'वही पुरानी कहानी', एशिया कप ट्रॉफी विवाद पर भड़का दिग्गज, 'पाकिस्तान के खिलाफ...'

एशिया कप में एक बार फिर ट्रॉफी का विवाद देखने को मिला. बीते रविवार (13 सितंबर) को भारतीय टीम ने फाइनल में श्रीलंका को हराकर 2026 महिला एशिया कप का खिताब जीता. हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली टीम इंडिया ने एशियाई क्रिकेट काउंसिल के चेयरमैन मोहसिन नकवी से ट्रॉफी नहीं ली. पिछले साल पुरुष एशिया कप में भी यह कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिला था. टीम इंडिया ने फाइनल में पाकिस्तान को हराने के बाद नकवी के हाथों से ट्रॉफी नहीं ली थी.  अब लगातार हो चुके 2 विवादों को देखते हुए टीम इंडिया के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी मदन लाल भड़कते हुए नजर आए. उन्होंने कहा कि भारत को पाकिस्तान के खिलाफ मैच नहीं खेलना चाहिए. बता दें कि भारत और पाकिस्तान की क्रिकेट टीमों के बीच 2012-13 के बाद से कोई द्विपक्षीय भिड़ंत नहीं हुई है, दोनों टीमें सिर्फ मल्टी नेशन टूर्नामेंट में ही आमने-सामने आई हैं. अब टूर्नामेंट में भी पाकिस्तान के खिलाफ मैच नहीं खेलने की मांग उठी है.  क्या बोले मदन लाल? एक्स पर मदन लाल ने लिखा, "एक बार फिर वही पुरानी कहानी. अगर हम इसी तरह का बर्ताव करेंगे तो हमें पाकिस्तान के खिलाफ किसी भी ट्रॉफी में नहीं खेलना चाहिए. मुझे पता है कि यह बोर्ड का फैसला है." Once again same old story. If we are going to behave like this then we should not play Pakistan any trophies. I know its Board decision. — Madan Lal (@MadanLal1983) September 14, 2026 यह भी पढ़ें: अभिषेक शर्मा ने राशिद खान की निकाली हवा, 113 बल्लेबाजों को पछाड़कर बने नंबर-1 यहां गौर करने वाली बात यह है कि महिला एशिया कप फाइनल में टीम इंडिया ने श्रीलंका के खिलाफ मुकाबला खेला था. बस बात मोहसिन नकवी से ट्रॉफी लेने पर फंस गई. फिलहाल तो भारत की पाकिस्तान को लेकर नीति साफ है कि मल्टी-नेशन टूर्नामेंट में पाकिस्तान के खिलाफ खेलन से कोई परहेज नहीं है. हां, इतना जरूर है कि भारतीय टीम पाकिस्तान का दौरा नहीं करेगी.  ऐसा रहा फाइनल का हाल  बात करें फाइनल मुकाबले की, तो टीम इंडिया ने पहले बैटिंग करने के बाद 20 ओवर में 5 विकेट पर 183 रन बनाए. शेफाली वर्मा और स्मृति मंधाना ने पहले विकेट के लिए 129 रनों की साझेदारी की. चेज के लिए उतरी श्रीलंका 20 ओवर में 111 रन पर ऑलआउट हो गई. भारत के लिए श्री चरणी ने सबसे ज्यादा 4 विकेट लिए.    यह भी पढ़ें: अफगानिस्तान टी20 सीरीज के बीच टीम इंडिया को बड़ा झटका, स्टार खिलाड़ी हुआ बाहर

Sep 15, 2026 - 04:30
 0
'वही पुरानी कहानी', एशिया कप ट्रॉफी विवाद पर भड़का दिग्गज, 'पाकिस्तान के खिलाफ...'

एशिया कप में एक बार फिर ट्रॉफी का विवाद देखने को मिला. बीते रविवार (13 सितंबर) को भारतीय टीम ने फाइनल में श्रीलंका को हराकर 2026 महिला एशिया कप का खिताब जीता. हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली टीम इंडिया ने एशियाई क्रिकेट काउंसिल के चेयरमैन मोहसिन नकवी से ट्रॉफी नहीं ली. पिछले साल पुरुष एशिया कप में भी यह कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिला था. टीम इंडिया ने फाइनल में पाकिस्तान को हराने के बाद नकवी के हाथों से ट्रॉफी नहीं ली थी. 

अब लगातार हो चुके 2 विवादों को देखते हुए टीम इंडिया के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी मदन लाल भड़कते हुए नजर आए. उन्होंने कहा कि भारत को पाकिस्तान के खिलाफ मैच नहीं खेलना चाहिए. बता दें कि भारत और पाकिस्तान की क्रिकेट टीमों के बीच 2012-13 के बाद से कोई द्विपक्षीय भिड़ंत नहीं हुई है, दोनों टीमें सिर्फ मल्टी नेशन टूर्नामेंट में ही आमने-सामने आई हैं. अब टूर्नामेंट में भी पाकिस्तान के खिलाफ मैच नहीं खेलने की मांग उठी है. 

क्या बोले मदन लाल?

एक्स पर मदन लाल ने लिखा, "एक बार फिर वही पुरानी कहानी. अगर हम इसी तरह का बर्ताव करेंगे तो हमें पाकिस्तान के खिलाफ किसी भी ट्रॉफी में नहीं खेलना चाहिए. मुझे पता है कि यह बोर्ड का फैसला है."

यह भी पढ़ें: अभिषेक शर्मा ने राशिद खान की निकाली हवा, 113 बल्लेबाजों को पछाड़कर बने नंबर-1

यहां गौर करने वाली बात यह है कि महिला एशिया कप फाइनल में टीम इंडिया ने श्रीलंका के खिलाफ मुकाबला खेला था. बस बात मोहसिन नकवी से ट्रॉफी लेने पर फंस गई. फिलहाल तो भारत की पाकिस्तान को लेकर नीति साफ है कि मल्टी-नेशन टूर्नामेंट में पाकिस्तान के खिलाफ खेलन से कोई परहेज नहीं है. हां, इतना जरूर है कि भारतीय टीम पाकिस्तान का दौरा नहीं करेगी. 

ऐसा रहा फाइनल का हाल 

बात करें फाइनल मुकाबले की, तो टीम इंडिया ने पहले बैटिंग करने के बाद 20 ओवर में 5 विकेट पर 183 रन बनाए. शेफाली वर्मा और स्मृति मंधाना ने पहले विकेट के लिए 129 रनों की साझेदारी की. चेज के लिए उतरी श्रीलंका 20 ओवर में 111 रन पर ऑलआउट हो गई. भारत के लिए श्री चरणी ने सबसे ज्यादा 4 विकेट लिए. 

 

यह भी पढ़ें: अफगानिस्तान टी20 सीरीज के बीच टीम इंडिया को बड़ा झटका, स्टार खिलाड़ी हुआ बाहर

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow