वर्ल्ड रिकॉर्ड! ऐसा करने वाली पहली क्रिकेटर बनीं हरमनप्रीत कौर, कोई पुरुष क्रिकेटर भी नहीं छू पाया ये आंकड़ा

भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मैच में इतिहास रच दिया. वह ऐसे आंकड़े तक पहुंची, जहां तक पहले कभी कोई पुरुष या महिला क्रिकेटर नहीं पहुंच सके. आईसीसी महिला विश्व कप 2026 का 18वां मैच मैनचेस्टर में भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला जा रहा है, जो हरमन का 200वां टी20 अंतर्राष्ट्रीय मैच है. 200 मैच खेलने वाली पहली क्रिकेटर हरमनप्रीत कौर 200 टी20 इंटरनेशनल मैच खेलने वाली दुनिया की पहली क्रिकेटर बन गई हैं. बता दें कि कभी कोई पुरुष क्रिकेटर भी 200 मैच खेलने का रिकॉर्ड नहीं बना पाया है. बता दें कि पुरुष क्रिकेट में सबसे ज्यादा टी20 इंटरनेशनल मैच खेलने का रिकॉर्ड पॉल स्टर्लिंग के नाम दर्ज है, जिन्होंने 163 मैच खेले हैं. भारत के लिए सबसे ज्यादा मैच रोहित शर्मा ने खेले हैं, जो ओवरऑल लिस्ट में दूसरे नंबर पर है और टी20 से संन्यास ले चुके हैं. रोहित ने अपने करियर में 159 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले. हरमनप्रीत कौर को भेंट की स्पेशल जर्सी महिला विश्व कप में भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका मैच से पहले उप-कप्तान स्मृति मंधाना और हेड कोच अमोल मजूमदार ने हरमनप्रीत कौर को पूरी टीम के हस्ताक्षर वाली एक खास '200' नंबर की जर्सी और कैप भेंट की. यह भी पढ़ें- क्या आप टेस्ट क्रिकेट में वापसी करेंगे? विराट कोहली से सीधा पूछा गया सवाल; जानें क्या जवाब मिला Respect. Love. And a whole lot of memories ???????? Vice-captain Smriti Mandhana and Head Coach Amol Muzumdar present Harmanpreet Kaur with a special '200' jersey & cap signed by the entire squad ✨#TeamIndia | #T20WorldCup | #WomenInBlue | #SAvIND | @ImHarmanpreet |… pic.twitter.com/FMJUsAVnhz — BCCI Women (@BCCIWomen) June 21, 2026 यह भी पढ़ें- वैभव सूर्यवंशी के तूफान में उड़ा श्रीलंका, भारत ने जीती ट्राई सीरीज, फाइनल में 66 रनों से मारी बाजी हरमनप्रीत कौर का टी20 रिकॉर्ड हरमनप्रीत ने 2009 में अपने इंटरनेशनल करियर की शुरुआत की थी. उन्होंने 11 जून, 2019 को इंग्लैंड के खिलाफ अपना डेब्यू टी20 मैच खेला था. दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ रविवार को उनका 200वां टी20 इंटरनेशनल मैच है. इस मुकाबले में वह 22 गेंदों में 24 रन बनाकर आउट हुईं. हरमन ने टी20 में खेले 200 मैचों में 4147 रन बनाए हैं, जिसमें 1 शतक और 17 अर्धशतक शामिल हैं.

Jun 21, 2026 - 23:30
 0
वर्ल्ड रिकॉर्ड! ऐसा करने वाली पहली क्रिकेटर बनीं हरमनप्रीत कौर, कोई पुरुष क्रिकेटर भी नहीं छू पाया ये आंकड़ा

भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मैच में इतिहास रच दिया. वह ऐसे आंकड़े तक पहुंची, जहां तक पहले कभी कोई पुरुष या महिला क्रिकेटर नहीं पहुंच सके. आईसीसी महिला विश्व कप 2026 का 18वां मैच मैनचेस्टर में भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला जा रहा है, जो हरमन का 200वां टी20 अंतर्राष्ट्रीय मैच है.

200 मैच खेलने वाली पहली क्रिकेटर

हरमनप्रीत कौर 200 टी20 इंटरनेशनल मैच खेलने वाली दुनिया की पहली क्रिकेटर बन गई हैं. बता दें कि कभी कोई पुरुष क्रिकेटर भी 200 मैच खेलने का रिकॉर्ड नहीं बना पाया है. बता दें कि पुरुष क्रिकेट में सबसे ज्यादा टी20 इंटरनेशनल मैच खेलने का रिकॉर्ड पॉल स्टर्लिंग के नाम दर्ज है, जिन्होंने 163 मैच खेले हैं. भारत के लिए सबसे ज्यादा मैच रोहित शर्मा ने खेले हैं, जो ओवरऑल लिस्ट में दूसरे नंबर पर है और टी20 से संन्यास ले चुके हैं. रोहित ने अपने करियर में 159 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले.

हरमनप्रीत कौर को भेंट की स्पेशल जर्सी

महिला विश्व कप में भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका मैच से पहले उप-कप्तान स्मृति मंधाना और हेड कोच अमोल मजूमदार ने हरमनप्रीत कौर को पूरी टीम के हस्ताक्षर वाली एक खास '200' नंबर की जर्सी और कैप भेंट की.

यह भी पढ़ें- क्या आप टेस्ट क्रिकेट में वापसी करेंगे? विराट कोहली से सीधा पूछा गया सवाल; जानें क्या जवाब मिला

यह भी पढ़ें- वैभव सूर्यवंशी के तूफान में उड़ा श्रीलंका, भारत ने जीती ट्राई सीरीज, फाइनल में 66 रनों से मारी बाजी

हरमनप्रीत कौर का टी20 रिकॉर्ड

हरमनप्रीत ने 2009 में अपने इंटरनेशनल करियर की शुरुआत की थी. उन्होंने 11 जून, 2019 को इंग्लैंड के खिलाफ अपना डेब्यू टी20 मैच खेला था. दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ रविवार को उनका 200वां टी20 इंटरनेशनल मैच है. इस मुकाबले में वह 22 गेंदों में 24 रन बनाकर आउट हुईं. हरमन ने टी20 में खेले 200 मैचों में 4147 रन बनाए हैं, जिसमें 1 शतक और 17 अर्धशतक शामिल हैं.

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow