रीशेपिंग इंडिया कॉन्क्लेव में एबीपी के मंच पर जुटेंगे सियासी महारथी, नितिन गडकरी के साथ ये नेता बताएंगे कैसे इंफ्रा से बदलेगा भारत
ABP Network Reshaping India Conclave: दुनिया की सबसे पुरानी सभ्यताओं में से एक भारत अब इतिहास के एक निर्णायक मोड़ पर खड़ा है, जो वैश्विक मंच पर एक महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है. भारत 2047 तक पूर्ण विकसित राष्ट्र बन जाएगा, जो स्वतंत्रता की एक शताब्दी का प्रतीक होगा. इसी के तहत एबीपी नेटवर्क 'रीशेपिंग इंडिया कॉन्क्लेव' लेकर आ रहा है, जिसमें देश के बड़े केंद्रीय मंत्री समेत अन्य मेहमान भारत को आगे ले जाने वाली दूरदर्शी सोच और उभरती हुई चुनौतियों पर बात करेंगे. केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी होंगे चीफ गेस्ट ABP Network Reshaping India Conclave के चीफ गेस्ट केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी हैं. उनका सत्र मंगलवार (16 सितंबर 2025) को सुबह 10 बजे से एबीपी न्यूज पर लाइव प्रसारित किया जाएगा. इसके अलावा केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव, संस्कृति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत और आईएएस डॉ. संजय मुखर्जी भी इस सम्मेलन में अपनी बात रखेंगे. एबीपी नेटवर्क का यह सम्मेलन अलग है. यह केवल चर्चाओं का मंच नहीं है, बल्कि एक सोच है जो वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति को आकार देने की दिशा में स्पष्टता और उद्देश्य के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करता है. बदलेगा इंफ्रास्ट्रक्चर तो बनेगा India @ 2047 इस सम्मेलन में भारत जिस तरह से बदलाव की राह पर चल दिया है उसके सभी पहलुओं पर चर्चा की जाएगी. बीते कुछ सालों में भारत ने इंफ्रास्ट्रक्चर के क्षेत्र में काफी इन्वेस्ट किया है ताकि साल 2047 तक देश बड़े बदलाव का गवाह बने. भारत के विकास के लिए बुनियादी ढांचे को नया आकार देने वाला India @ 2047 कॉन्क्लेव, भारत की विकास गाथा लिखने के लिए नेताओं और दूरदर्शी लोगों को एक साथ लाता है. यहां देखें लाइव स्ट्रिमिंग एबीपी न्यूज (हिंदी)- https://www.abplive.com/ एबीपी न्यूज (अंग्रेजी)- https://news.abplive.com/ एबीपी न्यूज यूट्यूब- https://www.youtube.com/watch?v=nyd-xznCpJc ये भी पढ़ें : वक्फ बाय यूजर का रजिस्ट्रेशन बिना वैध डीड के नहीं; वक्फ के लिए 5 साल मुस्लिम रहने की शर्त को भी कोर्ट ने सही माना, बस एक वजह से फिलहाल लगाई रोक
ABP Network Reshaping India Conclave: दुनिया की सबसे पुरानी सभ्यताओं में से एक भारत अब इतिहास के एक निर्णायक मोड़ पर खड़ा है, जो वैश्विक मंच पर एक महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है. भारत 2047 तक पूर्ण विकसित राष्ट्र बन जाएगा, जो स्वतंत्रता की एक शताब्दी का प्रतीक होगा. इसी के तहत एबीपी नेटवर्क 'रीशेपिंग इंडिया कॉन्क्लेव' लेकर आ रहा है, जिसमें देश के बड़े केंद्रीय मंत्री समेत अन्य मेहमान भारत को आगे ले जाने वाली दूरदर्शी सोच और उभरती हुई चुनौतियों पर बात करेंगे.
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी होंगे चीफ गेस्ट
ABP Network Reshaping India Conclave के चीफ गेस्ट केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी हैं. उनका सत्र मंगलवार (16 सितंबर 2025) को सुबह 10 बजे से एबीपी न्यूज पर लाइव प्रसारित किया जाएगा. इसके अलावा केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव, संस्कृति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत और आईएएस डॉ. संजय मुखर्जी भी इस सम्मेलन में अपनी बात रखेंगे.
एबीपी नेटवर्क का यह सम्मेलन अलग है. यह केवल चर्चाओं का मंच नहीं है, बल्कि एक सोच है जो वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति को आकार देने की दिशा में स्पष्टता और उद्देश्य के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करता है.
बदलेगा इंफ्रास्ट्रक्चर तो बनेगा India @ 2047
इस सम्मेलन में भारत जिस तरह से बदलाव की राह पर चल दिया है उसके सभी पहलुओं पर चर्चा की जाएगी. बीते कुछ सालों में भारत ने इंफ्रास्ट्रक्चर के क्षेत्र में काफी इन्वेस्ट किया है ताकि साल 2047 तक देश बड़े बदलाव का गवाह बने. भारत के विकास के लिए बुनियादी ढांचे को नया आकार देने वाला India @ 2047 कॉन्क्लेव, भारत की विकास गाथा लिखने के लिए नेताओं और दूरदर्शी लोगों को एक साथ लाता है.
यहां देखें लाइव स्ट्रिमिंग
एबीपी न्यूज (हिंदी)- https://www.abplive.com/
एबीपी न्यूज (अंग्रेजी)- https://news.abplive.com/
एबीपी न्यूज यूट्यूब- https://www.youtube.com/watch?v=nyd-xznCpJc
What's Your Reaction?