वड़ा पाव खाने का मिला ऑफर, रोहित शर्मा का रिएक्शन वायरल! विजय हजारे ट्रॉफी का वीडियो वायरल

Vijay Hazare Trophy: विजय हजारे ट्रॉफी में सात साल बाद वापसी कर रहे रोहित शर्मा ने सिर्फ बल्ले से ही नहीं, बल्कि अपने अंदाज से भी फैंस का दिल जीत लिया. सिक्किम के खिलाफ खेले गए मुकाबले में जहां रोहित ने तूफानी शतक जड़कर मुंबई को बड़ी जीत दिलाई, वहीं फील्डिंग के दौरान उनसे जुड़ा एक मजेदार पल सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. बल्ले से रोहित का धमाका जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेले गए इस मैच में सिक्किम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 236 रन बनाए. जवाब में मुंबई की पारी की कमान रोहित शर्मा ने संभाली और मुकाबले को पूरी तरह एकतरफा बना दिया. रोहित ने 94 गेंदों पर नाबाद 155 रन ठोके, जिसमें 18 चौके और 9 छक्के शामिल रहे. उन्होंने सिर्फ 62 गेंदों में शतक पूरा किया, जो उनके लिस्ट-ए करियर का सबसे तेज शतक रहा. इस शानदार पारी की बदौलत मुंबई ने आठ विकेट मुकाबला अपने नाम कर लिया.           View this post on Instagram                       A post shared by rachin ravindra (@randchin_robindra) फील्डिंग के दौरान मिला वड़ा पाव का ऑफर मैच देखने के लिए स्टेडियम में बड़ी संख्या में दर्शक मौजूद थे. इसी दौरान एक दिलचस्प वाकया कैमरे में कैद हो गया. जब रोहित शर्मा बाउंड्री लाइन के पास फील्डिंग कर रहे थे, तभी स्टैंड से एक फैन ने उनसे पूछा, “वड़ा पाव खाओगे?” यह सुनकर रोहित मुस्कुराए और हाथ हिलाकर मना कर दिया. उनका यह सादा और मजेदार रिएक्शन देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. फैंस इस वीडियो पर तरह-तरह के मजेदार कमेंट्स कर रहे हैं. विजय हजारे में खास है रोहित का रिश्ता रोहित शर्मा का विजय हजारे ट्रॉफी से खास नाता रहा है. उन्होंने 2008 में इसी टूर्नामेंट में मुंबई के लिए शतक लगाकर अपनी पहचान बनाई थी. मौजूदा मैच में लगाया गया यह शतक उनके विजय हजारे करियर का दूसरा शतक रहा. दिलचस्प बात यह है कि 2008 में भी उन्होंने तमिलनाडु के खिलाफ शतक जड़ा था और तब भी मुंबई को जीत मिली थी. शानदार फॉर्म में ‘हिटमैन’ रोहित शर्मा इस समय बेहतरीन फॉर्म में नजर आ रहे हैं. हाल ही में साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज में भी उन्होंने लगातार अर्धशतक लगाए थे. घरेलू क्रिकेट में इस बड़ी पारी ने साफ कर दिया है कि रोहित का आत्मविश्वास पूरी तरह लौटा हुआ है. अगला मुकाबला भी जयपुर में विजय हजारे ट्रॉफी में मुंबई का अगला मुकाबला उत्तराखंड के खिलाफ खेला जाएगा. यह मैच भी सवाई मानसिंह स्टेडियम में ही होगा. फैंस को एक बार फिर उम्मीद है कि रोहित शर्मा बल्ले और अंदाज दोनों से मनोरंजन करेंगे. 

Dec 25, 2025 - 12:30
 0
वड़ा पाव खाने का मिला ऑफर, रोहित शर्मा का रिएक्शन वायरल! विजय हजारे ट्रॉफी का वीडियो वायरल

Vijay Hazare Trophy: विजय हजारे ट्रॉफी में सात साल बाद वापसी कर रहे रोहित शर्मा ने सिर्फ बल्ले से ही नहीं, बल्कि अपने अंदाज से भी फैंस का दिल जीत लिया. सिक्किम के खिलाफ खेले गए मुकाबले में जहां रोहित ने तूफानी शतक जड़कर मुंबई को बड़ी जीत दिलाई, वहीं फील्डिंग के दौरान उनसे जुड़ा एक मजेदार पल सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है.

बल्ले से रोहित का धमाका

जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेले गए इस मैच में सिक्किम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 236 रन बनाए. जवाब में मुंबई की पारी की कमान रोहित शर्मा ने संभाली और मुकाबले को पूरी तरह एकतरफा बना दिया. रोहित ने 94 गेंदों पर नाबाद 155 रन ठोके, जिसमें 18 चौके और 9 छक्के शामिल रहे. उन्होंने सिर्फ 62 गेंदों में शतक पूरा किया, जो उनके लिस्ट-ए करियर का सबसे तेज शतक रहा. इस शानदार पारी की बदौलत मुंबई ने आठ विकेट मुकाबला अपने नाम कर लिया.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by rachin ravindra (@randchin_robindra)

फील्डिंग के दौरान मिला वड़ा पाव का ऑफर

मैच देखने के लिए स्टेडियम में बड़ी संख्या में दर्शक मौजूद थे. इसी दौरान एक दिलचस्प वाकया कैमरे में कैद हो गया. जब रोहित शर्मा बाउंड्री लाइन के पास फील्डिंग कर रहे थे, तभी स्टैंड से एक फैन ने उनसे पूछा, “वड़ा पाव खाओगे?” यह सुनकर रोहित मुस्कुराए और हाथ हिलाकर मना कर दिया. उनका यह सादा और मजेदार रिएक्शन देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. फैंस इस वीडियो पर तरह-तरह के मजेदार कमेंट्स कर रहे हैं.

विजय हजारे में खास है रोहित का रिश्ता

रोहित शर्मा का विजय हजारे ट्रॉफी से खास नाता रहा है. उन्होंने 2008 में इसी टूर्नामेंट में मुंबई के लिए शतक लगाकर अपनी पहचान बनाई थी. मौजूदा मैच में लगाया गया यह शतक उनके विजय हजारे करियर का दूसरा शतक रहा. दिलचस्प बात यह है कि 2008 में भी उन्होंने तमिलनाडु के खिलाफ शतक जड़ा था और तब भी मुंबई को जीत मिली थी.

शानदार फॉर्म में ‘हिटमैन’

रोहित शर्मा इस समय बेहतरीन फॉर्म में नजर आ रहे हैं. हाल ही में साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज में भी उन्होंने लगातार अर्धशतक लगाए थे. घरेलू क्रिकेट में इस बड़ी पारी ने साफ कर दिया है कि रोहित का आत्मविश्वास पूरी तरह लौटा हुआ है.

अगला मुकाबला भी जयपुर में

विजय हजारे ट्रॉफी में मुंबई का अगला मुकाबला उत्तराखंड के खिलाफ खेला जाएगा. यह मैच भी सवाई मानसिंह स्टेडियम में ही होगा. फैंस को एक बार फिर उम्मीद है कि रोहित शर्मा बल्ले और अंदाज दोनों से मनोरंजन करेंगे. 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow