'लोगों की दाल रोटी नहीं चलती...', संजय मांजरेकर पर गुस्सा हुए विराट कोहली के बड़े भाई? पोस्ट वायरल

विराट कोहली को लेकर पिछले दिनों पूर्व क्रिकेटर संजय मांजरेकर ने कहा था कि उन्होंने टेस्ट से जल्दी संन्यास ले लिया, जबकि वह अपनी तकनीक और खेल में सुधार कर सकते थे. उन्होंने कहा था कि कोहली पिछले कई सालों से खराब फॉर्म में थे, लेकिन संन्यास लेने की जगह वह अपने खेल में सुधार कर सकते थे चाहे इसके लिए उन्हें ड्राप ही क्यों न होना पड़ता. अब विकास कोहली का एक पोस्ट वायरल हो रहा है, जो लोग मांजरेकर के बयान का जवाब मान रहे हैं. विकास कोहली ने क्या लिखा? विकास कोहली थ्रेड में लिखा, "लगता है विराट कोहली का नाम लिए बिना लोगों की दाल रोटी नहीं चलती." विकास का ये पोस्ट विराट के आलोचकों का जवाब माना जा रहा है. हालांकि उन्होंने यहां पर किसी का नाम नहीं लिया, लेकिन इसे लोग संजय मांजरेकर से जोड़कर देख रहे हैं. उन्होंने बीते दिनों कोहली के टेस्ट से संन्यास पर सवाल खड़े किए थे. Virat Kohli’s brother Vikas spitting facts pic.twitter.com/zdxuVb6IBG — RCBIANS OFFICIAL (@RcbianOfficial) January 7, 2026 संजय मांजरेकर ने क्या कहा था? संजय ने पिछले दिनों इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर करते हुए कहा था कि जिस समय जो रुट टेस्ट क्रिकेट में नए रिकॉर्ड बना रहे हैं, उसी दौर में विराट कोहली का टेस्ट से चले जाना खलता है. उन्होंने कहा कि रुट, केन विलियमसन, स्टीव स्मिथ अपने टेस्ट करियर को मजबूत कर रहे हैं. उन्होंने कहा था कि कोहली का पिछले कई सालों से टेस्ट में प्रदर्शन खराब चल रहा था. उन्होंने कहा, "कोहली ने अपनी तकनीकी और मानसिक खामियों को सुधारने की कोशिश नहीं की." उनके अनुसार अगर कोहली चाहते तो इन कमियों पर काम कर सकते थे, कुछ समय से टीम से बाहर भी बैठ सकते थे. पूर्व क्रिकेटर ने कहा कि उन्हें ज्यादा निराशा इस बात से भी हुई कि विराट ने टेस्ट क्रिकेट छोड़ वनडे में खेल जारी रखने का फैसला किया.'

Jan 10, 2026 - 00:30
 0
'लोगों की दाल रोटी नहीं चलती...', संजय मांजरेकर पर गुस्सा हुए विराट कोहली के बड़े भाई? पोस्ट वायरल

विराट कोहली को लेकर पिछले दिनों पूर्व क्रिकेटर संजय मांजरेकर ने कहा था कि उन्होंने टेस्ट से जल्दी संन्यास ले लिया, जबकि वह अपनी तकनीक और खेल में सुधार कर सकते थे. उन्होंने कहा था कि कोहली पिछले कई सालों से खराब फॉर्म में थे, लेकिन संन्यास लेने की जगह वह अपने खेल में सुधार कर सकते थे चाहे इसके लिए उन्हें ड्राप ही क्यों न होना पड़ता. अब विकास कोहली का एक पोस्ट वायरल हो रहा है, जो लोग मांजरेकर के बयान का जवाब मान रहे हैं.

विकास कोहली ने क्या लिखा?

विकास कोहली थ्रेड में लिखा, "लगता है विराट कोहली का नाम लिए बिना लोगों की दाल रोटी नहीं चलती." विकास का ये पोस्ट विराट के आलोचकों का जवाब माना जा रहा है. हालांकि उन्होंने यहां पर किसी का नाम नहीं लिया, लेकिन इसे लोग संजय मांजरेकर से जोड़कर देख रहे हैं. उन्होंने बीते दिनों कोहली के टेस्ट से संन्यास पर सवाल खड़े किए थे.

संजय मांजरेकर ने क्या कहा था?

संजय ने पिछले दिनों इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर करते हुए कहा था कि जिस समय जो रुट टेस्ट क्रिकेट में नए रिकॉर्ड बना रहे हैं, उसी दौर में विराट कोहली का टेस्ट से चले जाना खलता है. उन्होंने कहा कि रुट, केन विलियमसन, स्टीव स्मिथ अपने टेस्ट करियर को मजबूत कर रहे हैं.

उन्होंने कहा था कि कोहली का पिछले कई सालों से टेस्ट में प्रदर्शन खराब चल रहा था. उन्होंने कहा, "कोहली ने अपनी तकनीकी और मानसिक खामियों को सुधारने की कोशिश नहीं की." उनके अनुसार अगर कोहली चाहते तो इन कमियों पर काम कर सकते थे, कुछ समय से टीम से बाहर भी बैठ सकते थे. पूर्व क्रिकेटर ने कहा कि उन्हें ज्यादा निराशा इस बात से भी हुई कि विराट ने टेस्ट क्रिकेट छोड़ वनडे में खेल जारी रखने का फैसला किया.'

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow