वाइजैग में खूब रन बनाते हैं सूर्यकुमार यादव, न्यूजीलैंड के खिलाफ रोहित-विराट जैसा कारनामा करने का मौका
Suryakumar Yadav Scores Lot Of Runs In Vizag: भारत और न्यूजीलैंड के बीच जारी टी20 सीरीज का चौथा मुकाबला आज यानी 28 जनवरी को वाइजैग में खेल जाएगा. इस मैदान पर टी20 इंटरनेशनल में भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव के बल्ले से खूब रन निकलता है. ऐसे में न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज में सूर्यकुमार यादव के बल्ले से लगातार तीसरा बड़ा स्कोर का निकलना तय लग रहा है. टीम इंडिया के कप्तान सूर्यकुमार अगर वाकई चौथे टी20 इंटरनेशनल में बड़ी पारी खेलने में कामयाब रहे, तो उनके पास रोहित शर्मा और विराट कोहली के जैसा कारनामा करने का भी बड़ा मौका रहेगा. सूर्यकुमार यादव बन सकते हैं तीसरे भारतीय बल्लेबाज भारत की ओर से टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा रन अब तक रोहित शर्मा और विराट कोहली ने ही बनाए हैं. भारत के लिए सिर्फ रोहित और विराट ने ही टी20 इंटरनेशनल में 3000 रनों का आंकड़ें को पार किया है. कप्तान सूर्यकुमार यादव के पास रोहित-विराट के उसी क्लब से जुड़ने और 3000 टी20 इंटरनेशनल रन बनाने वाले तीसरे भारतीय बल्लेबाज बनने का मौका है. टी20I में 3000 रन बनाने से 41 रन दूर हैं सूर्यकुमार यादव टी20 इंटरनेशनल में भारत की ओर से सबसे ज्यादा 4231 रन रोहित शर्मा ने 159 मैचों में बनाए हैं. उनके बाद विराट कोहली हैं, जिन्होंने 125 मैचों में 4188 रन बनाए हैं. इन दोनों दिग्गज बल्लेबाजों के अलावा सूर्यकुमार यादव ने अभी तक 102 मैचों की 96 पारियों में 2959 रन बनाए हैं. रोहित और विराट के बाद 3000 टी20 इंटरनेशनल रन के मुकाम को छुने वाले और तीसरे भारतीय बल्लेबाज बनने से सूर्यकुमार यादव 41 रन दूर हैं, जिसे वाइजैग में न्यूजीलैंड के खिलाफ चौथे टी20 इंटरनेशनल में हासिल कर सकते हैं. वाइजैग में कैसा रहा है सूर्यकुमार यादव का प्रदर्शन? सूर्यकुमार यादव ने अब तक वाइजैग में सिर्फ एक टी20 इंटरनेशनल मैच ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 23 नवंबर 2023 को खेला था. सूर्यकुमार ने अपनी कप्तानी में खेले उस मुकाबले में भारत को मिली जीत के हीरो रहे थे. ऑस्ट्रेलिया से मिले 209 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए सूर्यकुमार यादव ने उस मैच में 190.47 की स्ट्राइक रेट से 4 छक्के, 9 चौके की मदद से 42 गेंदों पर 80 रन बनाए थे.
Suryakumar Yadav Scores Lot Of Runs In Vizag: भारत और न्यूजीलैंड के बीच जारी टी20 सीरीज का चौथा मुकाबला आज यानी 28 जनवरी को वाइजैग में खेल जाएगा. इस मैदान पर टी20 इंटरनेशनल में भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव के बल्ले से खूब रन निकलता है. ऐसे में न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज में सूर्यकुमार यादव के बल्ले से लगातार तीसरा बड़ा स्कोर का निकलना तय लग रहा है. टीम इंडिया के कप्तान सूर्यकुमार अगर वाकई चौथे टी20 इंटरनेशनल में बड़ी पारी खेलने में कामयाब रहे, तो उनके पास रोहित शर्मा और विराट कोहली के जैसा कारनामा करने का भी बड़ा मौका रहेगा.
सूर्यकुमार यादव बन सकते हैं तीसरे भारतीय बल्लेबाज
भारत की ओर से टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा रन अब तक रोहित शर्मा और विराट कोहली ने ही बनाए हैं. भारत के लिए सिर्फ रोहित और विराट ने ही टी20 इंटरनेशनल में 3000 रनों का आंकड़ें को पार किया है. कप्तान सूर्यकुमार यादव के पास रोहित-विराट के उसी क्लब से जुड़ने और 3000 टी20 इंटरनेशनल रन बनाने वाले तीसरे भारतीय बल्लेबाज बनने का मौका है.
टी20I में 3000 रन बनाने से 41 रन दूर हैं सूर्यकुमार यादव
टी20 इंटरनेशनल में भारत की ओर से सबसे ज्यादा 4231 रन रोहित शर्मा ने 159 मैचों में बनाए हैं. उनके बाद विराट कोहली हैं, जिन्होंने 125 मैचों में 4188 रन बनाए हैं. इन दोनों दिग्गज बल्लेबाजों के अलावा सूर्यकुमार यादव ने अभी तक 102 मैचों की 96 पारियों में 2959 रन बनाए हैं. रोहित और विराट के बाद 3000 टी20 इंटरनेशनल रन के मुकाम को छुने वाले और तीसरे भारतीय बल्लेबाज बनने से सूर्यकुमार यादव 41 रन दूर हैं, जिसे वाइजैग में न्यूजीलैंड के खिलाफ चौथे टी20 इंटरनेशनल में हासिल कर सकते हैं.
वाइजैग में कैसा रहा है सूर्यकुमार यादव का प्रदर्शन?
सूर्यकुमार यादव ने अब तक वाइजैग में सिर्फ एक टी20 इंटरनेशनल मैच ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 23 नवंबर 2023 को खेला था. सूर्यकुमार ने अपनी कप्तानी में खेले उस मुकाबले में भारत को मिली जीत के हीरो रहे थे. ऑस्ट्रेलिया से मिले 209 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए सूर्यकुमार यादव ने उस मैच में 190.47 की स्ट्राइक रेट से 4 छक्के, 9 चौके की मदद से 42 गेंदों पर 80 रन बनाए थे.
What's Your Reaction?