वनडे क्रिकेट में सबसे धीमा अर्धशतक लगाने वाले 5 बल्लेबाज, लिस्ट में धोनी और गांगुली भी शामिल

Top 5 Batsman With Slowest Fifty In ODI: वनडे क्रिकेट में आमतौर पर बल्लेबाजों से उम्मीद होती है कि वो लगभग 90 से 100 के स्ट्राइक रेट से रन बनाएं. लेकिन कभी-कभी मैच में हालात ऐसे बन जाते हैं, जहां बल्लेबाज एक-एक रन बनाने के लिए संघर्ष करने लगते हैं. ऐसे ही कुछ बल्लेबाज हैं, जिन्होंने वनडे क्रिकेट में अर्धशतक पूरा करने के लिए 100 से ज्यादा गेंदों का सामना किया है. उनका स्ट्राइक रेट 50 से भी कम का रहा है. हैरानी की बात ये है कि इस लिस्ट में भारत के दो महान बल्लेबाज एमएस धोनी और सौरव गांगुली भी शामिल हैं. वनडे क्रिकेट में सबसे धीमा अर्धशतक लगाने वाले 5 बल्लेबाज 1- ईश्वर मराज- कनाडा के खिलाड़ी ईश्वर मराज इस लिस्ट में सबसे ऊपर हैं. मराज ने वनडे क्रिकेट का सबसे धीमा अर्धशतक साल 2003 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ लगाया था. मराज ने 148 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया था. मराज ने 155 गेंदों में नाबाद 53 रनों की पारी खेली थी. 2- सदागोप्पन रमेश - पूर्व भारतीय खिलाड़ी सदागोप्पन रमेश इस लिस्ट में दूसरे स्थान पर हैं. रमेश ने साल 1999 में केन्या के खिलाफ सिर्फ 116 गेंदों में अर्धशतक जड़ा था. 3- एमएस धोनी- पूर्व भारतीय दिग्गज विकेटकीपर बल्लेबाज एमएस धोनी का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है. धोनी ने साल 2017 में श्रीलंका के खिलाफ अपने वनडे करियर का सबसे धीमा अर्धशतक लगाया था. धोनी ने 108 गेंदों में 54 रन बनाए थे. 4- सौरव गांगुली- पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली भी वनडे में सबसे धीमा अर्धशतक लगाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में शामिल हैं. गांगुली ने साल 2001 में श्रीलंका के खिलाफ 105 गेंदों में अर्धशतक लगाया था. 5- सौरव गांगुली- दिग्गज बल्लेबाज गांगुली का इस लिस्ट में दो बार नाम हैं. गांगुली ने एक बार साल 2001 में 105 गेंदों में अर्धशतक लगाया था. वहीं उसके एक साल बाद साल 2002 में गांगुली ने वेस्टइंडीज के खिलाफ 104 गेंदों में अर्धशतक जड़ा था. यह भी पढ़ें-   IND vs ENG 2nd Test: 'इस गेंदबाज को तो प्लेइंग 11 में...', क्लार्क ने दी शुभमन गिल एंड टीम को खास सलाह

Jun 29, 2025 - 21:30
 0
वनडे क्रिकेट में सबसे धीमा अर्धशतक लगाने वाले 5 बल्लेबाज, लिस्ट में धोनी और गांगुली भी शामिल

Top 5 Batsman With Slowest Fifty In ODI: वनडे क्रिकेट में आमतौर पर बल्लेबाजों से उम्मीद होती है कि वो लगभग 90 से 100 के स्ट्राइक रेट से रन बनाएं. लेकिन कभी-कभी मैच में हालात ऐसे बन जाते हैं, जहां बल्लेबाज एक-एक रन बनाने के लिए संघर्ष करने लगते हैं. ऐसे ही कुछ बल्लेबाज हैं, जिन्होंने वनडे क्रिकेट में अर्धशतक पूरा करने के लिए 100 से ज्यादा गेंदों का सामना किया है. उनका स्ट्राइक रेट 50 से भी कम का रहा है. हैरानी की बात ये है कि इस लिस्ट में भारत के दो महान बल्लेबाज एमएस धोनी और सौरव गांगुली भी शामिल हैं.

वनडे क्रिकेट में सबसे धीमा अर्धशतक लगाने वाले 5 बल्लेबाज

1- ईश्वर मराज- कनाडा के खिलाड़ी ईश्वर मराज इस लिस्ट में सबसे ऊपर हैं. मराज ने वनडे क्रिकेट का सबसे धीमा अर्धशतक साल 2003 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ लगाया था. मराज ने 148 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया था. मराज ने 155 गेंदों में नाबाद 53 रनों की पारी खेली थी.

2- सदागोप्पन रमेश - पूर्व भारतीय खिलाड़ी सदागोप्पन रमेश इस लिस्ट में दूसरे स्थान पर हैं. रमेश ने साल 1999 में केन्या के खिलाफ सिर्फ 116 गेंदों में अर्धशतक जड़ा था.

3- एमएस धोनी- पूर्व भारतीय दिग्गज विकेटकीपर बल्लेबाज एमएस धोनी का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है. धोनी ने साल 2017 में श्रीलंका के खिलाफ अपने वनडे करियर का सबसे धीमा अर्धशतक लगाया था. धोनी ने 108 गेंदों में 54 रन बनाए थे.

4- सौरव गांगुली- पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली भी वनडे में सबसे धीमा अर्धशतक लगाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में शामिल हैं. गांगुली ने साल 2001 में श्रीलंका के खिलाफ 105 गेंदों में अर्धशतक लगाया था.

5- सौरव गांगुली- दिग्गज बल्लेबाज गांगुली का इस लिस्ट में दो बार नाम हैं. गांगुली ने एक बार साल 2001 में 105 गेंदों में अर्धशतक लगाया था. वहीं उसके एक साल बाद साल 2002 में गांगुली ने वेस्टइंडीज के खिलाफ 104 गेंदों में अर्धशतक जड़ा था.

यह भी पढ़ें-  

IND vs ENG 2nd Test: 'इस गेंदबाज को तो प्लेइंग 11 में...', क्लार्क ने दी शुभमन गिल एंड टीम को खास सलाह

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow