लैपटॉप खरीदते समय जेब को लगेगा झटका! Lenovo के बाद अब Dell और HP ने भी की कीमतें बढ़ाने की तैयारी

अगर आप नया लैपटॉप खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपकी जेब पर बोझ बढ़ने वाला है. दरअसल, कुछ दिन पहले ही लेनोवो ने अपने लैपटॉप के दाम बढ़ाए थे और अब HP और Dell भी ऐसी तैयारी कर रही हैं. Dell ने तो अपने कुछ मॉडल्स की कीमतोंं में इजाफा भी कर दिया है और जल्द ही बाकी मॉडल्स भी महंगे हो सकते हैं. बता दें कि मेमोरी चिप्स की शॉर्टेज और महंगे दामों ने कंपनियों की लागत बढ़ा दी है, जिसका सीधा असर अब ग्राहकों पर पडे़गा. Dell ने कितने बढ़ाए दाम मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, Dell ने 32GB मेमोरी वाले अपने कुछ मॉडल्स के दामों में 12,000-20,000 रुपये तक इजाफा किया है. HP भी अब इसी राह पर चलने की तैयारी में है. नवंबर में कंपनी की अर्निंग के दौरान सीईओ ने कहा था कि मेमोरी चिप्स की लागत ज्यादा होने के कारण सभी मॉडल्स की कीमतों में बढ़ोतरी की जाएगी. लेनोवो ने भी ऐसा ही कारण देते हुए कहा था कि महंगी होती मेमोरी चिप्स के कारण पीसी बिजनेस पर बुरा असर पड़ रहा है. अब मेमोरी चिप्स खरीदना और कीमतों में अस्थिरता के कारण प्रोडक्शन की प्लानिंग करना मुश्किल हो गया है.  एआई बूम के कारण महंगे हो रहे लैपटॉप एआई में आए बूम के कारण अब लैपटॉप और स्मार्टफोन महंगे हो रहे हैं. दरअसल, मेमोरी चिप्स बनाने वाली कई कंपनियों ने एआई सर्वर और डेटा सेंटर को सप्लाई शुरू कर दी है. माइक्रोन ने तो कंज्यूमर मार्केट के लिए चिप बनाना बंद कर दिया है और अब वह केवल एआई की डिमांड को पूरा कर रही है. इससे कंज्यूमर मार्केट में मेमोरी चिप की कमी हो गई है और कंपनियों को इन्हें खरीदने के लिए ज्यादा पैसे खर्च करने पड़ रहे हैं.  जल्दी राहत मिलने के आसार नहीं एक्सपर्ट्स का कहना है कि मेमोरी चिप्स की शॉर्टेज से जल्दी राहत मिलने की उम्मीद नहीं है. यह संकट लंबे समय तक चल सकता है और इसका असर स्मार्टफोन, लैपटॉप, गेमिंग डिवाइस और टीवी समेत कई डिवाइसेस पर पड़ेगा.  ये भी पढ़ें- मरने के बाद भी आती रहेगी वीडियो कॉल और सोशल मीडिया पोस्ट, अजीब टेक्नोलॉजी बना रही है मेटा

Feb 19, 2026 - 10:30
 0
लैपटॉप खरीदते समय जेब को लगेगा झटका! Lenovo के बाद अब Dell और HP ने भी की कीमतें बढ़ाने की तैयारी

अगर आप नया लैपटॉप खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपकी जेब पर बोझ बढ़ने वाला है. दरअसल, कुछ दिन पहले ही लेनोवो ने अपने लैपटॉप के दाम बढ़ाए थे और अब HP और Dell भी ऐसी तैयारी कर रही हैं. Dell ने तो अपने कुछ मॉडल्स की कीमतोंं में इजाफा भी कर दिया है और जल्द ही बाकी मॉडल्स भी महंगे हो सकते हैं. बता दें कि मेमोरी चिप्स की शॉर्टेज और महंगे दामों ने कंपनियों की लागत बढ़ा दी है, जिसका सीधा असर अब ग्राहकों पर पडे़गा.

Dell ने कितने बढ़ाए दाम

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, Dell ने 32GB मेमोरी वाले अपने कुछ मॉडल्स के दामों में 12,000-20,000 रुपये तक इजाफा किया है. HP भी अब इसी राह पर चलने की तैयारी में है. नवंबर में कंपनी की अर्निंग के दौरान सीईओ ने कहा था कि मेमोरी चिप्स की लागत ज्यादा होने के कारण सभी मॉडल्स की कीमतों में बढ़ोतरी की जाएगी. लेनोवो ने भी ऐसा ही कारण देते हुए कहा था कि महंगी होती मेमोरी चिप्स के कारण पीसी बिजनेस पर बुरा असर पड़ रहा है. अब मेमोरी चिप्स खरीदना और कीमतों में अस्थिरता के कारण प्रोडक्शन की प्लानिंग करना मुश्किल हो गया है. 

एआई बूम के कारण महंगे हो रहे लैपटॉप

एआई में आए बूम के कारण अब लैपटॉप और स्मार्टफोन महंगे हो रहे हैं. दरअसल, मेमोरी चिप्स बनाने वाली कई कंपनियों ने एआई सर्वर और डेटा सेंटर को सप्लाई शुरू कर दी है. माइक्रोन ने तो कंज्यूमर मार्केट के लिए चिप बनाना बंद कर दिया है और अब वह केवल एआई की डिमांड को पूरा कर रही है. इससे कंज्यूमर मार्केट में मेमोरी चिप की कमी हो गई है और कंपनियों को इन्हें खरीदने के लिए ज्यादा पैसे खर्च करने पड़ रहे हैं. 

जल्दी राहत मिलने के आसार नहीं

एक्सपर्ट्स का कहना है कि मेमोरी चिप्स की शॉर्टेज से जल्दी राहत मिलने की उम्मीद नहीं है. यह संकट लंबे समय तक चल सकता है और इसका असर स्मार्टफोन, लैपटॉप, गेमिंग डिवाइस और टीवी समेत कई डिवाइसेस पर पड़ेगा. 

ये भी पढ़ें-

मरने के बाद भी आती रहेगी वीडियो कॉल और सोशल मीडिया पोस्ट, अजीब टेक्नोलॉजी बना रही है मेटा

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow