'वह कांग्रेस पार्टी के स्तंभ हैं...', दिग्विजय सिंह के बचाव में उतरे कांग्रेस के सीनियर नेता सलमान खुर्शीद

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सलमान खुर्शीद ने रविवार को दिग्विजय सिंह के हालिया दिए आरएसएस से जुड़े एक बयान पर उनका बचाव किया है. उन्होंने दिग्विजय सिंह को कांग्रेस पार्टी का स्तंभ बताया है. उन्होंने कहा कि दिग्विजय सिंह के बयान को सही संदर्भ में समझा जाना जरूरी है. उनके लिए ऐसा कहना अकल्पनीय है. इससे कांग्रेस या देश के हितों को नुकसान पहुंचे. पार्टी के साथ सिंह के लंबे जुड़ाव और उनका वैचारिक प्रतिबद्धता को शक नहीं किया जाना चाहिए.  दिग्विजय के बचाव में क्या बोले सलमान खुर्शीद? खुर्शीद ने कहा, देखिए यह ध्यान देना जरूरी है. किसके शब्दों का इस्तेमाल किया जा रहा है. उनका क्या मतलब है. उन्हें किस संदर्भ में बोला गया. कोई दूर-दूर तक नहीं सोच सकता कि दिग्विजय सिंह जो कुछ भी कहते हैं, वह कांग्रेस पार्टी के हित में नहीं होगा या वह इस तरह से बोलेंगे जो पार्टी विचारधारा के खिलाफ होगा. वह कांग्रेस पार्टी के स्तंभ हैं. अगर उन्होंने किसी खास भाषा का इस्तेमाल किया है, तो यह समझना जरूरी है. उनका संदर्भ क्या था. उनका लक्ष्य क्या था. वह क्या करने की कोशिश कर रहे थे.  उन्होंने कहा कि सिंह ने कुछ शब्दों का इस्तेमाल किया है. उनकी व्याख्या, उनके इरादे और उद्देश्य की रोशनी में की जानी चाहिए. सिंह के बयानों का मुख्य संदेश देश और कांग्रेस पार्टी दोनों को मजबूत करने के बारे में था. उन्होंने कहा कि दिग्विजय सिंह का मतलब है कि वह कह रहे हैं, कि हम जो कुछ भी करते हैं, जो भी कदम उठाते हैं, वह आज देश की ताकत के लिए और कांग्रेस पार्टी की ताकत के लिए उठाया जाना चाहिए. यही उनका संदेश था. अगर लोग इसे नहीं समझे तो क्या समझ सकते हैं? अगर वे इतना नहीं समझ सकते तो वे कुछ भी नहीं समझेंगे.  क्या है पूरा मामला? कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद की पूरी प्रतिक्रिया दिग्विजिय सिंह के सोशल मीडिया पर किए पोस्ट के बीच आई है. इसमें उन्होंने 1990 के दशक की एक तस्वीर साझा की. इसमें पीएम मोदी की बीजेपी के वरिष्ठ नेता एलके आडवाणी के साथ बैठे हुए हैं. इस फोटो मोदी जमीन पर बैठे हैं. उन्होंने पोस्ट में लिखा है कि  RSS के जमीनी स्वयंसेवक और जनसंघ यानी बीजेपी के कार्यकर्ता किस तरह नेताओं के पैरों में फर्श पर बैठकर राज्य के मुख्यमंत्री और देश के प्रधानमंत्री बन गए? यह संगठन की ताकत है. जय सिया राम. इस पोस्ट में उन्होंने राहुल गांधी समेत कई नेताओं को टैग किया है.  दिग्विजय सिंह ने दी प्रतिक्रिया  हालांकि मामला बढ़ने के बाद खुद दिग्विजय सिंह ने इस पर प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा है कि उनकी बातों को गलत समझा गया है. मैं संगठन का समर्थन करता हूं. मैं आरएसएस और मोदी जी के खिलाफ हूं. आपने गलत समझा है. मैंने संगठन की तारीफ की है. मैं आरएसएस और मोदी का कट्टर विरोधी था, हूं और रहूंगा. क्या संगठन को मजबूत करना और उसकी तारीफ करना बुरी बात है. 

Dec 29, 2025 - 03:30
 0
'वह कांग्रेस पार्टी के स्तंभ हैं...', दिग्विजय सिंह के बचाव में उतरे कांग्रेस के सीनियर नेता सलमान खुर्शीद

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सलमान खुर्शीद ने रविवार को दिग्विजय सिंह के हालिया दिए आरएसएस से जुड़े एक बयान पर उनका बचाव किया है. उन्होंने दिग्विजय सिंह को कांग्रेस पार्टी का स्तंभ बताया है. उन्होंने कहा कि दिग्विजय सिंह के बयान को सही संदर्भ में समझा जाना जरूरी है. उनके लिए ऐसा कहना अकल्पनीय है. इससे कांग्रेस या देश के हितों को नुकसान पहुंचे. पार्टी के साथ सिंह के लंबे जुड़ाव और उनका वैचारिक प्रतिबद्धता को शक नहीं किया जाना चाहिए. 

दिग्विजय के बचाव में क्या बोले सलमान खुर्शीद?

खुर्शीद ने कहा, देखिए यह ध्यान देना जरूरी है. किसके शब्दों का इस्तेमाल किया जा रहा है. उनका क्या मतलब है. उन्हें किस संदर्भ में बोला गया. कोई दूर-दूर तक नहीं सोच सकता कि दिग्विजय सिंह जो कुछ भी कहते हैं, वह कांग्रेस पार्टी के हित में नहीं होगा या वह इस तरह से बोलेंगे जो पार्टी विचारधारा के खिलाफ होगा. वह कांग्रेस पार्टी के स्तंभ हैं. अगर उन्होंने किसी खास भाषा का इस्तेमाल किया है, तो यह समझना जरूरी है. उनका संदर्भ क्या था. उनका लक्ष्य क्या था. वह क्या करने की कोशिश कर रहे थे. 

उन्होंने कहा कि सिंह ने कुछ शब्दों का इस्तेमाल किया है. उनकी व्याख्या, उनके इरादे और उद्देश्य की रोशनी में की जानी चाहिए. सिंह के बयानों का मुख्य संदेश देश और कांग्रेस पार्टी दोनों को मजबूत करने के बारे में था. उन्होंने कहा कि दिग्विजय सिंह का मतलब है कि वह कह रहे हैं, कि हम जो कुछ भी करते हैं, जो भी कदम उठाते हैं, वह आज देश की ताकत के लिए और कांग्रेस पार्टी की ताकत के लिए उठाया जाना चाहिए. यही उनका संदेश था. अगर लोग इसे नहीं समझे तो क्या समझ सकते हैं? अगर वे इतना नहीं समझ सकते तो वे कुछ भी नहीं समझेंगे. 

क्या है पूरा मामला?

कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद की पूरी प्रतिक्रिया दिग्विजिय सिंह के सोशल मीडिया पर किए पोस्ट के बीच आई है. इसमें उन्होंने 1990 के दशक की एक तस्वीर साझा की. इसमें पीएम मोदी की बीजेपी के वरिष्ठ नेता एलके आडवाणी के साथ बैठे हुए हैं. इस फोटो मोदी जमीन पर बैठे हैं. उन्होंने पोस्ट में लिखा है कि  RSS के जमीनी स्वयंसेवक और जनसंघ यानी बीजेपी के कार्यकर्ता किस तरह नेताओं के पैरों में फर्श पर बैठकर राज्य के मुख्यमंत्री और देश के प्रधानमंत्री बन गए? यह संगठन की ताकत है. जय सिया राम. इस पोस्ट में उन्होंने राहुल गांधी समेत कई नेताओं को टैग किया है. 

दिग्विजय सिंह ने दी प्रतिक्रिया 

हालांकि मामला बढ़ने के बाद खुद दिग्विजय सिंह ने इस पर प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा है कि उनकी बातों को गलत समझा गया है. मैं संगठन का समर्थन करता हूं. मैं आरएसएस और मोदी जी के खिलाफ हूं. आपने गलत समझा है. मैंने संगठन की तारीफ की है. मैं आरएसएस और मोदी का कट्टर विरोधी था, हूं और रहूंगा. क्या संगठन को मजबूत करना और उसकी तारीफ करना बुरी बात है. 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow