मोहम्मद शमी को टीम में मिली जगह, इस दिन होगा मैच; जानें A टू Z डिटेल 

भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को 2026-27 रणजी ट्रॉफी के लिए बंगाल टीम में जगह मिल गई है. क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ बंगाल ने बुधवार (07 अक्टूबर) को आगामी रणजी सीजन के पहले मुकाबले के लिए 17 सदस्यीय टीम चुनी है. इसके अलावा 7 खिलाड़ियों को स्टैंडबाय के रूप में चुना गया है. शमी मुख्य टीम का हिस्सा हैं. इन दिनों शमी की टीम इंडिया में वापसी को लेकर भी चर्चा तेज हो रही है.  चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर का कार्यकाल खत्म होने के बाद भुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में वापसी हो चुकी है. न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए भुवी को मेन इन ब्लू का हिस्सा बनाया गया है. यह वाकई हैरानी भरा फैसला था, क्योंकि क्रिकेट एक्सपर्ट्स और फैंस मान चुके थे कि अब 36 वर्षीय भुवनेश्वर की टीम इंडिया में कभी वापसी नहीं होगी. इसी के बाद शमी की वापसी को लेकर भी चर्चा तेज हुई. लेकिन उससे पहले उन्हें रणजी टीम के लिए चुन लिया गया है.  बंगाल का पहला मैच दिल्ली के खिलाफ  बंगाल को रणजी का पहला मुकाबला दिल्ली के खिलाफ 11 से 14 अक्टूबर के बीच खेलना है. यह मैच कल्याणी के बंगाल क्रिकेट अकादमी मैदान पर खेला जाएगा. स्क्वॉड में शामिल होने वाले शमी को प्लेइंग 11 में जगह मिलनी लगभत तय ही मानकर चलिए. रणजी के पिछले सीजन भी शमी बंगाल के लिए रणजी ट्रॉफी और बाकी घरेलू टूर्नामेंट के लिए मैदान पर नजर आए थे.            View this post on Instagram                       A post shared by Cricket Association Of Bengal (@cabcricket) अभिमन्यु ईश्वरन बने कप्तान  अभिमन्यु ईश्वरन को बंगाल टीम की कमान सौंपी गई है. 31 वर्षीय ईश्वरन लगातार घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं. लंबे फॉर्मेट में धैर्य के साथ बल्लेबाजी करने के लिए मशहूर अभिमन्यु को अब तक टीम इंडिया में डेब्यू का मौका नहीं मिला है. कई मौकों पर उन्हें भी भारत की टेस्ट टीम में शामिल करने की बात हो चुकी है. वहीं सुदीप घरामी को उपकप्तानी की जिम्मेदारी सौंपी गई है.  रणजी ओपनर के लिए बंगाल का स्क्वॉड  अभिमन्यु ईश्वरन (कप्तान), सुदीप घरामी (उप-कप्तान), सुदीप चटर्जी, अभिषेक पोरेल (विकेटकीपर), शाकिर गांधी (विकेटकीपर), अंकुर पॉल, सुमंत गुप्ता, अंकित शुक्ला, सुभम चटर्जी, मोहम्मद शमी, आकाश दीप, मुकेश कुमार, सूरज जयसवाल, प्रदीप्ता प्रमाणिक, आमिर गनी, मोहम्मद कैफ और सौम्यदीप मंडल. स्टैंडबाय खिलाड़ी: करण लाल, अखिलेश यादव, गीत पुरी, अभिषेक रमन, सुभम सरकार, सुमित मोहंता और आदित्य पुरोहित.    यह भी पढ़ें: भारतीय गेंदबाज ने टेस्ट में 14 विकेट लेकर रचा इतिहास, बन गया नया 'वर्ल्ड रिकॉर्ड'

Oct 8, 2026 - 08:30
 0
मोहम्मद शमी को टीम में मिली जगह, इस दिन होगा मैच; जानें A टू Z डिटेल 

भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को 2026-27 रणजी ट्रॉफी के लिए बंगाल टीम में जगह मिल गई है. क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ बंगाल ने बुधवार (07 अक्टूबर) को आगामी रणजी सीजन के पहले मुकाबले के लिए 17 सदस्यीय टीम चुनी है. इसके अलावा 7 खिलाड़ियों को स्टैंडबाय के रूप में चुना गया है. शमी मुख्य टीम का हिस्सा हैं. इन दिनों शमी की टीम इंडिया में वापसी को लेकर भी चर्चा तेज हो रही है. 

चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर का कार्यकाल खत्म होने के बाद भुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में वापसी हो चुकी है. न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए भुवी को मेन इन ब्लू का हिस्सा बनाया गया है. यह वाकई हैरानी भरा फैसला था, क्योंकि क्रिकेट एक्सपर्ट्स और फैंस मान चुके थे कि अब 36 वर्षीय भुवनेश्वर की टीम इंडिया में कभी वापसी नहीं होगी. इसी के बाद शमी की वापसी को लेकर भी चर्चा तेज हुई. लेकिन उससे पहले उन्हें रणजी टीम के लिए चुन लिया गया है. 

बंगाल का पहला मैच दिल्ली के खिलाफ 

बंगाल को रणजी का पहला मुकाबला दिल्ली के खिलाफ 11 से 14 अक्टूबर के बीच खेलना है. यह मैच कल्याणी के बंगाल क्रिकेट अकादमी मैदान पर खेला जाएगा. स्क्वॉड में शामिल होने वाले शमी को प्लेइंग 11 में जगह मिलनी लगभत तय ही मानकर चलिए. रणजी के पिछले सीजन भी शमी बंगाल के लिए रणजी ट्रॉफी और बाकी घरेलू टूर्नामेंट के लिए मैदान पर नजर आए थे. 

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Cricket Association Of Bengal (@cabcricket)

अभिमन्यु ईश्वरन बने कप्तान 

अभिमन्यु ईश्वरन को बंगाल टीम की कमान सौंपी गई है. 31 वर्षीय ईश्वरन लगातार घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं. लंबे फॉर्मेट में धैर्य के साथ बल्लेबाजी करने के लिए मशहूर अभिमन्यु को अब तक टीम इंडिया में डेब्यू का मौका नहीं मिला है. कई मौकों पर उन्हें भी भारत की टेस्ट टीम में शामिल करने की बात हो चुकी है. वहीं सुदीप घरामी को उपकप्तानी की जिम्मेदारी सौंपी गई है. 

रणजी ओपनर के लिए बंगाल का स्क्वॉड 

अभिमन्यु ईश्वरन (कप्तान), सुदीप घरामी (उप-कप्तान), सुदीप चटर्जी, अभिषेक पोरेल (विकेटकीपर), शाकिर गांधी (विकेटकीपर), अंकुर पॉल, सुमंत गुप्ता, अंकित शुक्ला, सुभम चटर्जी, मोहम्मद शमी, आकाश दीप, मुकेश कुमार, सूरज जयसवाल, प्रदीप्ता प्रमाणिक, आमिर गनी, मोहम्मद कैफ और सौम्यदीप मंडल.

स्टैंडबाय खिलाड़ी: करण लाल, अखिलेश यादव, गीत पुरी, अभिषेक रमन, सुभम सरकार, सुमित मोहंता और आदित्य पुरोहित. 

 

यह भी पढ़ें: भारतीय गेंदबाज ने टेस्ट में 14 विकेट लेकर रचा इतिहास, बन गया नया 'वर्ल्ड रिकॉर्ड'

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow