मोदी सरकार ने बदला इस रेलवे स्टेशन का नाम, केंद्रीय मंत्री ने किया ऐलान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने शुक्रवार (30 जनवरी, 2026) को जम्मू कश्मीर के कठुआ जिले के रेलवे स्टेशन के नए नाम की घोषणा कर दी है. सरकार ने कठुआ रेलवे स्टेशन का नाम बदलकर शहीद कैप्टन सुनील कुमार चौधरी कठुआ रेलवे स्टेशन रख दिया है. केंद्रीय विज्ञान और प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने शुक्रवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट शेयर कर इस बात की घोषणा की है. कठुआ रेलवे स्टेशन का नाम बदलने के लिए उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का आभार जताया है. केंद्रीय मंत्री ने एक्स पोस्ट में क्या कहा? #Kathua #RailwayStation renamed as "Martyr Captain Sunil Kumar Choudhary Kathua Railway Station”:Thanks PM Sh @NarendraModi for expeditiously responding to the popular demand presented before you from the people of Kathua for renaming of Kathua Railway Station after the war… — Dr Jitendra Singh (@DrJitendraSingh) January 30, 2026 केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा कि कठुआ रेलवे स्टेशन का नाम बदलकर शहीद कैप्टन सुनील कुमार चौधरी कठुआ रेलवे स्टेशन रखा गया है. उन्होंने कहा, ‘कठुआ के लोगों की ओर से रखी गई उस लोकप्रिय मांग पर तत्परता के साथ सकारात्मक फैसला लेने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का हार्दिक आभार जताता हूं. जिसके तहत इस रेलवे स्टेशन का नाम उस वीर युद्ध शहीद के नाम पर रखा गया जो इसी धरती के सपूत थे.’ उन्होंने आगे कहा, ‘इस आधिकारिक प्रक्रिया को सुचारु रूप से पूरा कराने में सहयोग देने के लिए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह जी और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को भी तहेदिल से धन्यवाद.’ मोदी सरकार में कई प्रमुख रेलवे स्टेशनों के बदले गए नाम? भारत में नरेंद्र मोदी के सत्ता में आने के बाद देश के कई प्रमुख रेलवे स्टेशनों के नाम बदले गए हैं. इन प्रमुख रेलवे स्टेशनों में यूपी के मुगलसराय जंक्शन का नाम बदलकर दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन कर दिया गया. इसके अलावा, इलाहाबाद जंक्शन को प्रयागराज जंक्शन, फैजाबाद रेलवे स्टेशन को अयोध्या कैंट, भोपाल के हबीबगंज रेलवे स्टेशन को रानी कमलापति रेलवे स्टेशन, बेंगलुरु सिटी को क्रांतिवीर संगोली रायन्ना स्टेशन, कर्नाटक के गुलबर्गा को कलबुर्गी रेलवे स्टेशन, महाराष्ट्र के ओशिवारा को राम मंदिर रेलवे स्टेशन और मुंबई को एलफिंस्टन रोड रेलवे स्टेशन का नाम बदलकर प्रभा देवी रेलवे स्टेशन कर दिया गया. यह भी पढ़ेंः 'लोदी और गजनी भारतीय लुटेरे थे', हामिद अंसारी के बयान पर भड़की बीजेपी, कहा- क्रूर आक्रमणों को...

Jan 30, 2026 - 19:30
 0
मोदी सरकार ने बदला इस रेलवे स्टेशन का नाम, केंद्रीय मंत्री ने किया ऐलान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने शुक्रवार (30 जनवरी, 2026) को जम्मू कश्मीर के कठुआ जिले के रेलवे स्टेशन के नए नाम की घोषणा कर दी है. सरकार ने कठुआ रेलवे स्टेशन का नाम बदलकर शहीद कैप्टन सुनील कुमार चौधरी कठुआ रेलवे स्टेशन रख दिया है.

केंद्रीय विज्ञान और प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने शुक्रवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट शेयर कर इस बात की घोषणा की है. कठुआ रेलवे स्टेशन का नाम बदलने के लिए उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का आभार जताया है.

केंद्रीय मंत्री ने एक्स पोस्ट में क्या कहा?

केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा कि कठुआ रेलवे स्टेशन का नाम बदलकर शहीद कैप्टन सुनील कुमार चौधरी कठुआ रेलवे स्टेशन रखा गया है. उन्होंने कहा, ‘कठुआ के लोगों की ओर से रखी गई उस लोकप्रिय मांग पर तत्परता के साथ सकारात्मक फैसला लेने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का हार्दिक आभार जताता हूं. जिसके तहत इस रेलवे स्टेशन का नाम उस वीर युद्ध शहीद के नाम पर रखा गया जो इसी धरती के सपूत थे.’

उन्होंने आगे कहा, ‘इस आधिकारिक प्रक्रिया को सुचारु रूप से पूरा कराने में सहयोग देने के लिए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह जी और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को भी तहेदिल से धन्यवाद.’

मोदी सरकार में कई प्रमुख रेलवे स्टेशनों के बदले गए नाम?

भारत में नरेंद्र मोदी के सत्ता में आने के बाद देश के कई प्रमुख रेलवे स्टेशनों के नाम बदले गए हैं. इन प्रमुख रेलवे स्टेशनों में यूपी के मुगलसराय जंक्शन का नाम बदलकर दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन कर दिया गया. इसके अलावा, इलाहाबाद जंक्शन को प्रयागराज जंक्शन, फैजाबाद रेलवे स्टेशन को अयोध्या कैंट, भोपाल के हबीबगंज रेलवे स्टेशन को रानी कमलापति रेलवे स्टेशन, बेंगलुरु सिटी को क्रांतिवीर संगोली रायन्ना स्टेशन, कर्नाटक के गुलबर्गा को कलबुर्गी रेलवे स्टेशन, महाराष्ट्र के ओशिवारा को राम मंदिर रेलवे स्टेशन और मुंबई को एलफिंस्टन रोड रेलवे स्टेशन का नाम बदलकर प्रभा देवी रेलवे स्टेशन कर दिया गया.

यह भी पढ़ेंः 'लोदी और गजनी भारतीय लुटेरे थे', हामिद अंसारी के बयान पर भड़की बीजेपी, कहा- क्रूर आक्रमणों को...

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow