मोमोज से लेकर बर्गर तक, गर्मियों में ये चीजें आपको कर सकती हैं बीमार

आप बाहर के खाने के शाैकीन हैं. मोमोज, बर्गर, चाऊमीन जैसे जंक और फास्ट फूड के बिना दिन अधूरा सा लगता है. तो ऐसे में आपको सतर्क हो जाने की जरूरत है. गर्मी के माैसम में इन फूड्स का सेवन आपको अस्पताल का रास्ता देखने के लिए मजबूर कर सकता है. हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार गर्मियों के स्ट्रीट फूड के हाइजीन से समझाैता बड़ी हेल्थ प्राॅब्लम का कारण बन सकता है. कई केसेज में हाॅ​स्पिटलाइज करने तक की नाैबत आ जाती है. इसलिए बढ़ता है खतरा हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार गर्मी के चलते दूषित या बासी खाने में तेजी से बैक्टीरिया ग्रो कर सकते हैं. इससे लोगों की हेल्थ बिगड़ सकती है. इससे बचने के लिए जरूरी है कि इस माैसम में जितना संभव हो सके बाहर खाने से बचा जाए. अगर बाहर खाना भी पड़े तो ऐसी जगह का सिलेक्शन करना चाहिए, जहां हाईजीन मेंटेन होने के साथ फूड भी फ्रेश हो. क्या हो सकती है दिक्कत? गर्मी में अनहाईजीन फूड खाने से हेल्थ बिगड़ सकती है. इसमें सामान्य फूड प्वाॅइजनिंग के चलते पेट दर्द, उल्टी, दस्त आदि की समस्या हो सकती है. कई केसेज में ये समस्या अ​धिक बढ़ सकती है. दू​षित खाने से बुखार और वायरल हेपेटाइटिस ए और ई तक की प्राॅब्लम का सामना करना पड़ सकता है. अनहाईजीन या दू​षित खाने से दिक्कत पेट में दर्द और मरोड़ होना उल्टी होना सिरदर्द और चक्कर पेट फूलना बुखार के साथ जाॅइंट में पेन ऐसे खुद को बचा सकते हैं गर्मी में खुले में बिकने वाले मिल्क प्रोडक्ट से बचें. गर्मी के चलते इनमें ऐसे बैक्टीरिया पैदा हो सकते हैं, जो सेहत बिगाड़ सकते हैं. स्ट्रीट फूड खा रहे हैं तो ये चेक कर लें कि हाईजीन का ध्यान रखा जा रहा है. ऐसा न हो कि मक्खियां ​भिन​भिना रही हों और वहीं आप जायकों का आनंद ले रहे हों, ये खतरनाक हो सकता है. कच्चे मांस, सी फूड या अंडे को छूने से पहले और बाद में हमेशा अपने हाथों को साबुन और पानी से कम से कम 20 सेकेंड तक धोएं. बाहर खुले में रखा हुआ पानी पीने से बचें. जितना हो सके घर से पानी की बोतल लेकर सा​थ चलें. गर्मी में खुले में रखा दू​षित पानी पीने से हेल्थ बिगड़ सकती है. स्ट्रीट पर रखे कटे हुए फल और स​ब्जियों के सलाद का सेवन करने से बचें. खुले में रखे होने से इनमें दू​षित तत्वों के होने की आशंका बढ़ जाती है. वेज हो या फिर नाॅनवेज, गर्मी में जो भी फूड खा रहे हैं, पहले अच्छे से ये जरूर चेक कर लें​ कि वह पक गया हो. आधा पका या कम पका फूड सेहत के लिए मुसीबत बन सकता है. ये भी पढ़ें: ये लक्षण दिखें तो समझ जाएं दिल की एंजियोप्लास्टी कराना हो गया बेहद जरूरी, तुरंत जाएं डॉक्टर के पास Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

May 31, 2025 - 12:30
 0
मोमोज से लेकर बर्गर तक, गर्मियों में ये चीजें आपको कर सकती हैं बीमार

आप बाहर के खाने के शाैकीन हैं. मोमोज, बर्गर, चाऊमीन जैसे जंक और फास्ट फूड के बिना दिन अधूरा सा लगता है. तो ऐसे में आपको सतर्क हो जाने की जरूरत है. गर्मी के माैसम में इन फूड्स का सेवन आपको अस्पताल का रास्ता देखने के लिए मजबूर कर सकता है. हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार गर्मियों के स्ट्रीट फूड के हाइजीन से समझाैता बड़ी हेल्थ प्राॅब्लम का कारण बन सकता है. कई केसेज में हाॅ​स्पिटलाइज करने तक की नाैबत आ जाती है.

इसलिए बढ़ता है खतरा

हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार गर्मी के चलते दूषित या बासी खाने में तेजी से बैक्टीरिया ग्रो कर सकते हैं. इससे लोगों की हेल्थ बिगड़ सकती है. इससे बचने के लिए जरूरी है कि इस माैसम में जितना संभव हो सके बाहर खाने से बचा जाए. अगर बाहर खाना भी पड़े तो ऐसी जगह का सिलेक्शन करना चाहिए, जहां हाईजीन मेंटेन होने के साथ फूड भी फ्रेश हो.

क्या हो सकती है दिक्कत?

गर्मी में अनहाईजीन फूड खाने से हेल्थ बिगड़ सकती है. इसमें सामान्य फूड प्वाॅइजनिंग के चलते पेट दर्द, उल्टी, दस्त आदि की समस्या हो सकती है. कई केसेज में ये समस्या अ​धिक बढ़ सकती है. दू​षित खाने से बुखार और वायरल हेपेटाइटिस ए और ई तक की प्राॅब्लम का सामना करना पड़ सकता है.

अनहाईजीन या दू​षित खाने से दिक्कत

  • पेट में दर्द और मरोड़ होना
  • उल्टी होना
  • सिरदर्द और चक्कर
  • पेट फूलना
  • बुखार के साथ जाॅइंट में पेन

ऐसे खुद को बचा सकते हैं

  • गर्मी में खुले में बिकने वाले मिल्क प्रोडक्ट से बचें. गर्मी के चलते इनमें ऐसे बैक्टीरिया पैदा हो सकते हैं, जो सेहत बिगाड़ सकते हैं.
  • स्ट्रीट फूड खा रहे हैं तो ये चेक कर लें कि हाईजीन का ध्यान रखा जा रहा है. ऐसा न हो कि मक्खियां ​भिन​भिना रही हों और वहीं आप जायकों का आनंद ले रहे हों, ये खतरनाक हो सकता है.
  • कच्चे मांस, सी फूड या अंडे को छूने से पहले और बाद में हमेशा अपने हाथों को साबुन और पानी से कम से कम 20 सेकेंड तक धोएं.
  • बाहर खुले में रखा हुआ पानी पीने से बचें. जितना हो सके घर से पानी की बोतल लेकर सा​थ चलें. गर्मी में खुले में रखा दू​षित पानी पीने से हेल्थ बिगड़ सकती है.
  • स्ट्रीट पर रखे कटे हुए फल और स​ब्जियों के सलाद का सेवन करने से बचें. खुले में रखे होने से इनमें दू​षित तत्वों के होने की आशंका बढ़ जाती है.
  • वेज हो या फिर नाॅनवेज, गर्मी में जो भी फूड खा रहे हैं, पहले अच्छे से ये जरूर चेक कर लें​ कि वह पक गया हो. आधा पका या कम पका फूड सेहत के लिए मुसीबत बन सकता है.

ये भी पढ़ें: ये लक्षण दिखें तो समझ जाएं दिल की एंजियोप्लास्टी कराना हो गया बेहद जरूरी, तुरंत जाएं डॉक्टर के पास

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow