युजवेंद्र चहल और धनश्री वर्मा का होगा 'रीयूनियन', तलाक के 11 महीने बाद फिर साथ आएंगे!
युजवेंद्र चहल और धनश्री वर्मा एक रियलिटी शो में एकसाथ नजर आ सकते हैं. कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि दोनों 'द 50' में साथ आ सकते हैं. भारतीय क्रिकेटर चहल और कोरियोग्राफर धनश्री पिछले साल मार्च में कानूनी रूप से अलग हो गए थे. वे अलग-अलग शो पर तलाक को लेकर बात कर चुके हैं, लेकिन कभी किसी मंच पर साथ नजर नहीं आए. रिपोर्ट्स के मुताबिक युजवेंद्र चहल और उनकी एक्स वाइफ धनश्री वर्मा रियलिटी शो 'द 50' में साथ आएंगे. हालांकि शो के मेकर्स ने कंटेस्टेंट की लिस्ट आधिकारिक तौर पर अभी जारी नहीं की है. सलमान खान ने 'बिग बॉस' के दौरान भी इस शो के बारे में बात की थी, जिसमें अलग अलग क्षेत्रों से फेमस पर्सनालिटी आएंगे. अगर रिपोर्ट्स के अनुसार ऐसा हुआ और चहल, धनश्री साथ आए तो ये तहलका मचा सकता है. 'द 50' भारत में 1 फरवरी से आएगा. ये शॉट पहले जियोहॉटस्टार पर रात 9 बजे से स्ट्रीम होगा. इसके बाद 10:30 से कलर्स चैनल पर लाइव प्रसारित होगा. 2025 में हुआ चहल-धनश्री का तलाक भारतीय स्पिनर चहल की लॉकडाउन के दौरान चहल से जान पहचान हुई थी. 2020 में ही दोनों ने सगाई और शादी कर ली. धनश्री चहल को सपोर्ट करने स्टेडियम भी जाती थीं. अचानक 2024 में खबर आई कि दोनों अलग हो गए हैं, ये सभी फैंस के लिए हैरान करने वाली खबर थी. आखिरकार, मार्च 2025 में दोनों कानूनी रूप से अलग हो गए. तलाक के बाद न तो चहल और न ही धनश्री वर्मा ने अपने रिश्ते के खत्म होने के कारण पर ज्यादा बात की. आरजे महवश को डेट कर रहे हैं चहल धनश्री वर्मा से अलग होने के बाद युजवेंद्र चहल को आरजे महवश के साथ देखा गया. महवश कई बार चहल का मैच देखने स्टेडियम गई, उनकी आईपीएल टीम को चीयर किया. इसने अफवाहों को और बढ़ाया कि दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं. 35 वर्षीय युजवेंद्र चहल ने भारत के लिए 72 वनडे और 80 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं, जिसमें क्रमश 121 और 96 विकेट लिए हैं. उन्होंने अगस्त 2023 में आखिरी इंटरनेशनल (T20) मैच खेला था.
युजवेंद्र चहल और धनश्री वर्मा एक रियलिटी शो में एकसाथ नजर आ सकते हैं. कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि दोनों 'द 50' में साथ आ सकते हैं. भारतीय क्रिकेटर चहल और कोरियोग्राफर धनश्री पिछले साल मार्च में कानूनी रूप से अलग हो गए थे. वे अलग-अलग शो पर तलाक को लेकर बात कर चुके हैं, लेकिन कभी किसी मंच पर साथ नजर नहीं आए.
रिपोर्ट्स के मुताबिक युजवेंद्र चहल और उनकी एक्स वाइफ धनश्री वर्मा रियलिटी शो 'द 50' में साथ आएंगे. हालांकि शो के मेकर्स ने कंटेस्टेंट की लिस्ट आधिकारिक तौर पर अभी जारी नहीं की है.
सलमान खान ने 'बिग बॉस' के दौरान भी इस शो के बारे में बात की थी, जिसमें अलग अलग क्षेत्रों से फेमस पर्सनालिटी आएंगे. अगर रिपोर्ट्स के अनुसार ऐसा हुआ और चहल, धनश्री साथ आए तो ये तहलका मचा सकता है. 'द 50' भारत में 1 फरवरी से आएगा. ये शॉट पहले जियोहॉटस्टार पर रात 9 बजे से स्ट्रीम होगा. इसके बाद 10:30 से कलर्स चैनल पर लाइव प्रसारित होगा.
2025 में हुआ चहल-धनश्री का तलाक
भारतीय स्पिनर चहल की लॉकडाउन के दौरान चहल से जान पहचान हुई थी. 2020 में ही दोनों ने सगाई और शादी कर ली. धनश्री चहल को सपोर्ट करने स्टेडियम भी जाती थीं. अचानक 2024 में खबर आई कि दोनों अलग हो गए हैं, ये सभी फैंस के लिए हैरान करने वाली खबर थी.
आखिरकार, मार्च 2025 में दोनों कानूनी रूप से अलग हो गए. तलाक के बाद न तो चहल और न ही धनश्री वर्मा ने अपने रिश्ते के खत्म होने के कारण पर ज्यादा बात की.
आरजे महवश को डेट कर रहे हैं चहल
धनश्री वर्मा से अलग होने के बाद युजवेंद्र चहल को आरजे महवश के साथ देखा गया. महवश कई बार चहल का मैच देखने स्टेडियम गई, उनकी आईपीएल टीम को चीयर किया. इसने अफवाहों को और बढ़ाया कि दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं.
35 वर्षीय युजवेंद्र चहल ने भारत के लिए 72 वनडे और 80 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं, जिसमें क्रमश 121 और 96 विकेट लिए हैं. उन्होंने अगस्त 2023 में आखिरी इंटरनेशनल (T20) मैच खेला था.
What's Your Reaction?