योगराज सिंह की भविष्यवाणी, वैभव सूर्यवंशी ने किया ऐसा तो बन जाएगा बड़ा स्टार लेकिन...; जानें क्या कहा

Yograj Singh on Vaibhav Suryavanshi: योगराज सिंह अपने तीखे बयानों के लिए जाने जाते हैं, अब उन्होंने IPL 2025 में चमकने वाले युवा क्रिकेटरों के सामने नया चैलेंज रखा है. उन्होंने वैभव सूर्यवंशी समेत आईपीएल 2025 में अच्छा प्रदर्शन करने वाले कई युवा क्रिकेटरों की तारीफ की. इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि असली महानता टेस्ट क्रिकेट से आती है. केवल वैभव की बात करें तो उन्हें जल्द इंग्लैंड दौरे पर जाने वाली भारत की अंडर-19 टीम में भी चुना गया है. वैभव सूर्यवंशी को राजस्थान रॉयल्स ने 1.10 करोड़ रुपये में अपने स्क्वाड में शामिल किया था. सूर्यवंशी ने बड़े-बड़े गेंदबाजों का डटकर सामना किया और टूर्नामेंट में कुल 252 रन बनाए थे. उन्हें आईपीएल 2025 में 'कर्व सुपर स्ट्राइकर ऑफ द सीजन' का पुरस्कार भी मिला था, क्योंकि उन्होंने टूर्नामेंट में सबसे बढ़िया स्ट्राइक रेट (206.55) से बैटिंग की थी. यह अवॉर्ड कम से कम 100 गेंद खेलकर सबसे बढ़िया स्ट्राइक रेट से बैटिंग करने वाले बल्लेबाज को मिलता है. क्या बोले योगराज सिंह? इनसाइड स्पोर्ट से वार्ता के दौरान योगराज सिंह ने कहा, "मेरे लिए टेस्ट क्रिकेट ही बेस्ट है, क्या आप 5 दिन सर्वाइव कर सकते हैं? वो असली परीक्षा होती है. मैं 50 ओवर और 20 ओवर फॉर्मेट को सर्वश्रेष्ठ नहीं मानता हूं. फिर भी इन फॉर्मेट में खेल खेला जाता है, लेकिन मेरा मानना है कि एक खिलाड़ी को तीनों फॉर्मेट में खेलने के लिए फिट रहना चाहिए." योगराज सिंह ने कहा कि खिलाड़ी संघर्ष क्यों करते हैं, क्योंकि वो टी20, IPL और 50 ओवर क्रिकेट पर बहुत ज्यादा ध्यान लगा रहे होते हैं. उन्होंने कहा कि आज खिलाड़ी 50 ओवर खेलने में भी थक जाते हैं. योगराज सिंह ने साथ-साथ उन कोच और अधिकारियों पर भी निशाना जो एसी (एयर कंडीशनर) में बैठकर आदेश देते हैं, लेकिन उन्होंने खुद 48 डिग्री तापमान में ट्रेनिंग देकर युवराज सिंह जैसे क्रिकेटर तैयार करने का दावा किया. यह भी पढ़ें: 145 सालों में पहली बार..., ऑस्ट्रेलिया-दक्षिण अफ्रीका के WTC फाइनल में जो हुआ, वैसा पहले कभी नहीं घटा

Jun 12, 2025 - 19:30
 0
योगराज सिंह की भविष्यवाणी, वैभव सूर्यवंशी ने किया ऐसा तो बन जाएगा बड़ा स्टार लेकिन...; जानें क्या कहा

Yograj Singh on Vaibhav Suryavanshi: योगराज सिंह अपने तीखे बयानों के लिए जाने जाते हैं, अब उन्होंने IPL 2025 में चमकने वाले युवा क्रिकेटरों के सामने नया चैलेंज रखा है. उन्होंने वैभव सूर्यवंशी समेत आईपीएल 2025 में अच्छा प्रदर्शन करने वाले कई युवा क्रिकेटरों की तारीफ की. इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि असली महानता टेस्ट क्रिकेट से आती है. केवल वैभव की बात करें तो उन्हें जल्द इंग्लैंड दौरे पर जाने वाली भारत की अंडर-19 टीम में भी चुना गया है.

वैभव सूर्यवंशी को राजस्थान रॉयल्स ने 1.10 करोड़ रुपये में अपने स्क्वाड में शामिल किया था. सूर्यवंशी ने बड़े-बड़े गेंदबाजों का डटकर सामना किया और टूर्नामेंट में कुल 252 रन बनाए थे. उन्हें आईपीएल 2025 में 'कर्व सुपर स्ट्राइकर ऑफ द सीजन' का पुरस्कार भी मिला था, क्योंकि उन्होंने टूर्नामेंट में सबसे बढ़िया स्ट्राइक रेट (206.55) से बैटिंग की थी. यह अवॉर्ड कम से कम 100 गेंद खेलकर सबसे बढ़िया स्ट्राइक रेट से बैटिंग करने वाले बल्लेबाज को मिलता है.

क्या बोले योगराज सिंह?

इनसाइड स्पोर्ट से वार्ता के दौरान योगराज सिंह ने कहा, "मेरे लिए टेस्ट क्रिकेट ही बेस्ट है, क्या आप 5 दिन सर्वाइव कर सकते हैं? वो असली परीक्षा होती है. मैं 50 ओवर और 20 ओवर फॉर्मेट को सर्वश्रेष्ठ नहीं मानता हूं. फिर भी इन फॉर्मेट में खेल खेला जाता है, लेकिन मेरा मानना है कि एक खिलाड़ी को तीनों फॉर्मेट में खेलने के लिए फिट रहना चाहिए." योगराज सिंह ने कहा कि खिलाड़ी संघर्ष क्यों करते हैं, क्योंकि वो टी20, IPL और 50 ओवर क्रिकेट पर बहुत ज्यादा ध्यान लगा रहे होते हैं. उन्होंने कहा कि आज खिलाड़ी 50 ओवर खेलने में भी थक जाते हैं.

योगराज सिंह ने साथ-साथ उन कोच और अधिकारियों पर भी निशाना जो एसी (एयर कंडीशनर) में बैठकर आदेश देते हैं, लेकिन उन्होंने खुद 48 डिग्री तापमान में ट्रेनिंग देकर युवराज सिंह जैसे क्रिकेटर तैयार करने का दावा किया.

यह भी पढ़ें:

145 सालों में पहली बार..., ऑस्ट्रेलिया-दक्षिण अफ्रीका के WTC फाइनल में जो हुआ, वैसा पहले कभी नहीं घटा

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow