विजय हजारे ट्रॉफी में गरजा ऋतुराज गायकवाड़ का बल्ला, मुश्किल हालात में शतक जड़कर तोड़ दिया बाबर आजम का रिकॉर्ड

विजय हजारे ट्रॉफी में महाराष्ट्र के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने एक बार फिर साबित कर दिया कि बड़े खिलाड़ी मुश्किल वक्त में ही पहचान बनाते हैं. गोवा के खिलाफ मुकाबले में ऋतुराज ने ऐसी कप्तानी पारी खेली, जिसने न सिर्फ टीम को संभाला बल्कि उन्हें वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने वाला बल्लेबाज भी बना दिया. मैच में महाराष्ट्र की शुरुआत बेहद खराब रही. टीम ने महज 52 रन पर अपने 6 विकेट गंवा दिए थे और बड़ा स्कोर बनाना दूर की बात लग रही थी. ऐसे समय में कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने एक छोर थामे रखा और जिम्मेदारी के साथ बल्लेबाजी की. उन्होंने दबाव के बीच शानदार शतक जमाया और टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया. कप्तान की शानदार पारी ऋतुराज गायकवाड़ ने गोवा के खिलाफ 131 गेंदों में 134 रन की दमदार पारी खेली. इस दौरान उनके बल्ले से 8 चौके और 6 छक्के निकले. यह विजय हजारे ट्रॉफी के मौजूदा सीजन में उनका लगातार चौथा 50 से ज्यादा रन का स्कोर रहा. इससे पहले वह 124, 66 और 22 रन की पारियां खेल चुके हैं. इस दौरान ऋतुराज के अपने लिस्ट ए करियर का 20वां शतक भी पूरा कया है. इसी के साथ उन्होंने अपने करियर में अर्धशतकों से ज्यादा शतक जड़ दिए हैं. उनके नाम अब तक 19 अर्धशतक दर्ज हैं. इसी पारी के दौरान ऋतुराज ने एक और उपलब्धि हासिल कर ली. उन्होंने लिस्ट ए क्रिकेट में अपने 5000 रन पूरे कर लिए हैं. बाबर आजम का रिकॉर्ड टूटा 5000 लिस्ट ए रन पूरे करने के साथ ही ऋतुराज गायकवाड़ ने एक बड़ा वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया. वह लिस्ट ए क्रिकेट में सबसे तेज 5000 रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं. इससे पहले यह रिकॉर्ड पाकिस्तान के बाबर आजम के नाम था, जिन्होंने 97 पारियों में यह कारनामा किया था. ऋतुराज ने यह उपलब्धि सिर्फ 95 पारियों में हासिल कर ली है.  टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया ऋतुराज की जुझारू पारी की बदौलत महाराष्ट्र की टीम 50 ओवर में 7 विकेट पर 249 रन बनाने में सफल रही. एक समय जिस टीम का सिमटना तय लग रहा था, उसे कप्तान की इस शानदार पारी ने मुकाबले में वापस ला खड़ा किया.  इस शतक और रिकॉर्ड के साथ ऋतुराज गायकवाड़ ने साफ कर दिया है कि वह घरेलू क्रिकेट के सबसे भरोसेमंद और दमदार बल्लेबाजों में से एक हैं. 

Jan 9, 2026 - 08:30
 0
विजय हजारे ट्रॉफी में गरजा ऋतुराज गायकवाड़ का बल्ला, मुश्किल हालात में शतक जड़कर तोड़ दिया बाबर आजम का रिकॉर्ड

विजय हजारे ट्रॉफी में महाराष्ट्र के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने एक बार फिर साबित कर दिया कि बड़े खिलाड़ी मुश्किल वक्त में ही पहचान बनाते हैं. गोवा के खिलाफ मुकाबले में ऋतुराज ने ऐसी कप्तानी पारी खेली, जिसने न सिर्फ टीम को संभाला बल्कि उन्हें वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने वाला बल्लेबाज भी बना दिया.

मैच में महाराष्ट्र की शुरुआत बेहद खराब रही. टीम ने महज 52 रन पर अपने 6 विकेट गंवा दिए थे और बड़ा स्कोर बनाना दूर की बात लग रही थी. ऐसे समय में कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने एक छोर थामे रखा और जिम्मेदारी के साथ बल्लेबाजी की. उन्होंने दबाव के बीच शानदार शतक जमाया और टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया.

कप्तान की शानदार पारी

ऋतुराज गायकवाड़ ने गोवा के खिलाफ 131 गेंदों में 134 रन की दमदार पारी खेली. इस दौरान उनके बल्ले से 8 चौके और 6 छक्के निकले. यह विजय हजारे ट्रॉफी के मौजूदा सीजन में उनका लगातार चौथा 50 से ज्यादा रन का स्कोर रहा. इससे पहले वह 124, 66 और 22 रन की पारियां खेल चुके हैं.

इस दौरान ऋतुराज के अपने लिस्ट ए करियर का 20वां शतक भी पूरा कया है. इसी के साथ उन्होंने अपने करियर में अर्धशतकों से ज्यादा शतक जड़ दिए हैं. उनके नाम अब तक 19 अर्धशतक दर्ज हैं. इसी पारी के दौरान ऋतुराज ने एक और उपलब्धि हासिल कर ली. उन्होंने लिस्ट ए क्रिकेट में अपने 5000 रन पूरे कर लिए हैं.

बाबर आजम का रिकॉर्ड टूटा

5000 लिस्ट ए रन पूरे करने के साथ ही ऋतुराज गायकवाड़ ने एक बड़ा वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया. वह लिस्ट ए क्रिकेट में सबसे तेज 5000 रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं. इससे पहले यह रिकॉर्ड पाकिस्तान के बाबर आजम के नाम था, जिन्होंने 97 पारियों में यह कारनामा किया था. ऋतुराज ने यह उपलब्धि सिर्फ 95 पारियों में हासिल कर ली है. 

टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया

ऋतुराज की जुझारू पारी की बदौलत महाराष्ट्र की टीम 50 ओवर में 7 विकेट पर 249 रन बनाने में सफल रही. एक समय जिस टीम का सिमटना तय लग रहा था, उसे कप्तान की इस शानदार पारी ने मुकाबले में वापस ला खड़ा किया.  इस शतक और रिकॉर्ड के साथ ऋतुराज गायकवाड़ ने साफ कर दिया है कि वह घरेलू क्रिकेट के सबसे भरोसेमंद और दमदार बल्लेबाजों में से एक हैं. 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow