मोबाइल, टीवी या फ्रिज खरीदने का प्लान? अप्रैल 2026 में जानें कौन-सी तारीख है सबसे शुभ?

April 2026 Electronic Items Buying Shubh Muhurat: अगर आप भी अप्रैल में नया मोबाइल फोन, टीवी, फ्रिज या लैपटॉप खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो सिर्फ ऑफर या डिस्काउंट को ध्यान में रखना काफी नहीं है, बल्कि सही और शुभ मुहूर्त भी मायने रखता है. हिंदू पंचांग के मुताबिक, सही तिथि, नक्षत्र और वार में खरीदी गई वस्तुएं लंबे समय तक शुभ फल प्रदान करती हैं और बार-बार खराब होने या नुकसान की संभावना कम रहती है. आइए जानते हैं इस महीने इलेक्ट्रोनिक आइटम खरीदने के लिए कौन-सा दिन शुभ रहेगा? अप्रैल में इलेक्ट्रोनिक आइटम खरीदने के लिए शुभ दिन? अगर आप इस महीने इलेक्ट्रोनिक आइटम जैसे, टीवी, फ्रिज, लैपटॉप या स्मार्टफोन खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो 19, 20 और 21 अप्रैल की तारीख सबसे शुभ है.   19 अप्रैल 2026 का पंचांग और खरीदारी से जुड़ी विश्लेषण 19 अप्रैल 2026, रविवार के दिन अक्षय तृतीया भी है. इस दिन किसी भी तरह के नई वस्तु खरीदने के लिए शुभ मानी जाती है. तृतीया तिथि को 'वृद्धि कारक' तिथि भी माना जाता है, यानी इस दिन खरीदी गई चीजें बढ़ोतरी और स्थिरता प्रदान करती हैं.  रविवार का दिन होने के कारण सूर्य का प्रभाव अधिक रहेगा, जो इलेक्ट्रोनिक आइटम ( शनि और राहु से जुड़ी मानी जाती हैं) के लिए पूरी तरह से अनुकूल नहीं मानी जाती है. कुल मिलाकर 19 अप्रैल के दिन खरीदारी कर सकते हैं, लेकिन काफी मंहगी या लंबे समय के निवेश वाली वस्तुओं की खरीद के लिए यह दिन औसत रहेगा.  Akshaya Tritiya 2026: अक्षय तृतीया पर वाहन खरीदने का शुभ मुहूर्त क्या है ? 21 अप्रैल 2026 का पंचांग और खरीदारी विश्लेषण 21 अप्रैल 2026, मंगलवार का दिन है. यह तारीख पंचमी तिथि पर पड़ रही है. पंचमी तिथि नई शुरुआत और खरीदारी के लिए उपयुक्त मानी जाती है. लेकिन मंगलवार मंगल को समर्पित दिन भी, जो ऊर्जा और अग्नि का कारक है. इलेक्ट्रोनिक आइटम के लिए यह थोड़ा जोखिम भरा हो सकता है. अगर इस दिन इलेक्ट्रोनिक आइटम खरीदना जरूरी हो, तभी खरीदें, अन्यथा थोड़ा जोखिम भरा हो सकता है.  25 अप्रैल 2026 का पंचांग और खरीदारी का विश्लेषण 25 अप्रैल 2026, शनिवार का दिन, इस दिन नवमी तिथि का प्रभाव रहेगा. नवमी तिथि को सामान्य रूप से नई चीजों की खरीदारी के लिए सही नहीं माना जाता है, क्योंकि यह संघर्ष और रुकावट से जुड़ी होती है.  हालांकि शनिवार शनि ग्रह से जुड़ा दिन है, जो स्थिरता और लंबे समय तक टिकने वाली चीजों का कारक होता है.  अगर तीनों दिन की तुलना करें तो 19 अप्रैल 2026, अक्षय तृतीया का दिन किसी भी तरह की इलेक्ट्रोनिक खरीदारी के लिए परफेक्ट है.  इलेक्ट्रॉनिक सामान खरीदते समय इन चीजों का रखें ध्यान! राहुकाल और यमगंड काल में कभी भी खरीदारी नहीं करनी चाहिए.  शुभ नक्षत्र (रोहिणी, मृगशिरा, उत्तराफाल्गुनी आदि) में खरीदारी करें.  बुधवार, शुक्रवार और शनिवार इलेक्ट्रॉनिक आइटम के लिए ज्यादा अनुकूल माने जाते हैं.  खरीदारी से पहले भगवान गणेश की पूजा और स्मरण जरूर करनी चाहिए.  अप्रैल 2026 में अगर आपको इलेक्ट्रॉनिक गैजेट खरीदना ही है, तो अक्षय तृतीया का मौका काफी शुभ रहने वाला है. अगर अन्य दिनों में खरीदारी करने की योजना बना रहे हैं, तो राहुकाल में खरीदने से बचें और ज्योतिषाचार्य से संपर्क करें.  Akshaya Tritiya Muhurat 2026: अक्षय तृतीया पर कर रहे हैं गृह प्रवेश, तो इन 10 बातों का रखें ध्यान, मां लक्ष्मी घर में करेंगी वास Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें. 

Apr 11, 2026 - 13:30
 0
मोबाइल, टीवी या फ्रिज खरीदने का प्लान? अप्रैल 2026 में जानें कौन-सी तारीख है सबसे शुभ?

April 2026 Electronic Items Buying Shubh Muhurat: अगर आप भी अप्रैल में नया मोबाइल फोन, टीवी, फ्रिज या लैपटॉप खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो सिर्फ ऑफर या डिस्काउंट को ध्यान में रखना काफी नहीं है, बल्कि सही और शुभ मुहूर्त भी मायने रखता है.

हिंदू पंचांग के मुताबिक, सही तिथि, नक्षत्र और वार में खरीदी गई वस्तुएं लंबे समय तक शुभ फल प्रदान करती हैं और बार-बार खराब होने या नुकसान की संभावना कम रहती है. आइए जानते हैं इस महीने इलेक्ट्रोनिक आइटम खरीदने के लिए कौन-सा दिन शुभ रहेगा?

अप्रैल में इलेक्ट्रोनिक आइटम खरीदने के लिए शुभ दिन?

अगर आप इस महीने इलेक्ट्रोनिक आइटम जैसे, टीवी, फ्रिज, लैपटॉप या स्मार्टफोन खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो 19, 20 और 21 अप्रैल की तारीख सबसे शुभ है.  

19 अप्रैल 2026 का पंचांग और खरीदारी से जुड़ी विश्लेषण

19 अप्रैल 2026, रविवार के दिन अक्षय तृतीया भी है. इस दिन किसी भी तरह के नई वस्तु खरीदने के लिए शुभ मानी जाती है. तृतीया तिथि को 'वृद्धि कारक' तिथि भी माना जाता है, यानी इस दिन खरीदी गई चीजें बढ़ोतरी और स्थिरता प्रदान करती हैं. 

रविवार का दिन होने के कारण सूर्य का प्रभाव अधिक रहेगा, जो इलेक्ट्रोनिक आइटम ( शनि और राहु से जुड़ी मानी जाती हैं) के लिए पूरी तरह से अनुकूल नहीं मानी जाती है. कुल मिलाकर 19 अप्रैल के दिन खरीदारी कर सकते हैं, लेकिन काफी मंहगी या लंबे समय के निवेश वाली वस्तुओं की खरीद के लिए यह दिन औसत रहेगा. 

Akshaya Tritiya 2026: अक्षय तृतीया पर वाहन खरीदने का शुभ मुहूर्त क्या है ?

21 अप्रैल 2026 का पंचांग और खरीदारी विश्लेषण

21 अप्रैल 2026, मंगलवार का दिन है. यह तारीख पंचमी तिथि पर पड़ रही है. पंचमी तिथि नई शुरुआत और खरीदारी के लिए उपयुक्त मानी जाती है. लेकिन मंगलवार मंगल को समर्पित दिन भी, जो ऊर्जा और अग्नि का कारक है.

इलेक्ट्रोनिक आइटम के लिए यह थोड़ा जोखिम भरा हो सकता है. अगर इस दिन इलेक्ट्रोनिक आइटम खरीदना जरूरी हो, तभी खरीदें, अन्यथा थोड़ा जोखिम भरा हो सकता है. 

25 अप्रैल 2026 का पंचांग और खरीदारी का विश्लेषण

25 अप्रैल 2026, शनिवार का दिन, इस दिन नवमी तिथि का प्रभाव रहेगा. नवमी तिथि को सामान्य रूप से नई चीजों की खरीदारी के लिए सही नहीं माना जाता है, क्योंकि यह संघर्ष और रुकावट से जुड़ी होती है. 

हालांकि शनिवार शनि ग्रह से जुड़ा दिन है, जो स्थिरता और लंबे समय तक टिकने वाली चीजों का कारक होता है. 

अगर तीनों दिन की तुलना करें तो 19 अप्रैल 2026, अक्षय तृतीया का दिन किसी भी तरह की इलेक्ट्रोनिक खरीदारी के लिए परफेक्ट है. 

इलेक्ट्रॉनिक सामान खरीदते समय इन चीजों का रखें ध्यान!

  • राहुकाल और यमगंड काल में कभी भी खरीदारी नहीं करनी चाहिए. 
  • शुभ नक्षत्र (रोहिणी, मृगशिरा, उत्तराफाल्गुनी आदि) में खरीदारी करें. 
  • बुधवार, शुक्रवार और शनिवार इलेक्ट्रॉनिक आइटम के लिए ज्यादा अनुकूल माने जाते हैं. 
  • खरीदारी से पहले भगवान गणेश की पूजा और स्मरण जरूर करनी चाहिए. 

अप्रैल 2026 में अगर आपको इलेक्ट्रॉनिक गैजेट खरीदना ही है, तो अक्षय तृतीया का मौका काफी शुभ रहने वाला है. अगर अन्य दिनों में खरीदारी करने की योजना बना रहे हैं, तो राहुकाल में खरीदने से बचें और ज्योतिषाचार्य से संपर्क करें. 

Akshaya Tritiya Muhurat 2026: अक्षय तृतीया पर कर रहे हैं गृह प्रवेश, तो इन 10 बातों का रखें ध्यान, मां लक्ष्मी घर में करेंगी वास

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें. 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow