रात में फोन पर Do Not Disturb नहीं! ये सेटिंग ऑन करने पर मिलेगी बेहतर नींद
आजकल स्मार्टफोन हमारी जिंदगी का अहम हिस्सा बन चुका है. रात को सोते समय भी फोन अक्सर बेड के पास रहता है और लगातार आने वाले नोटिफिकेशन नींद में खलल डाल सकते हैं. ऐसे में ज्यादातर लोग फोन को Do Not Disturb (DND) मोड पर डाल देते हैं. लेकिन अगर रात में फोन से दूरी बनानी है तो DND की जगह Airplane Mode ज्यादा बेहतर ऑप्शन साबित हो सकता है. आपको बता दें कि Do Not Disturb का काम मुख्य रूप से फोन के नोटिफिकेशन और कॉल को साइलेंट करना है. इसमें यूजर यह तय कर सकता है कि किन लोगों या ऐप्स के अलर्ट आने दिए जाएं. अलग-अलग फोन में Sleep, Work या Driving जैसे कस्टम मोड भी बनाए जा सकते हैं. हालांकि DND पूरी तरह फोन को कनेक्टिविटी से अलग नहीं करता है. कुछ नोटिफिकेशन इस मोड में भी पहुंच सकते हैं. इसी तरह कुछ कंडिशन में बार-बार कॉल करने वाला व्यक्ति या इमरजेंसी ऑप्शन का इस्तेमाल करके आप तक पहुंच सकता है. Airplane Mode में नेटवर्क से हो जाता है डिस्कनेक्ट Airplane Mode इससे एक कदम आगे जाता है. इसे ऑन करने पर फोन का सेल्युलर नेटवर्क बंद हो जाता है. यानी फोन लगातार मोबाइल नेटवर्क खोजने या सिग्नल बनाए रखने की कोशिश नहीं करता है. हालांकि Airplane Mode में Wi-Fi और Bluetooth कुछ डिवाइस में दोबारा ऑन किए जा सकते हैं. अगर रात में पूरी तरह डिजिटल ब्रेक लेना है तो इन्हें भी बंद किया जा सकता है. इससे फोन पर इंटरनेट और सोशल मीडिया की पहुंच काफी हद तक खत्म हो जाती है. यह भी पढ़ें: Laptop की बैटरी एक बार चार्ज करने पर कितनी देर चलनी चाहिए? जानें पूरा हिसाब बैटरी के लिए भी फायदेमंद Airplane Mode का एक और फायदा फोन की बैटरी से जुड़ा है. कमजोर मोबाइल नेटवर्क वाले इलाकों में स्मार्टफोन लगातार बेहतर सिग्नल खोजता रहता है जिससे बैटरी की खपत बढ़ सकती है. रातभर Airplane Mode में रखने पर फोन को नेटवर्क खोजने में बिजली खर्च नहीं करनी पड़ती है. अलार्म फिर भी करेगा काम कई लोगों को लगता है कि Airplane Mode ऑन करने पर फोन का अलार्म भी बंद हो जाएगा. ऐसा जरूरी नहीं है. नॉर्मली फोन का सेट किया हुआ अलार्म Airplane Mode में भी काम करता है. इसलिए सुबह उठने के लिए फोन को नेटवर्क से कनेक्ट रखना जरूरी नहीं होता है. रात में डिजिटल डिटॉक्स के लिए फायदेमंद आपकी जानकारी के लिए बता दें कि Airplane Mode का सबसे बड़ा फायदा यह है कि यह फोन इस्तेमाल करने की आदत पर भी लगाम लगाने में मदद कर सकता है. रात में सोशल मीडिया स्क्रॉल करने या बार-बार नोटिफिकेशन चेक करने की आदत है तो सोने से पहले Airplane Mode ऑन करना एक आसान तरीका होता है. हालांकि अगर आपको रात में जरूरी कॉल या किसी इमरजेंसी कॉनटेक्ट के लिए उपलब्ध रहना है तो Airplane Mode की बजाय DND का इस्तेमाल करना ज्यादा बेहतर होता है. यानी दोनों मोड का इस्तेमाल आपकी जरूरत के हिसाब से किया जाना चाहिए. यह भी पढ़ें: AI बना रहा धड़ाधड़ सॉफ्टवेयर, फिर भी इस्तेमाल क्यों नहीं कर रहीं कंपनियां? ये है वजह
आजकल स्मार्टफोन हमारी जिंदगी का अहम हिस्सा बन चुका है. रात को सोते समय भी फोन अक्सर बेड के पास रहता है और लगातार आने वाले नोटिफिकेशन नींद में खलल डाल सकते हैं. ऐसे में ज्यादातर लोग फोन को Do Not Disturb (DND) मोड पर डाल देते हैं. लेकिन अगर रात में फोन से दूरी बनानी है तो DND की जगह Airplane Mode ज्यादा बेहतर ऑप्शन साबित हो सकता है.
आपको बता दें कि Do Not Disturb का काम मुख्य रूप से फोन के नोटिफिकेशन और कॉल को साइलेंट करना है. इसमें यूजर यह तय कर सकता है कि किन लोगों या ऐप्स के अलर्ट आने दिए जाएं. अलग-अलग फोन में Sleep, Work या Driving जैसे कस्टम मोड भी बनाए जा सकते हैं. हालांकि DND पूरी तरह फोन को कनेक्टिविटी से अलग नहीं करता है. कुछ नोटिफिकेशन इस मोड में भी पहुंच सकते हैं. इसी तरह कुछ कंडिशन में बार-बार कॉल करने वाला व्यक्ति या इमरजेंसी ऑप्शन का इस्तेमाल करके आप तक पहुंच सकता है.
Airplane Mode में नेटवर्क से हो जाता है डिस्कनेक्ट
Airplane Mode इससे एक कदम आगे जाता है. इसे ऑन करने पर फोन का सेल्युलर नेटवर्क बंद हो जाता है. यानी फोन लगातार मोबाइल नेटवर्क खोजने या सिग्नल बनाए रखने की कोशिश नहीं करता है.
हालांकि Airplane Mode में Wi-Fi और Bluetooth कुछ डिवाइस में दोबारा ऑन किए जा सकते हैं. अगर रात में पूरी तरह डिजिटल ब्रेक लेना है तो इन्हें भी बंद किया जा सकता है. इससे फोन पर इंटरनेट और सोशल मीडिया की पहुंच काफी हद तक खत्म हो जाती है.
यह भी पढ़ें: Laptop की बैटरी एक बार चार्ज करने पर कितनी देर चलनी चाहिए? जानें पूरा हिसाब
बैटरी के लिए भी फायदेमंद
Airplane Mode का एक और फायदा फोन की बैटरी से जुड़ा है. कमजोर मोबाइल नेटवर्क वाले इलाकों में स्मार्टफोन लगातार बेहतर सिग्नल खोजता रहता है जिससे बैटरी की खपत बढ़ सकती है. रातभर Airplane Mode में रखने पर फोन को नेटवर्क खोजने में बिजली खर्च नहीं करनी पड़ती है.
अलार्म फिर भी करेगा काम
कई लोगों को लगता है कि Airplane Mode ऑन करने पर फोन का अलार्म भी बंद हो जाएगा. ऐसा जरूरी नहीं है. नॉर्मली फोन का सेट किया हुआ अलार्म Airplane Mode में भी काम करता है. इसलिए सुबह उठने के लिए फोन को नेटवर्क से कनेक्ट रखना जरूरी नहीं होता है.
रात में डिजिटल डिटॉक्स के लिए फायदेमंद
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि Airplane Mode का सबसे बड़ा फायदा यह है कि यह फोन इस्तेमाल करने की आदत पर भी लगाम लगाने में मदद कर सकता है. रात में सोशल मीडिया स्क्रॉल करने या बार-बार नोटिफिकेशन चेक करने की आदत है तो सोने से पहले Airplane Mode ऑन करना एक आसान तरीका होता है.
हालांकि अगर आपको रात में जरूरी कॉल या किसी इमरजेंसी कॉनटेक्ट के लिए उपलब्ध रहना है तो Airplane Mode की बजाय DND का इस्तेमाल करना ज्यादा बेहतर होता है. यानी दोनों मोड का इस्तेमाल आपकी जरूरत के हिसाब से किया जाना चाहिए.
यह भी पढ़ें:
AI बना रहा धड़ाधड़ सॉफ्टवेयर, फिर भी इस्तेमाल क्यों नहीं कर रहीं कंपनियां? ये है वजह
What's Your Reaction?