मोहम्मद शमी की वापसी का कोई मतलब नहीं, दिग्गज के बयान से गर्माया माहौल

भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने टीम इंडिया के लिए पिछला मुकाबला मार्च 2025 में खेला था, जो चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल था. इसके बाद से वह लगातार घरेलू क्रिकेट में अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं, लेकिन टीम इंडिया में उनकी वापसी नहीं हो रही है. कई दिग्गजों का मानना है शमी को टीम में वापस लाना चाहिए. वापसी की चर्चा के बीच टीम इंडिया के पूर्व दिग्गज विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक ने कहा कि शमी को वापस लाने का कोई मतलब नहीं है.  कार्तिक का मानना है कि भारतीय टीम शमी से आगे बढ़ चुकी है. अब दूसरे गेंदबाजों की तरफ देखना चाहिए. इसके साथ कार्तिक ने इस बात का भी जिक्र किया कि शमी भले ही अच्छा परफॉर्म कर रहे हैं, फिर भी उनकी वापसी का कोई मतलब नहीं बनता है  क्रिकजब पर बात करते हुए दिनेश कार्तिक ने कहा, "मुझे लगता है कि वहां और भी गेंदबाज हैं. भारत उनसे आगे बढ़ चुका है. वापस जाने का कोई मतलब नहीं है. मैं शमी की तरफ नहीं देख रहा हूं, भले ही उन्होंने शानदार गेंदबाजी की है." रोहित शर्मा और विराट कोहली पर क्या बोले? जहां कार्तिक ने शमी की वापसी पर हामी नहीं भरी, वहीं उन्होंने कहा कि विराट कोहली और रोहित शर्मा जैसे दिग्गज खिलाड़ियों को खेलना जारी रखना चाहिए. कार्तिक ने कहा, "हां, वो दो सबसे बड़े नाम हैं और भारत वर्ल्ड क्रिकेट का केंद्र है, इसलिए अगर हम दो बेहतरीन क्रिकेटरों को खो देते हैं, तो इसका असर जरूर पड़ेगा." शानदार फॉर्म में हैं विराट कोहली और रोहित शर्मा विराट कोहली- हाल ही में वेस्टइंडीज के खिलाफ खेली गई तीन मैचों की वनडे सीरीज के पहले मुकाबले में कोहली ने नाबाद 139 रनों की पारी खेलते हुए टीम को जीत दिलाई थी. इसके बाद दूसरे मुकाबले में कोहली ने 29 रन बनाए थे. हालांकि तीसरे वनडे में वह गोल्डन डक का शिकार हो गए थे.  रोहित शर्मा- हिटमैन भी वेस्टइंडीज वनडे सीरीज में नजर आए थे. रोहित के लिए सीरीज बहुत ही शानदार रही थी. उन्होंने एक शतक और एक अर्धशतक के साथ तीन मैचों में क्रमश: 32, 101 और 92 रन बनाए थे.    यह भी पढ़ें: अक्टूबर में टीम इंडिया का अगले मैच कब? डेट-टाइमिंग सहित नोट कर लें शेड्यूल

Oct 6, 2026 - 00:30
 0
मोहम्मद शमी की वापसी का कोई मतलब नहीं, दिग्गज के बयान से गर्माया माहौल

भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने टीम इंडिया के लिए पिछला मुकाबला मार्च 2025 में खेला था, जो चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल था. इसके बाद से वह लगातार घरेलू क्रिकेट में अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं, लेकिन टीम इंडिया में उनकी वापसी नहीं हो रही है. कई दिग्गजों का मानना है शमी को टीम में वापस लाना चाहिए. वापसी की चर्चा के बीच टीम इंडिया के पूर्व दिग्गज विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक ने कहा कि शमी को वापस लाने का कोई मतलब नहीं है. 

कार्तिक का मानना है कि भारतीय टीम शमी से आगे बढ़ चुकी है. अब दूसरे गेंदबाजों की तरफ देखना चाहिए. इसके साथ कार्तिक ने इस बात का भी जिक्र किया कि शमी भले ही अच्छा परफॉर्म कर रहे हैं, फिर भी उनकी वापसी का कोई मतलब नहीं बनता है 

क्रिकजब पर बात करते हुए दिनेश कार्तिक ने कहा, "मुझे लगता है कि वहां और भी गेंदबाज हैं. भारत उनसे आगे बढ़ चुका है. वापस जाने का कोई मतलब नहीं है. मैं शमी की तरफ नहीं देख रहा हूं, भले ही उन्होंने शानदार गेंदबाजी की है."

रोहित शर्मा और विराट कोहली पर क्या बोले?

जहां कार्तिक ने शमी की वापसी पर हामी नहीं भरी, वहीं उन्होंने कहा कि विराट कोहली और रोहित शर्मा जैसे दिग्गज खिलाड़ियों को खेलना जारी रखना चाहिए. कार्तिक ने कहा, "हां, वो दो सबसे बड़े नाम हैं और भारत वर्ल्ड क्रिकेट का केंद्र है, इसलिए अगर हम दो बेहतरीन क्रिकेटरों को खो देते हैं, तो इसका असर जरूर पड़ेगा."

शानदार फॉर्म में हैं विराट कोहली और रोहित शर्मा

विराट कोहली- हाल ही में वेस्टइंडीज के खिलाफ खेली गई तीन मैचों की वनडे सीरीज के पहले मुकाबले में कोहली ने नाबाद 139 रनों की पारी खेलते हुए टीम को जीत दिलाई थी. इसके बाद दूसरे मुकाबले में कोहली ने 29 रन बनाए थे. हालांकि तीसरे वनडे में वह गोल्डन डक का शिकार हो गए थे. 

रोहित शर्मा- हिटमैन भी वेस्टइंडीज वनडे सीरीज में नजर आए थे. रोहित के लिए सीरीज बहुत ही शानदार रही थी. उन्होंने एक शतक और एक अर्धशतक के साथ तीन मैचों में क्रमश: 32, 101 और 92 रन बनाए थे. 

 

यह भी पढ़ें: अक्टूबर में टीम इंडिया का अगले मैच कब? डेट-टाइमिंग सहित नोट कर लें शेड्यूल

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow