युवराज सामरा को लेकर रिकी पोंटिंग ने की बड़ी भविष्यवाणी, कहा- ये है क्रिकेट जगत का अगला स्टार

Ricky Ponting Made Big Prediction About Yuvraj Samra: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में एसोसिएट नेशन की टीमों ने भी कमाल का प्रदर्शन किया है, जिस वजह से पूरे टूर्नामेंट में और रोमांच बढ़ा है. इस बार की टूर्नामेंट में फुल मेंबर टीमों के खिलाफ कई बार इन छोटी टीमों ने कड़ी टक्कर दी है, तो कुछ मैचों में ये जीत के बहुत करीब पहुंच गई थीं. इस बार का ये टूर्नामेंट एसोसिएट टीमों के लिए बड़ा मंच साबित हुआ, जहां कई खिलाड़ी अपनी छाप छोड़ने में कामयाब रहे. 19 साल के युवराज सामरा ने भी सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा है. कनाडा के इस खिलाड़ी को लेकर ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोन्टिंग ने बड़ी भविष्यवाणी की है. टी20 वर्ल्ड कप 2026 में चमके युवराज सामरा टी20 वर्ल्ड कप 2026 में कनाडा के युवा बल्लेबाज युवराज सामरा ने यादगार प्रदर्शन किया है, जिस वजह से रिकी पोन्टिंग ने उन्हें वर्ल्ड क्रिकेट का नया उभरता स्टार कह दिया है. उन्होंने बड़ी भविष्यवाणी करते हुए कहा है कि अगले 10 सालों में युवराज सामरा फ्रेंचाइजी क्रिकेट में बड़ा नाम बनेंगे. 19 साल के इस बल्लेबाज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ ग्रुप डी मैच में एक कमाल की शतकीय पारी खेली थी. उन्होंने 65 गेंदों पर 110 रन बनाए, जिसमें 11 चौके और 6 छक्के शामिल थे. इस शतक ने कई रिकॉर्ड्स को तोड़ा. ये टी20 वर्ल्ड कप में किसी एसोसिएट नेशन के बल्लेबाज का पहला शतक, और वर्ल्ड कप (टी20 या वनडे) में सबसे कम उम्र में शतक लगाने का रिकॉर्ड है. युवराज सामरा ने 19 साल और 141 दिन के थे, जब उन्होंने ये उपलब्धि हासिल की, जिस वजह से रिकी पोंटिंग भी उनके फैन बन गए हैं.  रिकी पोंटिंग ने की बड़ी भविष्यवाणी रिकी पोंटिंग ने युवराज सामरा को लेकर आईसीसी से बात करते हुए कहा, ‘मुझे लगता है कि उसने अपना नाम सबकी जबान पर चढ़ा दिया है. हाई क्लास बैटिंग, किसी ऐसे खिलाड़ी के लिए जिसके बारे में हम में से ज्यादातर लोग इस टूर्नामेंट में जाने से पहले नहीं जानते थे. अब हम उसके बारे में बहुत कुछ जानते हैं.’ पोंटिंग ने आगे कहा, ‘सोचिए कि वो 19 साल का है, वो आगे बढ़ रहा है और जब आप वर्ल्ड कप में सबसे कम उम्र के खिलाड़ियों से ऐसी चीजें देखते हैं, तो ये कोई तुक्का नहीं है कि उनमें बहुत स्किल और बहुत टैलेंट है और मुझे पूरा यकीन है कि वह अपने करियर के अगले 10 सालों में बहुत फ्रेंचाइजी बेस्ड क्रिकेट खेलेगा.’

Feb 20, 2026 - 09:30
 0
युवराज सामरा को लेकर रिकी पोंटिंग ने की बड़ी भविष्यवाणी, कहा- ये है क्रिकेट जगत का अगला स्टार

Ricky Ponting Made Big Prediction About Yuvraj Samra: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में एसोसिएट नेशन की टीमों ने भी कमाल का प्रदर्शन किया है, जिस वजह से पूरे टूर्नामेंट में और रोमांच बढ़ा है. इस बार की टूर्नामेंट में फुल मेंबर टीमों के खिलाफ कई बार इन छोटी टीमों ने कड़ी टक्कर दी है, तो कुछ मैचों में ये जीत के बहुत करीब पहुंच गई थीं. इस बार का ये टूर्नामेंट एसोसिएट टीमों के लिए बड़ा मंच साबित हुआ, जहां कई खिलाड़ी अपनी छाप छोड़ने में कामयाब रहे. 19 साल के युवराज सामरा ने भी सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा है. कनाडा के इस खिलाड़ी को लेकर ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोन्टिंग ने बड़ी भविष्यवाणी की है.

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में चमके युवराज सामरा

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में कनाडा के युवा बल्लेबाज युवराज सामरा ने यादगार प्रदर्शन किया है, जिस वजह से रिकी पोन्टिंग ने उन्हें वर्ल्ड क्रिकेट का नया उभरता स्टार कह दिया है. उन्होंने बड़ी भविष्यवाणी करते हुए कहा है कि अगले 10 सालों में युवराज सामरा फ्रेंचाइजी क्रिकेट में बड़ा नाम बनेंगे. 19 साल के इस बल्लेबाज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ ग्रुप डी मैच में एक कमाल की शतकीय पारी खेली थी. उन्होंने 65 गेंदों पर 110 रन बनाए, जिसमें 11 चौके और 6 छक्के शामिल थे. इस शतक ने कई रिकॉर्ड्स को तोड़ा. ये टी20 वर्ल्ड कप में किसी एसोसिएट नेशन के बल्लेबाज का पहला शतक, और वर्ल्ड कप (टी20 या वनडे) में सबसे कम उम्र में शतक लगाने का रिकॉर्ड है. युवराज सामरा ने 19 साल और 141 दिन के थे, जब उन्होंने ये उपलब्धि हासिल की, जिस वजह से रिकी पोंटिंग भी उनके फैन बन गए हैं. 

रिकी पोंटिंग ने की बड़ी भविष्यवाणी

रिकी पोंटिंग ने युवराज सामरा को लेकर आईसीसी से बात करते हुए कहा, ‘मुझे लगता है कि उसने अपना नाम सबकी जबान पर चढ़ा दिया है. हाई क्लास बैटिंग, किसी ऐसे खिलाड़ी के लिए जिसके बारे में हम में से ज्यादातर लोग इस टूर्नामेंट में जाने से पहले नहीं जानते थे. अब हम उसके बारे में बहुत कुछ जानते हैं.’

पोंटिंग ने आगे कहा, ‘सोचिए कि वो 19 साल का है, वो आगे बढ़ रहा है और जब आप वर्ल्ड कप में सबसे कम उम्र के खिलाड़ियों से ऐसी चीजें देखते हैं, तो ये कोई तुक्का नहीं है कि उनमें बहुत स्किल और बहुत टैलेंट है और मुझे पूरा यकीन है कि वह अपने करियर के अगले 10 सालों में बहुत फ्रेंचाइजी बेस्ड क्रिकेट खेलेगा.’

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow