रांची में गरजा ROKO का बल्ला, विराट का 76वां अर्धशतक तो रोहित ने जड़ी 60वीं फिफ्टी
दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले वनडे मैच में रोहित शर्मा और विराट कोहली का बल्ला खूब गरजा है. विराट ने अपने करियर का 76वां अर्धशतक जड़ दिया है, दूसरी ओर रोहित शर्मा ने अपने ODI करियर की 60वीं फिफ्टी लगाई है. रोहित ने इस मैच में 57 रनों की पारी खेली. इसके अलावा रोहित शर्मा ने वनडे क्रिकेट इतिहास में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया है. उनके नाम अब 352 छक्के हो गए हैं. रोहित शर्मा ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले वनडे मैच में यशस्वी जायसवाल के साथ ओपनिंग की. जायसवाल सिर्फ 18 रन बनाकर आउट हो गए, लेकिन उन्होंने विराट कोहली के साथ-साथ अपनी पारी को आगे बढ़ाया और 43 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया. रोहित ने अपनी पारी में 5 चौके और 3 छक्के लगाए. दूसरी ओर विराट कोहली नंबर-3 पर बैटिंग करने आए, उन्होंने 48 गेंदों में फिफ्टी पूरी की. उन्होंने जोरदार छक्का लगाकर अपना 76वां अर्धशतक पूरा किया. रोहित और विराट ने इस मुकाबले में 136 रनों की विशाल साझेदारी भी की. रांची में खेले जा रहे इस मुकाबले में टॉस हारने के बाद भारतीय टीम को पहले बल्लेबाजी का न्योता मिला था. भारत के लिए ODI में सबसे ज्यादा फिफ्टी भारत के लिए वनडे क्रिकेट इतिहास में सबसे ज्यादा फिफ्टी सचिन तेंदुलकर के नाम हैं, जिन्होंने अपने करियर में 96 फिफ्टी लगाई थीं. दूसरे स्थान पर राहुल द्रविड़ हैं, जिन्होंने 82 वनडे अर्धशतक लगाए और 76 अर्धशतकों के साथ विराट कोहली इस सूची में तीसरे नंबर पर हैं. 73 हाफ-सेंचुरी के साथ एमएस धोनी चौथे और नंबर-5 पर मौजूद सौरव गांगुली ने 71 अर्धशतक लगाए. अब रोहित शर्मा इस सूची में नंबर-6 पर आ गए हैं, जिनके नाम अब 60 ODI फिफ्टी हो गई हैं. यह भी पढ़ें: IND vs SA 1st ODI: वनडे में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बने रोहित शर्मा, रांची में तोड़ा शाहिद अफरीदी का रिकॉर्ड
दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले वनडे मैच में रोहित शर्मा और विराट कोहली का बल्ला खूब गरजा है. विराट ने अपने करियर का 76वां अर्धशतक जड़ दिया है, दूसरी ओर रोहित शर्मा ने अपने ODI करियर की 60वीं फिफ्टी लगाई है. रोहित ने इस मैच में 57 रनों की पारी खेली. इसके अलावा रोहित शर्मा ने वनडे क्रिकेट इतिहास में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया है. उनके नाम अब 352 छक्के हो गए हैं.
रोहित शर्मा ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले वनडे मैच में यशस्वी जायसवाल के साथ ओपनिंग की. जायसवाल सिर्फ 18 रन बनाकर आउट हो गए, लेकिन उन्होंने विराट कोहली के साथ-साथ अपनी पारी को आगे बढ़ाया और 43 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया. रोहित ने अपनी पारी में 5 चौके और 3 छक्के लगाए.
दूसरी ओर विराट कोहली नंबर-3 पर बैटिंग करने आए, उन्होंने 48 गेंदों में फिफ्टी पूरी की. उन्होंने जोरदार छक्का लगाकर अपना 76वां अर्धशतक पूरा किया. रोहित और विराट ने इस मुकाबले में 136 रनों की विशाल साझेदारी भी की. रांची में खेले जा रहे इस मुकाबले में टॉस हारने के बाद भारतीय टीम को पहले बल्लेबाजी का न्योता मिला था.
भारत के लिए ODI में सबसे ज्यादा फिफ्टी
भारत के लिए वनडे क्रिकेट इतिहास में सबसे ज्यादा फिफ्टी सचिन तेंदुलकर के नाम हैं, जिन्होंने अपने करियर में 96 फिफ्टी लगाई थीं. दूसरे स्थान पर राहुल द्रविड़ हैं, जिन्होंने 82 वनडे अर्धशतक लगाए और 76 अर्धशतकों के साथ विराट कोहली इस सूची में तीसरे नंबर पर हैं. 73 हाफ-सेंचुरी के साथ एमएस धोनी चौथे और नंबर-5 पर मौजूद सौरव गांगुली ने 71 अर्धशतक लगाए. अब रोहित शर्मा इस सूची में नंबर-6 पर आ गए हैं, जिनके नाम अब 60 ODI फिफ्टी हो गई हैं.
यह भी पढ़ें:
What's Your Reaction?