'युवराज सिंह से भी बढ़िया खेलता है अभिषेक...', टी20 वर्ल्ड कप के बीच भारतीय दिग्गज का दावा, जानें क्या कहा

Ravichandran Ashwin on Abhishek Sharma Slogger: पिछले दिनों टी20 वर्ल्ड कप में खराब फॉर्म के लिए अभिषेक शर्मा आलोचनाओं में घिरे रहे. मगर जिम्बाब्वे के खिलाफ करो या मरो मैच में उन्होंने 55 रनों की पारी खेल अपने आलोचकों का मुंह बंद कर दिया. पाकिस्तान कर पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद आमिर का वह वीडियो खूब वायरल हुआ, जिसमें उन्होंने अभिषेक को 'लप्पेबाज' कहा था. मगर अब इस डिबेट में रविचंद्रन अश्विन भी कूद पड़े हैं, जिन्होंने मोहम्मद आमिर के बयान पर कड़ी नाराजगी जताई है. युवराज सिंह से भी बढ़िया... रविचंद्रन अश्विन ने मोहम्मद आमिर के उस वीडियो का जिक्र किया, जिसमें उन्होंने अभिषेक शर्मा को लप्पेबाज कहा था. अश्विन ने आमिर पर निशान साधते हुए कहा कि वो अभिषेक के खेलने के तरीके पर सवाल उठा सकते हैं, लेकिन वो 'लप्पेबाज' तो कतई नहीं हैं. अश्विन ने कहा, "आज के समय में सबसे बेहतरीन बैट स्विंग वाले बल्लेबाजों में से एक हैं अभिषेक शर्मा. हम सब जानते हैं कि युवराज सिंह उनके मेंटॉर हैं. शायद अभिषेक का बैट स्विंग युवराज से भी बेहतर है. आपका बैट स्विंग इससे बेहतर नहीं हो सकता है." भारत के पूर्व लेग स्पिनर ने कहा कि अभिषेक जब भी गेंद को मारते हैं वह बहुत दूर जाती है. इसलिए कुछ लोग उन्हें 'लप्पेबाज' मानने की गलती कर सकते हैं. अश्विन ने अभिषेक की एक गलती भी गिनवाई कि वो हर एक गेंद पर बड़ा शॉट खेलने की कोशिश करते हैं. कर ली फॉर्म में वापसी अभिषेक शर्मा अपने टी20 वर्ल्ड कप करियर की पहली तीनों पारियों में 'जीरो' पर आउट हो गए थे. वहीं दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सुपर-8 मैच में उनका खाता तो खुला, लेकिन वहां भी केवल 15 रन बनाकर आउट हो गए थे. मगर जब टीम इंडिया को अभिषेक से बड़ी पारी खेलने की सबसे ज्यादा जरूरत थी, तब उन्होंने 55 रनों की पारी खेल फॉर्म में वापसी के संकेत दिए. जिम्बाब्वे को हराने के बाद भारतीय टीम सेमीफाइनल की रेस में बनी हुई है. यह भी पढ़ें: टी20 वर्ल्ड कप के बीच बुरी तरह हारी टीम इंडिया, ऑस्ट्रेलिया ने 14 ओवर पहले ही चेज कर लिया टारगेट

Feb 27, 2026 - 21:30
 0
'युवराज सिंह से भी बढ़िया खेलता है अभिषेक...', टी20 वर्ल्ड कप के बीच भारतीय दिग्गज का दावा, जानें क्या कहा

Ravichandran Ashwin on Abhishek Sharma Slogger: पिछले दिनों टी20 वर्ल्ड कप में खराब फॉर्म के लिए अभिषेक शर्मा आलोचनाओं में घिरे रहे. मगर जिम्बाब्वे के खिलाफ करो या मरो मैच में उन्होंने 55 रनों की पारी खेल अपने आलोचकों का मुंह बंद कर दिया. पाकिस्तान कर पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद आमिर का वह वीडियो खूब वायरल हुआ, जिसमें उन्होंने अभिषेक को 'लप्पेबाज' कहा था. मगर अब इस डिबेट में रविचंद्रन अश्विन भी कूद पड़े हैं, जिन्होंने मोहम्मद आमिर के बयान पर कड़ी नाराजगी जताई है.

युवराज सिंह से भी बढ़िया...

रविचंद्रन अश्विन ने मोहम्मद आमिर के उस वीडियो का जिक्र किया, जिसमें उन्होंने अभिषेक शर्मा को लप्पेबाज कहा था. अश्विन ने आमिर पर निशान साधते हुए कहा कि वो अभिषेक के खेलने के तरीके पर सवाल उठा सकते हैं, लेकिन वो 'लप्पेबाज' तो कतई नहीं हैं.

अश्विन ने कहा, "आज के समय में सबसे बेहतरीन बैट स्विंग वाले बल्लेबाजों में से एक हैं अभिषेक शर्मा. हम सब जानते हैं कि युवराज सिंह उनके मेंटॉर हैं. शायद अभिषेक का बैट स्विंग युवराज से भी बेहतर है. आपका बैट स्विंग इससे बेहतर नहीं हो सकता है."

भारत के पूर्व लेग स्पिनर ने कहा कि अभिषेक जब भी गेंद को मारते हैं वह बहुत दूर जाती है. इसलिए कुछ लोग उन्हें 'लप्पेबाज' मानने की गलती कर सकते हैं. अश्विन ने अभिषेक की एक गलती भी गिनवाई कि वो हर एक गेंद पर बड़ा शॉट खेलने की कोशिश करते हैं.

कर ली फॉर्म में वापसी

अभिषेक शर्मा अपने टी20 वर्ल्ड कप करियर की पहली तीनों पारियों में 'जीरो' पर आउट हो गए थे. वहीं दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सुपर-8 मैच में उनका खाता तो खुला, लेकिन वहां भी केवल 15 रन बनाकर आउट हो गए थे. मगर जब टीम इंडिया को अभिषेक से बड़ी पारी खेलने की सबसे ज्यादा जरूरत थी, तब उन्होंने 55 रनों की पारी खेल फॉर्म में वापसी के संकेत दिए. जिम्बाब्वे को हराने के बाद भारतीय टीम सेमीफाइनल की रेस में बनी हुई है.

यह भी पढ़ें:

टी20 वर्ल्ड कप के बीच बुरी तरह हारी टीम इंडिया, ऑस्ट्रेलिया ने 14 ओवर पहले ही चेज कर लिया टारगेट

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow