रेलवे में निकली बड़ी वैकेंसी, जूनियर इंजीनियर समेत 2570 पदों पर निकली भर्ती, जल्द शुरू होगी आवेदन प्रक्रिया

सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए रेलवे ने सुनहरा मौका दिया है. रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने जूनियर इंजीनियर, डिपोट मटेरियल सुपरिटेंडेंट (DMS), केमिकल और मेटलर्जिकल असिस्टेंट जैसे पदों पर भर्ती के लिए शॉर्ट नोटिफिकेशन जारी किया है. इस भर्ती अभियान के तहत कुल 2570 पदों पर योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा. इन पदों पर आवेदन की प्रक्रिया 31 अक्टूबर 2025 से शुरू होगी. उम्मीदवारों को अपना आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से भरना होगा. इच्छुक उम्मीदवारों के पास 30 नवंबर 2025 तक का समय होगा. आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह डिजिटल होगी, यानी कोई भी ऑफलाइन फॉर्म स्वीकार नहीं किया जाएगा. भर्ती से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट rrbguwahati.gov.in पर विजिट कर सकते हैं. किन पदों पर निकली भर्ती? जूनियर इंजीनियर (JE) डिपोट मटेरियल सुपरिटेंडेंट (DMS) केमिकल और मेटलर्जिकल असिस्टेंट कितनी होगी सैलरी? इन पदों पर चयनित उम्मीदवारों को लेवल-6 पे स्केल के तहत 35,400 रुपये प्रति माह वेतन दिया जाएगा. इसके साथ ही रेलवे कर्मचारियों को अन्य भत्ते और सुविधाएं भी मिलेंगी. यानी यह नौकरी न केवल स्थिर आय का साधन है, बल्कि इसमें पेंशन, मेडिकल और यात्रा छूट जैसी सुविधाएं भी शामिल होती हैं. यह भी पढें - RBI में निकली वैकेंसी के लिए आवेदन का मौका आज, तुरंत करें इस भर्ती के लिए अप्लाई आयु सीमा क्या है? इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 33 वर्ष तय की गई है. हालांकि, आरक्षित वर्गों के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट प्रदान की जाएगी. ऐसे करें अप्लाई सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट rrbguwahati.gov.in पर जाएं. होमपेज पर दिए गए Apply Online लिंक पर क्लिक करें. अब आपको रजिस्ट्रेशन पेज पर अपनी बेसिक जानकारी भरनी होगी. पंजीकरण पूरा होने के बाद लॉगिन करके शैक्षणिक योग्यता और अन्य जानकारी दर्ज करें. मांगे गए दस्तावेजों (फोटो, सिग्नेचर और प्रमाण पत्र) को स्कैन करके अपलोड करें. निर्धारित आवेदन शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करें. सभी जानकारी भरने के बाद फॉर्म को सबमिट करें और उसका प्रिंटआउट निकालकर रख लें. यह भी पढ़ें - अब स्कूल-कॉलेज में मिलेगा आयुर्वेद का ज्ञान, NCERT और UGC मिलकर तैयार कर रहे कोर्स मॉड्यूल

Sep 30, 2025 - 16:30
 0
रेलवे में निकली बड़ी वैकेंसी, जूनियर इंजीनियर समेत 2570 पदों पर निकली भर्ती, जल्द शुरू होगी आवेदन प्रक्रिया

सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए रेलवे ने सुनहरा मौका दिया है. रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने जूनियर इंजीनियर, डिपोट मटेरियल सुपरिटेंडेंट (DMS), केमिकल और मेटलर्जिकल असिस्टेंट जैसे पदों पर भर्ती के लिए शॉर्ट नोटिफिकेशन जारी किया है. इस भर्ती अभियान के तहत कुल 2570 पदों पर योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा.

इन पदों पर आवेदन की प्रक्रिया 31 अक्टूबर 2025 से शुरू होगी. उम्मीदवारों को अपना आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से भरना होगा. इच्छुक उम्मीदवारों के पास 30 नवंबर 2025 तक का समय होगा. आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह डिजिटल होगी, यानी कोई भी ऑफलाइन फॉर्म स्वीकार नहीं किया जाएगा. भर्ती से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट rrbguwahati.gov.in पर विजिट कर सकते हैं.

किन पदों पर निकली भर्ती?

  • जूनियर इंजीनियर (JE)
  • डिपोट मटेरियल सुपरिटेंडेंट (DMS)
  • केमिकल और मेटलर्जिकल असिस्टेंट

कितनी होगी सैलरी?

इन पदों पर चयनित उम्मीदवारों को लेवल-6 पे स्केल के तहत 35,400 रुपये प्रति माह वेतन दिया जाएगा. इसके साथ ही रेलवे कर्मचारियों को अन्य भत्ते और सुविधाएं भी मिलेंगी. यानी यह नौकरी न केवल स्थिर आय का साधन है, बल्कि इसमें पेंशन, मेडिकल और यात्रा छूट जैसी सुविधाएं भी शामिल होती हैं.

यह भी पढें - RBI में निकली वैकेंसी के लिए आवेदन का मौका आज, तुरंत करें इस भर्ती के लिए अप्लाई

आयु सीमा क्या है?

इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 33 वर्ष तय की गई है. हालांकि, आरक्षित वर्गों के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट प्रदान की जाएगी.

ऐसे करें अप्लाई

  • सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट rrbguwahati.gov.in पर जाएं.
  • होमपेज पर दिए गए Apply Online लिंक पर क्लिक करें.
  • अब आपको रजिस्ट्रेशन पेज पर अपनी बेसिक जानकारी भरनी होगी.
  • पंजीकरण पूरा होने के बाद लॉगिन करके शैक्षणिक योग्यता और अन्य जानकारी दर्ज करें.
  • मांगे गए दस्तावेजों (फोटो, सिग्नेचर और प्रमाण पत्र) को स्कैन करके अपलोड करें.
  • निर्धारित आवेदन शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करें.
  • सभी जानकारी भरने के बाद फॉर्म को सबमिट करें और उसका प्रिंटआउट निकालकर रख लें.

यह भी पढ़ें - अब स्कूल-कॉलेज में मिलेगा आयुर्वेद का ज्ञान, NCERT और UGC मिलकर तैयार कर रहे कोर्स मॉड्यूल

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow