रिंकू सिंह ने की एमएस धोनी की बड़े रिकॉर्ड की बराबरी, नागपुर में तूफानी बल्लेबाजी से मचाया तहलका

Rinku Singh Equaled MS Dhoni Record: टीम इंडिया के धाकड़ बल्लेबाज रिंकू सिंह अपने छोटे इंटरनेशनल करियर में भारत के लिए टी20 इंटरनेशनल में एक मैच फिनिशर के रूप में उभरे हैं. उन्होंने कई मैचों में अपनी शानदार फिनिशिंग स्किल्स दिखाई है और ऐसा ही कुछ हमें नागपुर में खेले गए भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहले टी20 इंटरनेशनल में भी देखने को मिला. रिंकू ने सिर्फ 20 गेंदों में 44 रन की ताबड़तोड़ पारी खेलकर टीम इंडिया को 238 रन के बड़े टोटल तक पहुंचाया और इसी वजह से भारत ने 48 रन से जीत दर्ज की. उन्होंने 20वें ओवर में दो चौके और दो छक्के लगाकर कुल 21 रन बटोरे. इसी के साथ एमएस धोनी के एक रिकॉर्ड की भी बराबरी कर ली. दरअसल, रिंकू भारत के लिए 20वें ओवर में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले अब संयुक्त रूप से दूसरे बल्लेबाज बन गए हैं. रिंकू सिंह ने की एमएस धोनी की बराबरी न्यूजीलैंड के खिलाफ नागपुर में रिंकू सिंह ने नाबाद 44 रनों की अपनी तूफानी पारी में तीन छक्के जड़े. इसमें दो छक्के पारी के 20वें ओवर में आए. इसी के साथ टी20 इंटरनेशनल में 20वें ओवर में रिंकू सिंह के नाम कुल 12 छक्के हो गए. उन्होंने एमएस धोनी के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है. पूर्व भारतीय कप्तान धोनी ने भी अपने टी20 इंटरनेशनल करियर में पारी के आखिरी ओवर में कुल 12 छक्के लगाएं हैं. इस मामले में रिंकू सिंह ने कप्तान सूर्यकुमार यादव को भी पीछे छोड़ दिया है. सूर्यकुमार यादव के नाम 11 छक्के दर्ज हैं. जबकि इस लिस्ट में स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या टॉप पर मौजूद हैं, जिन्होंने 20वें ओवर में अब तक कुल 15 छक्के लगाएं हैं.  रिंकू सिंह ने अपनी बल्लेबाजी को लेकर क्या कहा? रिंकू सिंह ने अपनी शानदार पारी को लेकर कहा, ‘मुझ पर दबाव था क्योंकि मैं टीम से अंदर-बाहर हो रहा था. इसलिए प्लान था कि हम सिंगल लेंगे और फिर बड़े शॉट खेलेंगे. इसके साथ ही, आखिर तक टिके रहना था और मैंने वही किया.'' रिंकू ने आगे बताया कि गौतम गंभीर सर ने मुझसे कहा कि इंटेंट बनाए रखना. हम इस कॉन्फिडेंस और मोमेंटम को वर्ल्ड कप में आगे ले जाना चाहते हैं और उसे जीतना चाहते हैं. अर्शदीप सिंह के साथ 13 गेंदों में 29 रन की शानदार साझेदारी को लेकर रिंकू सिंह ने कहा, ‘मैं अर्शदीप के साथ बैटिंग कर रहा था और प्लान था कि जब गेंदें हमारी रेंज में हों तो बाउंड्री मारें. मैंने बस उनसे कहा कि शांत रहें और सिंगल लेकर स्ट्राइक मुझे दें.’

Jan 22, 2026 - 12:30
 0
रिंकू सिंह ने की एमएस धोनी की बड़े रिकॉर्ड की बराबरी, नागपुर में तूफानी बल्लेबाजी से मचाया तहलका

Rinku Singh Equaled MS Dhoni Record: टीम इंडिया के धाकड़ बल्लेबाज रिंकू सिंह अपने छोटे इंटरनेशनल करियर में भारत के लिए टी20 इंटरनेशनल में एक मैच फिनिशर के रूप में उभरे हैं. उन्होंने कई मैचों में अपनी शानदार फिनिशिंग स्किल्स दिखाई है और ऐसा ही कुछ हमें नागपुर में खेले गए भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहले टी20 इंटरनेशनल में भी देखने को मिला. रिंकू ने सिर्फ 20 गेंदों में 44 रन की ताबड़तोड़ पारी खेलकर टीम इंडिया को 238 रन के बड़े टोटल तक पहुंचाया और इसी वजह से भारत ने 48 रन से जीत दर्ज की. उन्होंने 20वें ओवर में दो चौके और दो छक्के लगाकर कुल 21 रन बटोरे. इसी के साथ एमएस धोनी के एक रिकॉर्ड की भी बराबरी कर ली. दरअसल, रिंकू भारत के लिए 20वें ओवर में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले अब संयुक्त रूप से दूसरे बल्लेबाज बन गए हैं.

रिंकू सिंह ने की एमएस धोनी की बराबरी

न्यूजीलैंड के खिलाफ नागपुर में रिंकू सिंह ने नाबाद 44 रनों की अपनी तूफानी पारी में तीन छक्के जड़े. इसमें दो छक्के पारी के 20वें ओवर में आए. इसी के साथ टी20 इंटरनेशनल में 20वें ओवर में रिंकू सिंह के नाम कुल 12 छक्के हो गए. उन्होंने एमएस धोनी के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है. पूर्व भारतीय कप्तान धोनी ने भी अपने टी20 इंटरनेशनल करियर में पारी के आखिरी ओवर में कुल 12 छक्के लगाएं हैं. इस मामले में रिंकू सिंह ने कप्तान सूर्यकुमार यादव को भी पीछे छोड़ दिया है. सूर्यकुमार यादव के नाम 11 छक्के दर्ज हैं. जबकि इस लिस्ट में स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या टॉप पर मौजूद हैं, जिन्होंने 20वें ओवर में अब तक कुल 15 छक्के लगाएं हैं. 

रिंकू सिंह ने अपनी बल्लेबाजी को लेकर क्या कहा?

रिंकू सिंह ने अपनी शानदार पारी को लेकर कहा, ‘मुझ पर दबाव था क्योंकि मैं टीम से अंदर-बाहर हो रहा था. इसलिए प्लान था कि हम सिंगल लेंगे और फिर बड़े शॉट खेलेंगे. इसके साथ ही, आखिर तक टिके रहना था और मैंने वही किया.''

रिंकू ने आगे बताया कि गौतम गंभीर सर ने मुझसे कहा कि इंटेंट बनाए रखना. हम इस कॉन्फिडेंस और मोमेंटम को वर्ल्ड कप में आगे ले जाना चाहते हैं और उसे जीतना चाहते हैं.

अर्शदीप सिंह के साथ 13 गेंदों में 29 रन की शानदार साझेदारी को लेकर रिंकू सिंह ने कहा, ‘मैं अर्शदीप के साथ बैटिंग कर रहा था और प्लान था कि जब गेंदें हमारी रेंज में हों तो बाउंड्री मारें. मैंने बस उनसे कहा कि शांत रहें और सिंगल लेकर स्ट्राइक मुझे दें.’

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow