिर तुरंत डिलीट क्यों कर दिया गया.

सोशल मीडिया पर शुरू हुई अटकलें

रील के गायब होते ही सोशल मीडिया पर चर्चा का दौर शुरू हो गया. कई यूजर्स ने दावा किया कि उन्होंने वीडियो के स्क्रीनशॉट या स्क्रीन रिकॉर्डिंग देखी है. वहीं कुछ लोगों का कहना है कि यह वीडियो असली नहीं था और किसी फैन पेज द्वारा एडिट किया गया हो सकता है. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर कुछ ही समय में ‘Kohli’ ट्रेंड करने लगा और हजारों फैंस इस मामले पर अपनी राय देने लगे. कई लोग इसे आईपीएल 2026 से पहले का प्रमोशनल पोस्ट बता रहे हैं, जबकि कुछ यूजर्स इसे तकनीकी गलती भी मान रहे हैं.

फिर से पोस्ट की गई वही रील

हालांकि बाद में स्थिति तब साफ होती नजर आई जब आज विराट कोहली ने वही रील दोबारा अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट कर दी. इसके बाद फैंस का मानना है कि शायद पहले वीडियो किसी तकनीकी वजह या एडिटिंग बदलाव के कारण हटाया गया होगा. रील दोबारा अपलोड होने के बाद सोशल मीडिया पर चल रही कई अटकलों पर विराम लग गया है.

पहले भी हो चुका है ऐसा मामला

यह पहली बार नहीं है जब विराट कोहली के सोशल मीडिया अकाउंट को लेकर चर्चा हुई हो. इससे पहले भी एक बार उनके इंस्टाग्राम अकाउंट से सभी पोस्ट कुछ समय के लिए गायब हो गए थे. उस समय भी फैंस के बीच कई तरह की अटकलें लगाई गई थीं, लेकिन बाद में पता चला कि वह तकनीकी गड़बड़ी थी.

यह भी पढ़ें

टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर टीम इंडिया BCCI देने वाला है 131 करोड़ रुपये, जानें खिलाड़ियों में कैसे बंटेगी रकम

IPL 2026: क्रिस गेल से लेकर अभिषेक शर्मा तक, ये हैं आईपीएल के इतिहास में सबसे बड़ी पारी खेलने वाले 5 बल्लेबाज

T20 वर्ल्ड कप ट्रॉफी मंदिर ले जाने पर बहस तेज, हरभजन सिंह का कीर्ति आजाद को तीखा जवाब, जानिए क्या कहा

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow