राफेल, सुखोई और मिग-29... जब आसमान में छाए रहे फाइटर जेट, एयरफोर्स डे पर भारतीय वायुसेना का जश्न

भारतीय वायुसेना ने राजधानी दिल्ली के करीब हिंडन एयरबेस पर बुधवार (08 अक्टूबर, 2025) को अपना 93वां स्थापना दिवस मनाया. इस साल का एयर फोर्स डे पूरी तरह से ऑपरेशन सिंदूर को समर्पित रहा. हिंडन एयरबेस पर पारंपरिक सैन्य परेड का आयोजन किया गया. परेड की शुरुआत आसमान में तीन MI-71 हेलीकॉप्टर की उड़ान से की गई. इन तीन हेलीकॉप्टर पर राष्ट्रीय ध्वज (तिरंगा), वायुसेना का फ्लैग और एक पर ऑपरेशन सिंदूर का झंडा था.  वायुसेना प्रमुख एपी सिंह ने एयर फोर्स की अलग-अलग टुकड़ियों की परेड की सलामी ली. पहली बार सेना के तीनों अंगों यानी थलसेना, वायुसेना और नौसेना के साझा मिलिट्री बैंड को भी परेड में शामिल किया गया. वायु-योद्धाओं को संबोधित करते हुए एयर चीफ मार्शल ने ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के लिए बधाई दी और बताया कि किस तरह महज चार दिनों (7-10 मई) में पाकिस्तान पर विजय हासिल की. ऑपरेशन सिंदूर में ये लड़ाकू विमान शामिल एयरबेस पर स्टेटिक-डिस्प्ले में उन लड़ाकू विमानों और सैन्य प्रणालियों को प्रदर्शित किया गया, जिन्होनें ऑपरेशन सिंदूर में हिस्सा लिया था. इनमे राफेल, सुखोई और मिग-29 लड़ाकू विमान शामिल थे. साथ ही में मिग-21 फाइटर जेट भी था, जिसे पिछले महीने ही वायुसेना से रिटायर किया गया है. ऑपरेशन सिंदूर के दौरान मिग-21 की नाल (राजस्थान) स्थित स्क्वाड्रन को अलर्ट पर रखा गया था. स्टेटिक-डिस्प्ले में आकाश मिसाइल सिस्टम, इंद्रा रडार, अपाचे और एएलएच हेलीकॉप्टर, सी-17 और सी-130 मिलिट्री ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट भी शामिल थे.   Celebrating 93 glorious years of valour, excellence and dedication of #IAF.As part of the celebrations leading up to 8th Oct, a special promo video is released.Come join us in this incredible journey.Indian Air Force: Infallible, Impervious and Precise #93rdAnniversary… pic.twitter.com/F1IiM2QE5k — Indian Air Force (@IAF_MCC) October 3, 2025 पाकिस्तान के आतंकी ठिकाने तबाह समारोह के दौरान ऑपरेशन सिंदूर में पाकिस्तान के छक्के छुड़ाने वाले राफेल फाइटर जेट की गोल्डन ऐरो स्क्वाड्रन, ब्रह्मोस से लैस सुखोई स्क्वाड्रन, एस-400 मिसाइल यूनिट और लोएटरिंग म्युनिशन की यूनिट को इस साल वायुसेना दिवस पर विशेष प्रशस्ति-पत्र से सम्मानित किया गया. ऑपरेशन सिंदूर (6-10 मई) के दौरान अंबाला स्थित रफाल (राफेल) की गोल्डन ऐरो स्क्वाड्रन ने पाकिस्तान में आतंकी संगठन जैश ए मोहम्मद और लश्कर ए तैयबा के बहावलपुर और मुरीदके स्थित मुख्यालयों पर बमबारी कर तबाह किया था.  पाकिस्तान के 5 फाइटर जेट ध्वस्त रूस में निर्मित एस-400 मिसाइल यूनिट (ट्रायम्फ) ने पाकिस्तान के पांच एफ-16 और जेएफ-17 क्लास फाइटर जेट सहित एक टोही विमान को मार गिराया था. ऐसे में ट्रायम्फ यूनिट को भी वायुसेना प्रमुख के हाथों प्रशस्ति पत्र हासिल हुआ. सुखोई को जिस टाइगर-शार्क स्क्वाड्रन को सम्मानित किया गया, उसके लड़ाकू विमानों ने पाकिस्तान के दो (02) रनवे, दो (02) कमांड एंड कंट्रोल सेंटर और (03) हैंगर को ब्रह्मोस मिसाइल के जरिए बर्बाद किया था. इसके अलावा पाकिस्तानी वायुसेना के चार रडार स्टेशन को लोएटरिंग म्युनिशन (कामेकाजी ड्रोन) के जरिए बर्बाद करने वाली क्रिस्टल यूनिट को भी सम्मानित किया जाएगा. 97 वायु-योद्धा एयरफोर्स-डे पर हुए सम्मानित इसके अलावा एएन-32 मिलिट्री ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट की यूनिट और 7 बेस डिपो को भी प्रशस्ति-पत्र दिया गया. यूनिट को प्रशस्ति पत्र के अलावा, इस साल कुल 97 वायु-योद्धाओं को भी उत्कृष्ट कार्यों के लिए एयरफोर्स डे पर सम्मानित किया गया, जिसमें 02 मरणोपरांत शामिल थे. पूरे तीन साल बाद, वायुसेना दिवस समारोह राजधानी दिल्ली में लौटा है. साल 2022 में वायुसेना दिवस को चंडीगढ़ में मनाया गया था तो 2023 में प्रयागराज और पिछले वर्ष (2024) में चेन्नई में. हालांकि, इस साल वायुसेना दिवस के मौके पर फाइटर जेट और हेलीकॉप्टर की फ्लाई पास्ट को हिंडन पर आयोजित नहीं किया गया है. 9 नबम्बर को गुवाहटी (असम) में ब्रह्मपुत्र नदी की एयर-स्पेस में फ्लाई पास्ट का आयोजन किया जाएगा. ये भी पढ़ें:- गृहमंत्री अमित शाह ने Gmail को कहा अलविदा, Zoho Mail पर हुए शिफ्ट, जानें क्या है नया Email?

Oct 8, 2025 - 21:30
 0
राफेल, सुखोई और मिग-29... जब आसमान में छाए रहे फाइटर जेट, एयरफोर्स डे पर भारतीय वायुसेना का जश्न

भारतीय वायुसेना ने राजधानी दिल्ली के करीब हिंडन एयरबेस पर बुधवार (08 अक्टूबर, 2025) को अपना 93वां स्थापना दिवस मनाया. इस साल का एयर फोर्स डे पूरी तरह से ऑपरेशन सिंदूर को समर्पित रहा. हिंडन एयरबेस पर पारंपरिक सैन्य परेड का आयोजन किया गया. परेड की शुरुआत आसमान में तीन MI-71 हेलीकॉप्टर की उड़ान से की गई. इन तीन हेलीकॉप्टर पर राष्ट्रीय ध्वज (तिरंगा), वायुसेना का फ्लैग और एक पर ऑपरेशन सिंदूर का झंडा था. 

वायुसेना प्रमुख एपी सिंह ने एयर फोर्स की अलग-अलग टुकड़ियों की परेड की सलामी ली. पहली बार सेना के तीनों अंगों यानी थलसेना, वायुसेना और नौसेना के साझा मिलिट्री बैंड को भी परेड में शामिल किया गया. वायु-योद्धाओं को संबोधित करते हुए एयर चीफ मार्शल ने ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के लिए बधाई दी और बताया कि किस तरह महज चार दिनों (7-10 मई) में पाकिस्तान पर विजय हासिल की.


ऑपरेशन सिंदूर में ये लड़ाकू विमान शामिल

एयरबेस पर स्टेटिक-डिस्प्ले में उन लड़ाकू विमानों और सैन्य प्रणालियों को प्रदर्शित किया गया, जिन्होनें ऑपरेशन सिंदूर में हिस्सा लिया था. इनमे राफेल, सुखोई और मिग-29 लड़ाकू विमान शामिल थे. साथ ही में मिग-21 फाइटर जेट भी था, जिसे पिछले महीने ही वायुसेना से रिटायर किया गया है.

ऑपरेशन सिंदूर के दौरान मिग-21 की नाल (राजस्थान) स्थित स्क्वाड्रन को अलर्ट पर रखा गया था. स्टेटिक-डिस्प्ले में आकाश मिसाइल सिस्टम, इंद्रा रडार, अपाचे और एएलएच हेलीकॉप्टर, सी-17 और सी-130 मिलिट्री ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट भी शामिल थे.

 

पाकिस्तान के आतंकी ठिकाने तबाह

समारोह के दौरान ऑपरेशन सिंदूर में पाकिस्तान के छक्के छुड़ाने वाले राफेल फाइटर जेट की गोल्डन ऐरो स्क्वाड्रन, ब्रह्मोस से लैस सुखोई स्क्वाड्रन, एस-400 मिसाइल यूनिट और लोएटरिंग म्युनिशन की यूनिट को इस साल वायुसेना दिवस पर विशेष प्रशस्ति-पत्र से सम्मानित किया गया.

ऑपरेशन सिंदूर (6-10 मई) के दौरान अंबाला स्थित रफाल (राफेल) की गोल्डन ऐरो स्क्वाड्रन ने पाकिस्तान में आतंकी संगठन जैश ए मोहम्मद और लश्कर ए तैयबा के बहावलपुर और मुरीदके स्थित मुख्यालयों पर बमबारी कर तबाह किया था. 

पाकिस्तान के 5 फाइटर जेट ध्वस्त

रूस में निर्मित एस-400 मिसाइल यूनिट (ट्रायम्फ) ने पाकिस्तान के पांच एफ-16 और जेएफ-17 क्लास फाइटर जेट सहित एक टोही विमान को मार गिराया था. ऐसे में ट्रायम्फ यूनिट को भी वायुसेना प्रमुख के हाथों प्रशस्ति पत्र हासिल हुआ.

सुखोई को जिस टाइगर-शार्क स्क्वाड्रन को सम्मानित किया गया, उसके लड़ाकू विमानों ने पाकिस्तान के दो (02) रनवे, दो (02) कमांड एंड कंट्रोल सेंटर और (03) हैंगर को ब्रह्मोस मिसाइल के जरिए बर्बाद किया था. इसके अलावा पाकिस्तानी वायुसेना के चार रडार स्टेशन को लोएटरिंग म्युनिशन (कामेकाजी ड्रोन) के जरिए बर्बाद करने वाली क्रिस्टल यूनिट को भी सम्मानित किया जाएगा.

97 वायु-योद्धा एयरफोर्स-डे पर हुए सम्मानित

इसके अलावा एएन-32 मिलिट्री ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट की यूनिट और 7 बेस डिपो को भी प्रशस्ति-पत्र दिया गया. यूनिट को प्रशस्ति पत्र के अलावा, इस साल कुल 97 वायु-योद्धाओं को भी उत्कृष्ट कार्यों के लिए एयरफोर्स डे पर सम्मानित किया गया, जिसमें 02 मरणोपरांत शामिल थे.


पूरे तीन साल बाद, वायुसेना दिवस समारोह राजधानी दिल्ली में लौटा है. साल 2022 में वायुसेना दिवस को चंडीगढ़ में मनाया गया था तो 2023 में प्रयागराज और पिछले वर्ष (2024) में चेन्नई में. हालांकि, इस साल वायुसेना दिवस के मौके पर फाइटर जेट और हेलीकॉप्टर की फ्लाई पास्ट को हिंडन पर आयोजित नहीं किया गया है. 9 नबम्बर को गुवाहटी (असम) में ब्रह्मपुत्र नदी की एयर-स्पेस में फ्लाई पास्ट का आयोजन किया जाएगा.

ये भी पढ़ें:- गृहमंत्री अमित शाह ने Gmail को कहा अलविदा, Zoho Mail पर हुए शिफ्ट, जानें क्या है नया Email?

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow