युजवेंद्र चहल के 400 टी20 विकेट, रच दिया इतिहास; ऐसा करने वाले बने पहले गेंदबाज

भारत के स्टार स्पिनर युजवेंद्र चहल ने टी20 में 400 विकेट पूरे करके नया इतिहास लिख दिया है. वह टी20 फॉर्मेट में 400 विकेट का आंकड़ा छूने वाले पहले भारतीय गेंदबाज बन गए हैं. चहल इन दिनों 2026 सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में हरियाणा के लिए खेल रहे हैं. उन्होंने यह उपलब्धि बीते बुधवार (18 नवंबर) तमिलनाडु के खिलाफ खेले गए मुकाबले में हासिल की.  मैच से पहले चहल को 400 का आंकड़ा छूने के लिए सिर्फ 1 विकेट की दरकार थी. उन्होंने मुकाबले में 4 ओवर फेंके, जिसमें 16 रन खर्च कर 3 विकेट अपनी झोली में डाले. अब उनके नाम 402 विकेट हो गए हैं. इस लिस्ट में भारत के स्टार तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार 366 टी20 विकेट के साथ दूसरे पायदान पर हैं.  Milestone Unlocked ???? Yuzvendra Chahal becomes the first Indian to take 400 T20 wickets. He achieved the feat during his impressive spell of 3/16 to help Haryana beat Tamil Nadu by seven wickets in Indore ???? #SMAT | @mflone_ | @yuzi_chahal | @haryanacricket https://t.co/ECBllcWacQ — BCCI Domestic (@BCCIdomestic) November 19, 2026 भारत के लिए सबसे ज्यादा टी20 विकेट  युजवेंद्र चहल- 402 विकेट  भुवनेश्वर कुमार- 366 विकेट  जसप्रीत बुमराह- 354 विकेट  पीयूष चावला- 329 विकेट  रविचंद्रन अश्विन- 323 विकेट  ओवरऑल सबसे ज्यादा टी20 विकेट राशिद खान के नाम वहीं टी20 फॉर्मेट में ओवरऑल सबसे ज्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड अफगानिस्तान के स्टार स्पिनर राशिद खान के नाम पर दर्ज है. राशिद अब तक अपने करियर में 743 टी20 विकेट चटका चुके हैं.  राशिद खान- 743 टी20 विकेट  सुनीन नरेन- 658 टी20 विकेट  ड्वेन ब्रावो- 631 टी20 विकेट  इमरान ताहिर- 593 टी20 विकेट  आंद्रे रसेल- 545 टी20 विकेट  युजवेंद्र चहल का टी20 करियर  चहल ने अब तक 346 टी20 मुकाबले खेल लिए हैं. इन मैचों की 340 पारियों में गेंदबाजी करते हुए उन्होंने 23.68 की औसत से 402 विकेट चटकाए हैं, जिसमें बेस्ट फिगर 6/25 का रहा. उनकी इकॉनमी 7.77 की रही. बाकी 46 पारियों में बैटिंग करते हुए उनके बल्ले से 81 रन निकले, जिसमें हाई स्कोर 10 रन का रहा.  गौर करने वाली बात यह है कि चहल को लंबे वक्त से टीम इंडिया से नजरअंदाज किया जा रहा है. वह भारत के लिए व्हाइट बॉल क्रिकेट (वनडे और टी20) खेलते हैं. उन्हें टीम इंडिया के लिए पिछला मैच खेले हुए करीब 3 साल गुजर चुके हैं. अब देखना दिलचस्प होगा कि क्या 36 साल के चहल को दोबारा टीम इंडिया में जगह मिल सकती है या नहीं.    यह भी पढ़ें: खेलना था आसान, अब होगा असली इम्तिहान, धोनी के मेंटॉर बनने पर सहवाग का बयान

Nov 20, 2026 - 01:30
 0
युजवेंद्र चहल के 400 टी20 विकेट, रच दिया इतिहास; ऐसा करने वाले बने पहले गेंदबाज

भारत के स्टार स्पिनर युजवेंद्र चहल ने टी20 में 400 विकेट पूरे करके नया इतिहास लिख दिया है. वह टी20 फॉर्मेट में 400 विकेट का आंकड़ा छूने वाले पहले भारतीय गेंदबाज बन गए हैं. चहल इन दिनों 2026 सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में हरियाणा के लिए खेल रहे हैं. उन्होंने यह उपलब्धि बीते बुधवार (18 नवंबर) तमिलनाडु के खिलाफ खेले गए मुकाबले में हासिल की. 

मैच से पहले चहल को 400 का आंकड़ा छूने के लिए सिर्फ 1 विकेट की दरकार थी. उन्होंने मुकाबले में 4 ओवर फेंके, जिसमें 16 रन खर्च कर 3 विकेट अपनी झोली में डाले. अब उनके नाम 402 विकेट हो गए हैं. इस लिस्ट में भारत के स्टार तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार 366 टी20 विकेट के साथ दूसरे पायदान पर हैं. 

भारत के लिए सबसे ज्यादा टी20 विकेट 

युजवेंद्र चहल- 402 विकेट 

भुवनेश्वर कुमार- 366 विकेट 

जसप्रीत बुमराह- 354 विकेट 

पीयूष चावला- 329 विकेट 

रविचंद्रन अश्विन- 323 विकेट 

ओवरऑल सबसे ज्यादा टी20 विकेट राशिद खान के नाम

वहीं टी20 फॉर्मेट में ओवरऑल सबसे ज्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड अफगानिस्तान के स्टार स्पिनर राशिद खान के नाम पर दर्ज है. राशिद अब तक अपने करियर में 743 टी20 विकेट चटका चुके हैं. 

राशिद खान- 743 टी20 विकेट 

सुनीन नरेन- 658 टी20 विकेट 

ड्वेन ब्रावो- 631 टी20 विकेट 

इमरान ताहिर- 593 टी20 विकेट 

आंद्रे रसेल- 545 टी20 विकेट 

युजवेंद्र चहल का टी20 करियर 

चहल ने अब तक 346 टी20 मुकाबले खेल लिए हैं. इन मैचों की 340 पारियों में गेंदबाजी करते हुए उन्होंने 23.68 की औसत से 402 विकेट चटकाए हैं, जिसमें बेस्ट फिगर 6/25 का रहा. उनकी इकॉनमी 7.77 की रही. बाकी 46 पारियों में बैटिंग करते हुए उनके बल्ले से 81 रन निकले, जिसमें हाई स्कोर 10 रन का रहा. 

गौर करने वाली बात यह है कि चहल को लंबे वक्त से टीम इंडिया से नजरअंदाज किया जा रहा है. वह भारत के लिए व्हाइट बॉल क्रिकेट (वनडे और टी20) खेलते हैं. उन्हें टीम इंडिया के लिए पिछला मैच खेले हुए करीब 3 साल गुजर चुके हैं. अब देखना दिलचस्प होगा कि क्या 36 साल के चहल को दोबारा टीम इंडिया में जगह मिल सकती है या नहीं. 

 

यह भी पढ़ें: खेलना था आसान, अब होगा असली इम्तिहान, धोनी के मेंटॉर बनने पर सहवाग का बयान

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow