'लाहौर, कराची और इस्लामाबाद जाने...', असम CM हिमंता ने 'पाक कनेक्शन' को लेकर गोगोई पर फिर साधा निशाना

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा और कांग्रेस नेता साथ ही विपक्ष के उपनेता गौरव गोगोई के बीच कथित पाकिस्तान कनेक्शन को लेकर तकरार जारी है. एक तरफ हिमंत बिस्वा सरमा गोगोई पर लगातार हमले कर रहे हैं, तो वहीं कांग्रेस सांसद ने सोमवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस करके सफाई दी.  उन्होंने कहा कि उनकी पत्नी काम के सिलसिले में पाकिस्तान गई थी. वह खुद 2013 में 10 दिन की यात्रा पर अपनी पत्नी के साथ गए थे. साथ ही कहा कि एसआईटी ने उनसे पाकिस्तान की 10 दिन की यात्रा के बारे में कभी सवाल नहीं किया. अब इस पर सीएम सरमा ने सोमवार को फिर एक्स पर पोस्ट कर उनके बयानों पर सवाल उठाए हैं.  वह तक्षशिला कैसे गए जो रावलपिंडी जिले में है?सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा, 'आज की प्रेस कॉन्फ्रेंस में गौरव गोगोई ने एक खुलासा किया है. इसे बारे में मुझे भी पहले पता नहीं था. तक्षशिला इस्लामाबाद में नहीं है, बल्कि पंजाब के रावलपिंडी जिले में है. यह एक तथ्य है, जो गंभीर और जरूरी सवाल खड़े करता है.' उन्होंने कहा, 'पाकिस्तान वीजा में लाहौर, कराची और इस्लामाबाद जाने की परमिशन थी. वह तक्षशिला कैसे गए? जो इस्लामाबाद के बाहर सीधे रावलपिंडी जिले में है?' उन्होंने कहा, 'पाकिस्तान इमिग्रेशन नियमों के तहत वीजा में तय शहरों से बाहर यात्रा करने की इजाजत खास अनुमति के बिना नहीं है. तो सवाल सीधा, तथ्यात्मक और जायज है. रावलपिंडी जिले के लिए वीजा क्लीयरेंस न होने के बावजूद किसने उन्हें तक्षशिला जाने में मदद की? यह सवाल इसलिए महत्वपूर्ण है, क्योंकि पाकिस्तान सेना का जनरल हेडक्वार्टर जिसे पाकिस्तान सेना का मुख्यालय कहा जाता है, वह रावलपिंडी में स्थित है.' गौरव गोगोई ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में और क्या कहा है? गौरव गोगोई ने कहा है कि रविवार को ढाई घंटे लंबी प्रेस कॉन्फ्रेंस में मुख्यमंत्री सरमा कोई ऐसा सबूत नहीं रख पाए, जो यह साबित कर सके कि मैं किसी दूसरे देश का एजेंट हूं. वह गोलमोल बातें करते रहे. उनके पास 6 महीने से एसआईटी रिपोर्ट थी. उन्होंने पिछले साल 10 सितंबर को इस रिपोर्ट को जनता के सामने जारी करने की बात कही थी. अगर यह राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ा मामला है, तो हमारा एकमात्र सवाल है कि पिछले 6 महीनों से सीएम इस रिपोर्ट पर चुप क्यों थे? ऐसा इसलिए क्योंकि उनके द्वारा गठित एसआईटी कोई सबूत पेश करने में असफल रही है. उन्होंने कहा कि कल की लंबी प्रेस कॉन्फ्रेंस के पीछे कांग्रेस पार्टी की बढ़ती लोकप्रियता है.  गोगोई ने कहा कि मुख्यमंत्री इतने निचले स्तर पर चले गए हैं, कि उन्होंने मेरे बच्चों से जुड़ी जानकारी सार्वजनिक कर दी. हम उनके बच्चों के बारे में भी जानते हैं. सब जानते हैं, लेकिन हम इसे सार्वजनिक नहीं करना चाहते हैं. उन्होंने साबित कर दिया है कि वह मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बैठने के लिए सही व्यक्ति नहीं है. वह जो कह रहे हैं, उससे असम शर्मसार हुआ है.  क्या है पूरा मामला? दरअसल, रविवार को असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी. इसमें उन्होंने कांग्रेस नेता पर पाकिस्तान कनेक्शन का आरोप लगाया था. उन्होंने कहा था कि पाकिस्तान नागरिक अली तौकीर शेख और गौरव गोगोई की पत्नी एलिजाबेथ के बीच संबंधों की जांच जरूरी है. साथ ही दावा किया कि अली तौकीर शेख ने 2010 से 2013 के बीच कई बार भारत का दौरा किया. भारत विरोधी गतिविधियों से जुड़ा रहा. गौरव गोगोई की पत्नी को एक पाकिस्तानी कंपनी में नौकरी दी गई है. उनका वेतन भी पाकिस्तान का नागरिक देता है. 

Feb 10, 2026 - 00:30
 0
'लाहौर, कराची और इस्लामाबाद जाने...', असम CM हिमंता ने 'पाक कनेक्शन' को लेकर गोगोई पर फिर साधा निशाना

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा और कांग्रेस नेता साथ ही विपक्ष के उपनेता गौरव गोगोई के बीच कथित पाकिस्तान कनेक्शन को लेकर तकरार जारी है. एक तरफ हिमंत बिस्वा सरमा गोगोई पर लगातार हमले कर रहे हैं, तो वहीं कांग्रेस सांसद ने सोमवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस करके सफाई दी. 

उन्होंने कहा कि उनकी पत्नी काम के सिलसिले में पाकिस्तान गई थी. वह खुद 2013 में 10 दिन की यात्रा पर अपनी पत्नी के साथ गए थे. साथ ही कहा कि एसआईटी ने उनसे पाकिस्तान की 10 दिन की यात्रा के बारे में कभी सवाल नहीं किया. अब इस पर सीएम सरमा ने सोमवार को फिर एक्स पर पोस्ट कर उनके बयानों पर सवाल उठाए हैं. 

वह तक्षशिला कैसे गए जो रावलपिंडी जिले में है?
सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा, 'आज की प्रेस कॉन्फ्रेंस में गौरव गोगोई ने एक खुलासा किया है. इसे बारे में मुझे भी पहले पता नहीं था. तक्षशिला इस्लामाबाद में नहीं है, बल्कि पंजाब के रावलपिंडी जिले में है. यह एक तथ्य है, जो गंभीर और जरूरी सवाल खड़े करता है.'

उन्होंने कहा, 'पाकिस्तान वीजा में लाहौर, कराची और इस्लामाबाद जाने की परमिशन थी. वह तक्षशिला कैसे गए? जो इस्लामाबाद के बाहर सीधे रावलपिंडी जिले में है?'

उन्होंने कहा, 'पाकिस्तान इमिग्रेशन नियमों के तहत वीजा में तय शहरों से बाहर यात्रा करने की इजाजत खास अनुमति के बिना नहीं है. तो सवाल सीधा, तथ्यात्मक और जायज है. रावलपिंडी जिले के लिए वीजा क्लीयरेंस न होने के बावजूद किसने उन्हें तक्षशिला जाने में मदद की? यह सवाल इसलिए महत्वपूर्ण है, क्योंकि पाकिस्तान सेना का जनरल हेडक्वार्टर जिसे पाकिस्तान सेना का मुख्यालय कहा जाता है, वह रावलपिंडी में स्थित है.'

गौरव गोगोई ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में और क्या कहा है? 
गौरव गोगोई ने कहा है कि रविवार को ढाई घंटे लंबी प्रेस कॉन्फ्रेंस में मुख्यमंत्री सरमा कोई ऐसा सबूत नहीं रख पाए, जो यह साबित कर सके कि मैं किसी दूसरे देश का एजेंट हूं. वह गोलमोल बातें करते रहे. उनके पास 6 महीने से एसआईटी रिपोर्ट थी. उन्होंने पिछले साल 10 सितंबर को इस रिपोर्ट को जनता के सामने जारी करने की बात कही थी. अगर यह राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ा मामला है, तो हमारा एकमात्र सवाल है कि पिछले 6 महीनों से सीएम इस रिपोर्ट पर चुप क्यों थे? ऐसा इसलिए क्योंकि उनके द्वारा गठित एसआईटी कोई सबूत पेश करने में असफल रही है. उन्होंने कहा कि कल की लंबी प्रेस कॉन्फ्रेंस के पीछे कांग्रेस पार्टी की बढ़ती लोकप्रियता है. 

गोगोई ने कहा कि मुख्यमंत्री इतने निचले स्तर पर चले गए हैं, कि उन्होंने मेरे बच्चों से जुड़ी जानकारी सार्वजनिक कर दी. हम उनके बच्चों के बारे में भी जानते हैं. सब जानते हैं, लेकिन हम इसे सार्वजनिक नहीं करना चाहते हैं. उन्होंने साबित कर दिया है कि वह मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बैठने के लिए सही व्यक्ति नहीं है. वह जो कह रहे हैं, उससे असम शर्मसार हुआ है. 

क्या है पूरा मामला? 
दरअसल, रविवार को असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी. इसमें उन्होंने कांग्रेस नेता पर पाकिस्तान कनेक्शन का आरोप लगाया था. उन्होंने कहा था कि पाकिस्तान नागरिक अली तौकीर शेख और गौरव गोगोई की पत्नी एलिजाबेथ के बीच संबंधों की जांच जरूरी है. साथ ही दावा किया कि अली तौकीर शेख ने 2010 से 2013 के बीच कई बार भारत का दौरा किया. भारत विरोधी गतिविधियों से जुड़ा रहा. गौरव गोगोई की पत्नी को एक पाकिस्तानी कंपनी में नौकरी दी गई है. उनका वेतन भी पाकिस्तान का नागरिक देता है. 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow