'मोदी जी को दो चीजों से पक्की नफरत है', राहुल गांधी ने मनरेगा का नाम बदलने पर कसा तंज

संसद के शीतकालीन सत्र के दौरान लोकसभा में सरकार की ओर से मनरेगा का नाम बदलकर जी राम जी करने वाले बिल को लेकर राजनीतिक विवाद शुरू हो गया है. इस बीच कांग्रेस सांसद और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने इस बिल को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तीखा हमला किया है. उन्होंने कहा कि पीएम मोदी को महात्मा गांधी के विचारों और गरीब लोगों के अधिकारों से पक्की नफरत है. पीएम मोदी पर राहुल गांधी ने साधा निशाना कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने मंगलवार (16 दिसंबर, 2025) को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट शेयर कर पीएम मोदी पर निशाना साधा है. उन्होंने अपने पोस्ट में कहा, ‘मोदी जी को दो चीजों से पक्की नफरत है - महात्मा गांधी के विचारों से और गरीबों के अधिकारों से. मनरेगा, महात्मा गांधी के ग्राम-स्वराज के सपने का जीवंत रूप है, करोड़ों ग्रामीणों की जिंदगी का सहारा है, जो कोविड काल में उनका आर्थिक सुरक्षा कवच भी साबित हुआ. मगर, प्रधानमंत्री मोदी को यह योजना हमेशा खटकती रही और पिछले 10 सालों से इसे कमजोर करने की कोशिश करते रहे हैं. आज वो मनरेगा का नामो-निशान मिटाने पर आमादा है.’ मोदी जी को दो चीज़ों से पक्की नफ़रत है - महात्मा गांधी के विचारों से और गरीबों के अधिकारों से।मनरेगा, महात्मा गांधी के ग्राम-स्वराज के सपने का जीवंत रूप है - करोड़ों ग्रामीणों की ज़िंदगी का सहारा है, जो कोविड काल में उनका आर्थिक सुरक्षा कवच भी साबित हुआ।मगर, प्रधानमंत्री मोदी… — Rahul Gandhi (@RahulGandhi) December 16, 2025 उन्होंने कहा, ‘मनरेगा की बुनियाद तीन मूल विचारों पर थी- रोजगार का अधिकार- जो भी काम मांगेगा, उसे काम मिलेगा. गांव को प्रगति कार्य खुद तय करने की स्वतंत्रता. केंद्र सरकार मजदूरी का पूरा खर्च और समान की लागत का 75% देगी. अब प्रधानमंत्री मोदी इसी मनरेगा को बदलकर सारी ताकत सिर्फ अपने हाथों में केंद्रित करना चाहते हैं. बजट, योजनाएं और नियम केंद्र तय करेगा. राज्यों को 40% खर्च उठाने के लिए मजबूर किया जाएगा. बजट खत्म होते ही या फसल कटाई के मौसम में दो महीने तक किसी को काम नहीं मिलेगा. नया बिल महात्मा गांधी के आदर्शों का अपमान- राहुल गांधी राहुल गांधी ने कहा, ‘यह नया बिल महात्मा गांधी के आदर्शों का अपमान है, मोदी सरकार ने पहले ही भयंकर बेरोजगारी से भारत के युवाओं का भविष्य तबाह कर दिया है और अब ये बिल ग्रामीण गरीबों की सुरक्षित रोजी-रोटी को भी खत्म करने का जरिया है. हम इस जनविरोधी बिल का गांव की गलियों से संसद तक विरोध करेंगे.’ यह भी पढ़ेंः जी राम जी बिल लोकसभा में पेश होते ही विपक्ष ने काटा बवाल, प्रियंका बोलीं- 'नाम बदलने की सनक...'

Dec 16, 2025 - 19:30
 0
'मोदी जी को दो चीजों से पक्की नफरत है', राहुल गांधी ने मनरेगा का नाम बदलने पर कसा तंज

संसद के शीतकालीन सत्र के दौरान लोकसभा में सरकार की ओर से मनरेगा का नाम बदलकर जी राम जी करने वाले बिल को लेकर राजनीतिक विवाद शुरू हो गया है. इस बीच कांग्रेस सांसद और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने इस बिल को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तीखा हमला किया है. उन्होंने कहा कि पीएम मोदी को महात्मा गांधी के विचारों और गरीब लोगों के अधिकारों से पक्की नफरत है.

पीएम मोदी पर राहुल गांधी ने साधा निशाना

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने मंगलवार (16 दिसंबर, 2025) को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट शेयर कर पीएम मोदी पर निशाना साधा है. उन्होंने अपने पोस्ट में कहा, ‘मोदी जी को दो चीजों से पक्की नफरत है - महात्मा गांधी के विचारों से और गरीबों के अधिकारों से. मनरेगा, महात्मा गांधी के ग्राम-स्वराज के सपने का जीवंत रूप है, करोड़ों ग्रामीणों की जिंदगी का सहारा है, जो कोविड काल में उनका आर्थिक सुरक्षा कवच भी साबित हुआ. मगर, प्रधानमंत्री मोदी को यह योजना हमेशा खटकती रही और पिछले 10 सालों से इसे कमजोर करने की कोशिश करते रहे हैं. आज वो मनरेगा का नामो-निशान मिटाने पर आमादा है.’

उन्होंने कहा, ‘मनरेगा की बुनियाद तीन मूल विचारों पर थी-

  • रोजगार का अधिकार- जो भी काम मांगेगा, उसे काम मिलेगा.
  • गांव को प्रगति कार्य खुद तय करने की स्वतंत्रता.
  • केंद्र सरकार मजदूरी का पूरा खर्च और समान की लागत का 75% देगी.

अब प्रधानमंत्री मोदी इसी मनरेगा को बदलकर सारी ताकत सिर्फ अपने हाथों में केंद्रित करना चाहते हैं.

  • बजट, योजनाएं और नियम केंद्र तय करेगा.
  • राज्यों को 40% खर्च उठाने के लिए मजबूर किया जाएगा.
  • बजट खत्म होते ही या फसल कटाई के मौसम में दो महीने तक किसी को काम नहीं मिलेगा.

नया बिल महात्मा गांधी के आदर्शों का अपमान- राहुल गांधी

राहुल गांधी ने कहा, ‘यह नया बिल महात्मा गांधी के आदर्शों का अपमान है, मोदी सरकार ने पहले ही भयंकर बेरोजगारी से भारत के युवाओं का भविष्य तबाह कर दिया है और अब ये बिल ग्रामीण गरीबों की सुरक्षित रोजी-रोटी को भी खत्म करने का जरिया है. हम इस जनविरोधी बिल का गांव की गलियों से संसद तक विरोध करेंगे.’

यह भी पढ़ेंः जी राम जी बिल लोकसभा में पेश होते ही विपक्ष ने काटा बवाल, प्रियंका बोलीं- 'नाम बदलने की सनक...'

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow