विदेशी टूरिस्ट की पहली पसंद बना बंगाल, गोवा-राजस्थान-केरल को छोड़ा पीछे
जब भी भारत में विदेशी टूरिस्ट की बात होती है तो आमतौर पर लोगों के दिमाग में सबसे पहले राजस्थान के किले महल, केरल की बैकवॉटर, गोवा के समुद्र तट या फिर आगरा का ताजमहल घूमने लगता है. वर्षों से ये राज्य भारत के विदेशी पर्यटन के सबसे बड़े केंद्र माने जाते रहे हैं. लेकिन हाल ही में सामने आए आंकड़े एक बिल्कुल अलग कहानी कहते हैं. बहुत कम लोगों को पता है कि पश्चिम बंगाल ने इन सभी मशहूर पर्यटन राज्यों को पीछे छोड़ते हुए विदेशी टूरिस्ट को आकर्षित करने में जबरदस्त बढ़त बनाई है. हाल के वर्षों में बंगाल न सिर्फ तेजी से उभरा है, बल्कि भारत के सबसे पसंदीदा विदेशी पर्यटन स्थलों में से एक बन गया है. आंकड़ों में बंगाल की ताकत केंद्रीय पर्यटन मंत्रालय के अनुसार, 2004 में करीब 21 लाख विदेशी पर्यटक पश्चिम बंगाल आए. इस मामले में बंगाल सिर्फ महाराष्ट्र (37 लाख) से पीछे रहा यानी भारत आने वाले हर सात में से एक विदेशी पर्यटक ने बंगाल की धरती पर कदम रखा. उत्तर प्रदेश और राजस्थान की हिस्सेदारी लगभग 9 से 9 प्रतिशत, केरल की हिस्सेदारी सिर्फ 3.5 प्रतिशत थी. ये आंकड़े स्टेट-वाइज विदेशी टूरिस्ट विजिट के हैं, यानी एक ही विदेशी पर्यटक अलग-अलग राज्यों में गिना जा सकता है. बांग्लादेश से सबसे ज्यादा विदेशी पर्यटक सरकारी रिपोर्ट के मुताबिक, बंगाल आने वाले विदेशी पर्यटकों का सबसे बड़ा हिस्सा बांग्लादेश से आता है. अनुमानित संख्या 1.2 लाख से 1.8 लाख के बीच है. इनके आने के कारणों में पर्यटन, इलाज और व्यापार शामिल हैं. इसके बाद अमेरिका, रूस, ब्रिटेन, इटली से आने वाले पर्यटक प्रमुख हैं. बांग्लादेशी पर्यटकों की सटीक संख्या बताना मुश्किल है क्योंकि वे हवाई और जमीनी, दोनों रास्तों से आते हैं. कोविड के बाद जबरदस्त वापसी कोविड महामारी के दौरान (2020–21) विदेशी पर्यटन लगभग ठप हो गया था. 2021 में बंगाल में केवल 31,828 विदेशी पर्यटक आए, लेकिन इसके बाद 2022 में 3 लाख और 2023–24 में अचानक उछाल, और 2024 में बंगाल भारत का दूसरा सबसे ज्यादा विदेशी पर्यटक आकर्षित करने वाला राज्य बन गया. पर्यटन विशेषज्ञों के अनुसार, असली तुलना 2017–18 (कोविड से पहले) और 2024 के बीच करनी चाहिए, जिसमें बंगाल ने शानदार ग्रोथ दिखाई है. बंगाल की इस सफलता के पीछे सबसे बड़ा कारण कोलकाता की दुर्गा पूजा को 2021 में UNESCO द्वारा अमूर्त सांस्कृतिक विरासत का दर्जा मिलना माना जा रहा है. पर्यटन विशेषज्ञ कहते हैं कि दुर्गा पूजा पहले से ही अंतरराष्ट्रीय पहचान रखती थी. लेकिन UNESCO टैग मिलने के बाद यह वैश्विक सांस्कृतिक ब्रांड बन गई. अब विदेशी पर्यटक दुर्गा पूजा को केवल त्योहार नहीं, बल्कि सामूहिक कला, डिजाइन इनोवेशन, सामाजिक सहभागिता और जीवंत सांस्कृतिक एक्सपीरियंस के रूप में देखने लगे हैं. भारत का सबसे सुरक्षित शहर पर्यटन को बढ़ावा देने वाले अन्य कारण कोलकाता को लगातार चौथे साल भारत का सबसे सुरक्षित शहर बताया गया. NCRB (राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो) के आंकड़ों के अनुसार, यहां प्रति लाख आबादी पर सबसे कम संगीन अपराध दर्ज हुए. इसके अलावा नॉन-मोटराइज्ड ट्रांसपोर्ट (पैदल और साइकिल फ्रेंडली सिस्टम) में भी कोलकाता को देश में नंबर 1 रैंक मिला. इन सब कारणों से विदेशी पर्यटकों का भरोसा और आकर्षण बढ़ा. विदेशी पर्यटकों की बढ़ती संख्या का असर होटल इंडस्ट्री पर भी दिख रहा है. अगले 2 से 3 साल में 20 से ज्यादा लग्जरी होटल खुल सकते हैं. बड़े होटल ग्रुप बंगाल में निवेश बढ़ा रहे हैं.होटल ऑक्यूपेंसी रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच चुकी है. यह भी पढ़ें रील्स बनाने के लिए दिल्ली का सबसे फेवरेट पॉइंट कौन-सा? होश उड़ा देगी हकीकत
जब भी भारत में विदेशी टूरिस्ट की बात होती है तो आमतौर पर लोगों के दिमाग में सबसे पहले राजस्थान के किले महल, केरल की बैकवॉटर, गोवा के समुद्र तट या फिर आगरा का ताजमहल घूमने लगता है. वर्षों से ये राज्य भारत के विदेशी पर्यटन के सबसे बड़े केंद्र माने जाते रहे हैं. लेकिन हाल ही में सामने आए आंकड़े एक बिल्कुल अलग कहानी कहते हैं.
बहुत कम लोगों को पता है कि पश्चिम बंगाल ने इन सभी मशहूर पर्यटन राज्यों को पीछे छोड़ते हुए विदेशी टूरिस्ट को आकर्षित करने में जबरदस्त बढ़त बनाई है. हाल के वर्षों में बंगाल न सिर्फ तेजी से उभरा है, बल्कि भारत के सबसे पसंदीदा विदेशी पर्यटन स्थलों में से एक बन गया है.
आंकड़ों में बंगाल की ताकत
केंद्रीय पर्यटन मंत्रालय के अनुसार, 2004 में करीब 21 लाख विदेशी पर्यटक पश्चिम बंगाल आए. इस मामले में बंगाल सिर्फ महाराष्ट्र (37 लाख) से पीछे रहा यानी भारत आने वाले हर सात में से एक विदेशी पर्यटक ने बंगाल की धरती पर कदम रखा. उत्तर प्रदेश और राजस्थान की हिस्सेदारी लगभग 9 से 9 प्रतिशत, केरल की हिस्सेदारी सिर्फ 3.5 प्रतिशत थी. ये आंकड़े स्टेट-वाइज विदेशी टूरिस्ट विजिट के हैं, यानी एक ही विदेशी पर्यटक अलग-अलग राज्यों में गिना जा सकता है.
बांग्लादेश से सबसे ज्यादा विदेशी पर्यटक
सरकारी रिपोर्ट के मुताबिक, बंगाल आने वाले विदेशी पर्यटकों का सबसे बड़ा हिस्सा बांग्लादेश से आता है. अनुमानित संख्या 1.2 लाख से 1.8 लाख के बीच है. इनके आने के कारणों में पर्यटन, इलाज और व्यापार शामिल हैं. इसके बाद अमेरिका, रूस, ब्रिटेन, इटली से आने वाले पर्यटक प्रमुख हैं. बांग्लादेशी पर्यटकों की सटीक संख्या बताना मुश्किल है क्योंकि वे हवाई और जमीनी, दोनों रास्तों से आते हैं.
कोविड के बाद जबरदस्त वापसी
कोविड महामारी के दौरान (2020–21) विदेशी पर्यटन लगभग ठप हो गया था. 2021 में बंगाल में केवल 31,828 विदेशी पर्यटक आए, लेकिन इसके बाद 2022 में 3 लाख और 2023–24 में अचानक उछाल, और 2024 में बंगाल भारत का दूसरा सबसे ज्यादा विदेशी पर्यटक आकर्षित करने वाला राज्य बन गया. पर्यटन विशेषज्ञों के अनुसार, असली तुलना 2017–18 (कोविड से पहले) और 2024 के बीच करनी चाहिए, जिसमें बंगाल ने शानदार ग्रोथ दिखाई है.
बंगाल की इस सफलता के पीछे सबसे बड़ा कारण कोलकाता की दुर्गा पूजा को 2021 में UNESCO द्वारा अमूर्त सांस्कृतिक विरासत का दर्जा मिलना माना जा रहा है. पर्यटन विशेषज्ञ कहते हैं कि दुर्गा पूजा पहले से ही अंतरराष्ट्रीय पहचान रखती थी. लेकिन UNESCO टैग मिलने के बाद यह वैश्विक सांस्कृतिक ब्रांड बन गई. अब विदेशी पर्यटक दुर्गा पूजा को केवल त्योहार नहीं, बल्कि सामूहिक कला, डिजाइन इनोवेशन, सामाजिक सहभागिता और जीवंत सांस्कृतिक एक्सपीरियंस के रूप में देखने लगे हैं.
भारत का सबसे सुरक्षित शहर
पर्यटन को बढ़ावा देने वाले अन्य कारण कोलकाता को लगातार चौथे साल भारत का सबसे सुरक्षित शहर बताया गया. NCRB (राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो) के आंकड़ों के अनुसार, यहां प्रति लाख आबादी पर सबसे कम संगीन अपराध दर्ज हुए. इसके अलावा नॉन-मोटराइज्ड ट्रांसपोर्ट (पैदल और साइकिल फ्रेंडली सिस्टम) में भी कोलकाता को देश में नंबर 1 रैंक मिला. इन सब कारणों से विदेशी पर्यटकों का भरोसा और आकर्षण बढ़ा. विदेशी पर्यटकों की बढ़ती संख्या का असर होटल इंडस्ट्री पर भी दिख रहा है. अगले 2 से 3 साल में 20 से ज्यादा लग्जरी होटल खुल सकते हैं. बड़े होटल ग्रुप बंगाल में निवेश बढ़ा रहे हैं.होटल ऑक्यूपेंसी रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच चुकी है.
यह भी पढ़ें रील्स बनाने के लिए दिल्ली का सबसे फेवरेट पॉइंट कौन-सा? होश उड़ा देगी हकीकत
What's Your Reaction?