वर्क डेस्क की लाइटिंग हुई हाईटेक, BenQ ने पेश किए नए Bar Lights

वर्क डेस्क पर काम करते समय सही रोशनी होना काफी जरूरी है, खासकर जब स्क्रीन के सामने लंबे समय तक बैठना हो. इसी जरूरत को ध्यान में रखते हुए BenQ ने मुंबई में आयोजित InfoComm 2026 में अपने नए वर्कस्पेस लाइटिंग सिस्टम और Mac यूजर्स के लिए तैयार की गई एक्सेसरीज को दिखाया है. कंपनी ने यहां कुल तीन नए प्रोडक्ट्स प्रदर्शित किए, जिनमें से कुछ को इससे पहले IFA 2026 में भी पेश किया जा चुका है. हालांकि, अभी इन प्रोडक्ट्स की भारत में आधिकारिक लॉन्च डेट, कीमत और बिक्री की जानकारी सामने नहीं आई है.  छोटे मॉनिटर के लिए आया iScreenBar BenQ का iScreenBar छोटे मॉनिटर के लिए तैयार किया गया कॉम्पैक्ट डेस्क लाइटिंग सिस्टम है. इसे खास तौर पर Apple iMac के लिए डिजाइन किया गया है. यह स्क्रीन के पीछे चुंबकीय तरीके से लगाया जा सकता है और इसमें माइक्रोफोन के लिए अलग जगह भी दी गई है. कंपनी के अनुसार इसमें iMac डिस्प्ले के हिसाब से अलग-अलग लाइटिंग मोड मिलते हैं. वीडियो कॉल के दौरान इसमें ऐसा मोड भी दिया गया है, जो लाइट बार के एक हिस्से की रोशनी बंद कर देता है. पुराने मॉडल्स के मुकाबले इसके कंट्रोल भी अब लाइट बार में ही दिए गए हैं.  Dual Monitor Setup के लिए ScreenBar Max BenQ ने ScreenBar Max को भी प्रदर्शित किया, जिसे बड़े वर्कस्पेस और डुअल-मॉनिटर सेटअप के लिए बनाया गया है. यह कंपनी के दूसरे मौजूदा लाइटिंग प्रोडक्ट्स की तुलना में काफी बड़ा है. इसमें लाइटिंग के साथ कंट्रोल भी सीधे सिस्टम में शामिल किए गए हैं. यह लाइटिंग सिस्टम अपने अलग माउंटिंग सिस्टम के साथ आता है और इसे सीधे मॉनिटर पर माउंट नहीं किया जा सकता है.  यह भी पढ़ें - Samsung Galaxy S27 Ultra की डिटेल्स हो गईं लीक, जानें कैसे होंगे फीचर्स Studio Arm से डेस्क पर मिलेगा क्लीन लुक BenQ के INFTYLAB ब्रांड ने Studio Arm पेश किया है, जिसे Apple Studio Display, Studio Display XDR और iMac के लिए तैयार किया गया है. यह स्क्रीन को अलग-अलग दिशा और एंगल पर घुमाने की सुविधा देता है. इसका डिजाइन डेस्क पर केबल्स को कम दिखाने वाले साफ-सुथरे लुक के लिए किया गया है. यह VESA और स्टैंड दोनों ऑप्शनों में आता है. इसके बेस में C-Clamp और Grommet भी दिए गए हैं.  M Mouse में मिलेंगे कस्टमाइज कंट्रोल INFTYLAB का M Mouse हल्के डिजाइन वाला माउस है, जिसमें दो स्क्रॉल व्हील और तीन कस्टमाइज किए जा सकने वाले बटन दिए गए हैं. यह Bluetooth के जरिए कनेक्ट होता है और एक साथ तीन डिवाइस के बीच स्विच किया जा सकता है. यूजर इसके बटन और दूसरे कंट्रोल को INFTYLAB Glide डेस्कटॉप ऐप की मदद से अपनी जरूरत के अनुसार बदल सकते हैं. इसके साथ INFTYLAB लाइनअप में Flow Desk Mat भी शामिल है.  यह भी पढ़ें - आवाज पर भी AI का कब्जा! असली और नकली Voice में ऐसे करें फर्क

Sep 21, 2026 - 09:30
 0
वर्क डेस्क की लाइटिंग हुई हाईटेक, BenQ ने पेश किए नए Bar Lights

वर्क डेस्क पर काम करते समय सही रोशनी होना काफी जरूरी है, खासकर जब स्क्रीन के सामने लंबे समय तक बैठना हो. इसी जरूरत को ध्यान में रखते हुए BenQ ने मुंबई में आयोजित InfoComm 2026 में अपने नए वर्कस्पेस लाइटिंग सिस्टम और Mac यूजर्स के लिए तैयार की गई एक्सेसरीज को दिखाया है. कंपनी ने यहां कुल तीन नए प्रोडक्ट्स प्रदर्शित किए, जिनमें से कुछ को इससे पहले IFA 2026 में भी पेश किया जा चुका है. हालांकि, अभी इन प्रोडक्ट्स की भारत में आधिकारिक लॉन्च डेट, कीमत और बिक्री की जानकारी सामने नहीं आई है. 

छोटे मॉनिटर के लिए आया iScreenBar

BenQ का iScreenBar छोटे मॉनिटर के लिए तैयार किया गया कॉम्पैक्ट डेस्क लाइटिंग सिस्टम है. इसे खास तौर पर Apple iMac के लिए डिजाइन किया गया है. यह स्क्रीन के पीछे चुंबकीय तरीके से लगाया जा सकता है और इसमें माइक्रोफोन के लिए अलग जगह भी दी गई है. कंपनी के अनुसार इसमें iMac डिस्प्ले के हिसाब से अलग-अलग लाइटिंग मोड मिलते हैं. वीडियो कॉल के दौरान इसमें ऐसा मोड भी दिया गया है, जो लाइट बार के एक हिस्से की रोशनी बंद कर देता है. पुराने मॉडल्स के मुकाबले इसके कंट्रोल भी अब लाइट बार में ही दिए गए हैं. 

Dual Monitor Setup के लिए ScreenBar Max

BenQ ने ScreenBar Max को भी प्रदर्शित किया, जिसे बड़े वर्कस्पेस और डुअल-मॉनिटर सेटअप के लिए बनाया गया है. यह कंपनी के दूसरे मौजूदा लाइटिंग प्रोडक्ट्स की तुलना में काफी बड़ा है. इसमें लाइटिंग के साथ कंट्रोल भी सीधे सिस्टम में शामिल किए गए हैं. यह लाइटिंग सिस्टम अपने अलग माउंटिंग सिस्टम के साथ आता है और इसे सीधे मॉनिटर पर माउंट नहीं किया जा सकता है. 

यह भी पढ़ें - Samsung Galaxy S27 Ultra की डिटेल्स हो गईं लीक, जानें कैसे होंगे फीचर्स
 
Studio Arm से डेस्क पर मिलेगा क्लीन लुक

BenQ के INFTYLAB ब्रांड ने Studio Arm पेश किया है, जिसे Apple Studio Display, Studio Display XDR और iMac के लिए तैयार किया गया है. यह स्क्रीन को अलग-अलग दिशा और एंगल पर घुमाने की सुविधा देता है. इसका डिजाइन डेस्क पर केबल्स को कम दिखाने वाले साफ-सुथरे लुक के लिए किया गया है. यह VESA और स्टैंड दोनों ऑप्शनों में आता है. इसके बेस में C-Clamp और Grommet भी दिए गए हैं. 

M Mouse में मिलेंगे कस्टमाइज कंट्रोल

INFTYLAB का M Mouse हल्के डिजाइन वाला माउस है, जिसमें दो स्क्रॉल व्हील और तीन कस्टमाइज किए जा सकने वाले बटन दिए गए हैं. यह Bluetooth के जरिए कनेक्ट होता है और एक साथ तीन डिवाइस के बीच स्विच किया जा सकता है. यूजर इसके बटन और दूसरे कंट्रोल को INFTYLAB Glide डेस्कटॉप ऐप की मदद से अपनी जरूरत के अनुसार बदल सकते हैं. इसके साथ INFTYLAB लाइनअप में Flow Desk Mat भी शामिल है. 

यह भी पढ़ें - आवाज पर भी AI का कब्जा! असली और नकली Voice में ऐसे करें फर्क

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow