राजस्थान के आबूरोड में गर्भवती महिला के साथ रेप की कोशिश, जंगल में ले गया दरिंदा, FIR दर्ज

Rajasthan News: राजस्थान के आबूरोड सदर थाना क्षेत्र के एक गांव में शादी समारोह के दौरान एक गर्भवती महिला कों जबरन उठाकर जंगल में लेकर जाकर उसके साथ आपत्तिजनक हरकत करते हुए रेप का प्रयास करने का मामला सामने आया है. पीड़िता नें थाने पहुंचकर छः नामजद लोगों के खिलाफ मामला दर्ज करवा कर ठोस कानूनी कार्रवाई करने की गुहार लगाई है. आरोपी उसका निरंतर पीछा कर रहे जिसकी वजह से वो डर के साये में छुप-छुप करके रहने को मजबूर है. थाने में सुपुर्द रिपोर्ट में यह किया जिक्रसिरोही जिले के आबूरोड़ सदर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला नें बताया की गत 18 जून 2025 को वो खुद और उसका पति, भाई और बहन का पति एक शादी समारोह में शामिल होने गये थे. इस दौरान उसके साथ जबरदस्ती करने का आरोप लगाया है. वही पीड़िता चार महीने की गर्भवती भी है. ऐसे हुई पूरी वारदात 18 जून 2025 रात्रि में समय करीब 10 सें 11 बजे के आसपास पीड़िता शादी वाले घर से थोड़ी दूरी पर खडी थी. तभी अचानक आरोपी सोमा, भारमा, लिया, नोना, लिबा और लिबा के भाई का लडका लाला के साथ दो अन्य व्यक्ति सभी हाथों में धारदार हथियार कुल्हाड़ी लाठियां लेकर आए. पीड़िता ने कहा कि आते ही आरोपी सोमा नें पीड़िता कों बालों से पकड कर खींचते हुए जंगल की तरफ लेकर गया और उसको नीचे जमीन पर पटक दिया. उसके साथ आपत्तिजनक हरकत करके जबरदस्ती करते हुए रेप का प्रयास किया. आरोपी सोमाराम व अन्य पर कई गंभीर आरोप पीड़िता ने लगाएं.  पीड़िता के विरोध करने पर जोर-जोर सें चिल्लाने पर उसका पति, भाई, और एक अन्य भाग कर आये और उसको मुख्य आरोपी सोमा से छुड़ानें का प्रयास किया तो अन्य आरोपी नें जान से मारने की नियत से पीड़िता के परिजनों पर सिर पर कुल्हाडी से वार किया. जिससे बचने के लिये जैसे ही अपना उल्टा हाथ किया, उल्टे हाथ की उंगलियां कटने से गंभीर चोट आई और बीच की अंगुली बिलकुल कट गई.  इस दौरान पीड़िता का पति बचाने आया तो आरोपी भारमा व नोना ने मिलकर उसके पति के साथ मारपीट की व आरोपी नोना ने पति के चेहरे पर पत्थर से चोट मारी. जिससे उसके पति मुंह पर चोट आयी तब उसका भाई बीच बचाव करने की कोशिश की तो उसके साथ भी मारपीट करके चोटिल कर दिया. पीड़िता व उसके परिजनों ने जंगल में बिताई रात पीड़िता नें बताया कि जैसे तैसे करके आरोपियों के चंगुल सें बचकर निकले और पूरी रात जंगल में छुप करके बिताई. आरोपियों द्वारा मुझे जान से मारने कि धमकियां दी जा रहीं हैं. आरोपियों के डर के कारण पीड़िता और उसके परिजन छुप करके रहने कों विवश है. क्योंकि आरोपियों घात लगाकर उनका निरंतर पीछा कर रहें है. पीड़िता नें ठोस कानूनी कार्रवाई कि गुहार लगाते हुए रिपोर्ट आबूरोड सदर थाने में दी है. फिलहाल पीड़िता व उसका परिवार पूरी तरह दहशत में है. पुलिस ने क्या कहा?आबूरोड थानाधिकारी दर्शन सिंह नें बताया कि परिवार का कोई मामला है. मामला दर्ज करके जांच पड़ताल शुरू की है. पीड़िता के साथ छेड़छाड़ और उसके पति के साथ मारपीट का मामला दर्ज किया है. अग्रिम जांच पड़ताल जारी है.

Jun 21, 2025 - 23:30
 0
राजस्थान के आबूरोड में गर्भवती महिला के साथ रेप की कोशिश, जंगल में ले गया दरिंदा, FIR दर्ज

Rajasthan News: राजस्थान के आबूरोड सदर थाना क्षेत्र के एक गांव में शादी समारोह के दौरान एक गर्भवती महिला कों जबरन उठाकर जंगल में लेकर जाकर उसके साथ आपत्तिजनक हरकत करते हुए रेप का प्रयास करने का मामला सामने आया है.

पीड़िता नें थाने पहुंचकर छः नामजद लोगों के खिलाफ मामला दर्ज करवा कर ठोस कानूनी कार्रवाई करने की गुहार लगाई है. आरोपी उसका निरंतर पीछा कर रहे जिसकी वजह से वो डर के साये में छुप-छुप करके रहने को मजबूर है.

थाने में सुपुर्द रिपोर्ट में यह किया जिक्र
सिरोही जिले के आबूरोड़ सदर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला नें बताया की गत 18 जून 2025 को वो खुद और उसका पति, भाई और बहन का पति एक शादी समारोह में शामिल होने गये थे. इस दौरान उसके साथ जबरदस्ती करने का आरोप लगाया है. वही पीड़िता चार महीने की गर्भवती भी है.

ऐसे हुई पूरी वारदात 
18 जून 2025 रात्रि में समय करीब 10 सें 11 बजे के आसपास पीड़िता शादी वाले घर से थोड़ी दूरी पर खडी थी. तभी अचानक आरोपी सोमा, भारमा, लिया, नोना, लिबा और लिबा के भाई का लडका लाला के साथ दो अन्य व्यक्ति सभी हाथों में धारदार हथियार कुल्हाड़ी लाठियां लेकर आए.

पीड़िता ने कहा कि आते ही आरोपी सोमा नें पीड़िता कों बालों से पकड कर खींचते हुए जंगल की तरफ लेकर गया और उसको नीचे जमीन पर पटक दिया. उसके साथ आपत्तिजनक हरकत करके जबरदस्ती करते हुए रेप का प्रयास किया. आरोपी सोमाराम व अन्य पर कई गंभीर आरोप पीड़िता ने लगाएं. 

पीड़िता के विरोध करने पर जोर-जोर सें चिल्लाने पर उसका पति, भाई, और एक अन्य भाग कर आये और उसको मुख्य आरोपी सोमा से छुड़ानें का प्रयास किया तो अन्य आरोपी नें जान से मारने की नियत से पीड़िता के परिजनों पर सिर पर कुल्हाडी से वार किया. जिससे बचने के लिये जैसे ही अपना उल्टा हाथ किया, उल्टे हाथ की उंगलियां कटने से गंभीर चोट आई और बीच की अंगुली बिलकुल कट गई. 

इस दौरान पीड़िता का पति बचाने आया तो आरोपी भारमा व नोना ने मिलकर उसके पति के साथ मारपीट की व आरोपी नोना ने पति के चेहरे पर पत्थर से चोट मारी. जिससे उसके पति मुंह पर चोट आयी तब उसका भाई बीच बचाव करने की कोशिश की तो उसके साथ भी मारपीट करके चोटिल कर दिया.

पीड़िता व उसके परिजनों ने जंगल में बिताई रात 
पीड़िता नें बताया कि जैसे तैसे करके आरोपियों के चंगुल सें बचकर निकले और पूरी रात जंगल में छुप करके बिताई. आरोपियों द्वारा मुझे जान से मारने कि धमकियां दी जा रहीं हैं. आरोपियों के डर के कारण पीड़िता और उसके परिजन छुप करके रहने कों विवश है. क्योंकि आरोपियों घात लगाकर उनका निरंतर पीछा कर रहें है. पीड़िता नें ठोस कानूनी कार्रवाई कि गुहार लगाते हुए रिपोर्ट आबूरोड सदर थाने में दी है. फिलहाल पीड़िता व उसका परिवार पूरी तरह दहशत में है.

पुलिस ने क्या कहा?
आबूरोड थानाधिकारी दर्शन सिंह नें बताया कि परिवार का कोई मामला है. मामला दर्ज करके जांच पड़ताल शुरू की है. पीड़िता के साथ छेड़छाड़ और उसके पति के साथ मारपीट का मामला दर्ज किया है. अग्रिम जांच पड़ताल जारी है.

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow