रोहित समेत कितने भारतीय बल्लेबाजों ने वनडे में बनाए हैं 200? लिस्ट कर देगी हैरान

भारतीय क्रिकेट में कुछ खिलाड़ियों के नाम ऐसे रिकॉर्ड दर्ज हैं, जिन्हें नजरअंदाज करना आसान नहीं है. ODI क्रिकेट में एक पारी में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीयों की लिस्ट इसका अच्छा उदाहरण है. इस लिस्ट में कई बड़े नाम शामिल हैं. रोहित शर्मा से लेकर सचिन तेंदुलकर और वीरेंद्र सहवाग तक ने ODI में बड़ी-बड़ी पारियां खेली हैं. वहीं ईशान किशन भी इस लिस्ट में अपनी जगह बना चुके हैं. खास बात यह है कि ईशान फिलहाल टीम इंडिया की योजनाओं में नजर नहीं आ रहे हैं. ईशान किशन भले ही टीम इंडिया से बाहर चल रहे हैं, लेकिन उनके नाम ODI में 210 रन की शानदार पारी है. भारतीयों में रोहित शर्मा सबसे आगे हैं. ODI में सबसे बड़ी पारी खेलने वाले भारतीय 1. रोहित शर्मा रोहित शर्मा के नाम ODI में किसी बल्लेबाज की सबसे बड़ी पारी खेलने का वर्ल्ड रिकॉर्ड है. उन्होंने 2014 में श्रीलंका के खिलाफ ईडन गार्डन्स में 264 रन बनाए थे. रोहित ने 173 गेंदों की इस पारी में 33 चौके और 9 छक्के लगाए थे. रोहित अब तक कुल 3 बार 200 या उससे ज्यादा रन की पारी खेल चुके हैं. 2. वीरेंद्र सहवाग वीरेंद्र सहवाग ने 2011 में वेस्टइंडीज के खिलाफ इंदौर में 219 रन की पारी खेली थी. उन्होंने 149 गेंदों का सामना करते हुए 25 चौके और 7 छक्के लगाए थे. यह उस समय ODI क्रिकेट की सबसे बड़ी पारियों में शामिल थी. 3. ईशान किशन ईशान किशन ने 2022 में बांग्लादेश के खिलाफ चटगांव में 210 रन बनाए थे. उन्होंने सिर्फ 131 गेंदों में यह दोहरा शतक पूरा किया था. उनकी पारी में 24 चौके और 10 छक्के शामिल थे. ईशान ने 160.30 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की थी. यह भी पढ़ें: 2027 वर्ल्ड कप में अफगानिस्तान ने बनाई जगह, वेस्टइंडीज को लगा बड़ा झटका 4. शुभमन गिल शुभमन गिल ने 2023 में न्यूजीलैंड के खिलाफ हैदराबाद में 208 रन की शानदार पारी खेली थी. उन्होंने 149 गेंदों में 19 चौके और 9 छक्के लगाए थे. गिल ने 139.59 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए थे. 5. सचिन तेंदुलकर सचिन तेंदुलकर ने 2010 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ ग्वालियर में नाबाद 200 रन बनाए थे. उन्होंने 147 गेंदों में 25 चौके और 3 छक्के लगाए थे. सचिन ODI में दोहरा शतक लगाने वाले पहले पुरुष बल्लेबाज बने थे. यह भी पढ़ें: सौरव गांगुली और वाइफ डोना की जान को खतरा, लेटर में लिखा- पूरे परिवार को...

Aug 11, 2026 - 10:30
 0
रोहित समेत कितने भारतीय बल्लेबाजों ने वनडे में बनाए हैं 200? लिस्ट कर देगी हैरान

भारतीय क्रिकेट में कुछ खिलाड़ियों के नाम ऐसे रिकॉर्ड दर्ज हैं, जिन्हें नजरअंदाज करना आसान नहीं है. ODI क्रिकेट में एक पारी में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीयों की लिस्ट इसका अच्छा उदाहरण है.

इस लिस्ट में कई बड़े नाम शामिल हैं. रोहित शर्मा से लेकर सचिन तेंदुलकर और वीरेंद्र सहवाग तक ने ODI में बड़ी-बड़ी पारियां खेली हैं. वहीं ईशान किशन भी इस लिस्ट में अपनी जगह बना चुके हैं. खास बात यह है कि ईशान फिलहाल टीम इंडिया की योजनाओं में नजर नहीं आ रहे हैं. ईशान किशन भले ही टीम इंडिया से बाहर चल रहे हैं, लेकिन उनके नाम ODI में 210 रन की शानदार पारी है. भारतीयों में रोहित शर्मा सबसे आगे हैं.

ODI में सबसे बड़ी पारी खेलने वाले भारतीय

1. रोहित शर्मा

रोहित शर्मा के नाम ODI में किसी बल्लेबाज की सबसे बड़ी पारी खेलने का वर्ल्ड रिकॉर्ड है. उन्होंने 2014 में श्रीलंका के खिलाफ ईडन गार्डन्स में 264 रन बनाए थे. रोहित ने 173 गेंदों की इस पारी में 33 चौके और 9 छक्के लगाए थे. रोहित अब तक कुल 3 बार 200 या उससे ज्यादा रन की पारी खेल चुके हैं.

2. वीरेंद्र सहवाग

वीरेंद्र सहवाग ने 2011 में वेस्टइंडीज के खिलाफ इंदौर में 219 रन की पारी खेली थी. उन्होंने 149 गेंदों का सामना करते हुए 25 चौके और 7 छक्के लगाए थे. यह उस समय ODI क्रिकेट की सबसे बड़ी पारियों में शामिल थी.

3. ईशान किशन

ईशान किशन ने 2022 में बांग्लादेश के खिलाफ चटगांव में 210 रन बनाए थे. उन्होंने सिर्फ 131 गेंदों में यह दोहरा शतक पूरा किया था. उनकी पारी में 24 चौके और 10 छक्के शामिल थे. ईशान ने 160.30 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की थी.

यह भी पढ़ें: 2027 वर्ल्ड कप में अफगानिस्तान ने बनाई जगह, वेस्टइंडीज को लगा बड़ा झटका

4. शुभमन गिल

शुभमन गिल ने 2023 में न्यूजीलैंड के खिलाफ हैदराबाद में 208 रन की शानदार पारी खेली थी. उन्होंने 149 गेंदों में 19 चौके और 9 छक्के लगाए थे. गिल ने 139.59 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए थे.

5. सचिन तेंदुलकर

सचिन तेंदुलकर ने 2010 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ ग्वालियर में नाबाद 200 रन बनाए थे. उन्होंने 147 गेंदों में 25 चौके और 3 छक्के लगाए थे. सचिन ODI में दोहरा शतक लगाने वाले पहले पुरुष बल्लेबाज बने थे.

यह भी पढ़ें:

सौरव गांगुली और वाइफ डोना की जान को खतरा, लेटर में लिखा- पूरे परिवार को...

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow