मैच गंवाने के बाद पाक कप्तान ने सीधे इस बल्लेबाज को ठहराया हार का दोषी, किसका लिया नाम

आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप के सुपर-8 मुकाबले में इंग्लैंड के खिलाफ मिली हार ने पाकिस्तान की सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीदों को बड़ा झटका दिया है. 165 रन का लक्ष्य देने के बावजूद पाकिस्तान की टीम इस स्कोर को बचा नहीं सकी और मैच 19.1 ओवर में गंवा बैठी. मैच के बाद कप्तान सलमान अली आगा ने हार की बड़ी वजह खुद सबके सामने रख दी. पाक कप्तान ने इस खिलाड़ी को बताया हार का जिम्मेदार पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन में आगा ने साफ कहा कि टीम ने बल्लेबाजी में अच्छी शुरुआत तो की थी, लेकिन अंत में जिस तरह से रन बनने चाहिए थे, वो नहीं बन सके. उनका मानना था कि स्कोर थोड़ा कम रह गया और यही मैच का टर्निंग पॉइंट साबित हुआ. हालांकि उन्होंने विरोधी कप्तान हैरी ब्रूक की जमकर तारीफ की, जिन्होंने मैच को पाकिस्तान की पकड़ से पूरी तरह बाहर कर दिया. ब्रूक ने पलटा मैच 165 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड की शुरुआत बेहद खराब रही और टीम एक समय 58 रन पर अपने 4 विकेट गंवा चुकी थी. ऐसे मुश्किल वक्त में ब्रूक ने मोर्चा संभाला और पाकिस्तान के गेंदबाजों के खिलाफ चारों तरफ शॉट्स खेलते हुए सिर्फ 51 गेंदों में 100 रन की शानदार पारी खेली. उनकी इस पारी ने मैच का रुख ही बदल दिया और इंग्लैंड को जीत की ओर पहुंचा दिया. पाक कप्तान ने की तारीफ सलमान अली आगा ने कहा कि उनकी टीम ने ब्रूक को आउट करने के लिए हर संभव कोशिश की, लेकिन वह नहीं रुके. उन्होंने कहा कि जब भी इंग्लैंड के खिलाफ मैच हारते हैं, अक्सर ब्रूक ही फर्क पैदा करते हैं. वह ऐसे बल्लेबाज हैं जो मैदान के हर कोने में शॉट खेलने की क्षमता रखते हैं और गेंदबाजों के लिए बड़ी चुनौती बन जाते हैं. फरहान और शाहीन की मेहनल गई बेकार सलमान अली आगा ने साहिबजादा फरहान की भी तारीफ की. पाकिस्तान के लिए साहिबजादा फरहान ने 63 रन की अहम पारी खेली और टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया. वहीं गेंदबाजी में शाहीन अफरीदी ने 4 विकेट लेकर वापसी की उम्मीद जरूर जगाई, लेकिन आखिर में टीम मैच नहीं बचा सकी. आर्चर ने लगाया जीत का चौका आखिरी ओवरों में विकेट गिरने के बावजूद इंग्लैंड ने संयम बनाए रखा और अंत में जोफ्रा आर्चर ने चौका लगाकर टीम को जीत दिला दी. इस हार के बाद पाकिस्तान के लिए सेमीफाइनल का रास्ता अब बेहद मुश्किल हो गया है और आगे का सफर दूसरे मैचों के नतीजों पर निर्भर करेगा. 

Feb 25, 2026 - 13:30
 0
मैच गंवाने के बाद पाक कप्तान ने सीधे इस बल्लेबाज को ठहराया हार का दोषी, किसका लिया नाम

आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप के सुपर-8 मुकाबले में इंग्लैंड के खिलाफ मिली हार ने पाकिस्तान की सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीदों को बड़ा झटका दिया है. 165 रन का लक्ष्य देने के बावजूद पाकिस्तान की टीम इस स्कोर को बचा नहीं सकी और मैच 19.1 ओवर में गंवा बैठी. मैच के बाद कप्तान सलमान अली आगा ने हार की बड़ी वजह खुद सबके सामने रख दी.

पाक कप्तान ने इस खिलाड़ी को बताया हार का जिम्मेदार

पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन में आगा ने साफ कहा कि टीम ने बल्लेबाजी में अच्छी शुरुआत तो की थी, लेकिन अंत में जिस तरह से रन बनने चाहिए थे, वो नहीं बन सके. उनका मानना था कि स्कोर थोड़ा कम रह गया और यही मैच का टर्निंग पॉइंट साबित हुआ. हालांकि उन्होंने विरोधी कप्तान हैरी ब्रूक की जमकर तारीफ की, जिन्होंने मैच को पाकिस्तान की पकड़ से पूरी तरह बाहर कर दिया.

ब्रूक ने पलटा मैच

165 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड की शुरुआत बेहद खराब रही और टीम एक समय 58 रन पर अपने 4 विकेट गंवा चुकी थी. ऐसे मुश्किल वक्त में ब्रूक ने मोर्चा संभाला और पाकिस्तान के गेंदबाजों के खिलाफ चारों तरफ शॉट्स खेलते हुए सिर्फ 51 गेंदों में 100 रन की शानदार पारी खेली. उनकी इस पारी ने मैच का रुख ही बदल दिया और इंग्लैंड को जीत की ओर पहुंचा दिया.

पाक कप्तान ने की तारीफ

सलमान अली आगा ने कहा कि उनकी टीम ने ब्रूक को आउट करने के लिए हर संभव कोशिश की, लेकिन वह नहीं रुके. उन्होंने कहा कि जब भी इंग्लैंड के खिलाफ मैच हारते हैं, अक्सर ब्रूक ही फर्क पैदा करते हैं. वह ऐसे बल्लेबाज हैं जो मैदान के हर कोने में शॉट खेलने की क्षमता रखते हैं और गेंदबाजों के लिए बड़ी चुनौती बन जाते हैं.

फरहान और शाहीन की मेहनल गई बेकार

सलमान अली आगा ने साहिबजादा फरहान की भी तारीफ की. पाकिस्तान के लिए साहिबजादा फरहान ने 63 रन की अहम पारी खेली और टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया. वहीं गेंदबाजी में शाहीन अफरीदी ने 4 विकेट लेकर वापसी की उम्मीद जरूर जगाई, लेकिन आखिर में टीम मैच नहीं बचा सकी.

आर्चर ने लगाया जीत का चौका

आखिरी ओवरों में विकेट गिरने के बावजूद इंग्लैंड ने संयम बनाए रखा और अंत में जोफ्रा आर्चर ने चौका लगाकर टीम को जीत दिला दी. इस हार के बाद पाकिस्तान के लिए सेमीफाइनल का रास्ता अब बेहद मुश्किल हो गया है और आगे का सफर दूसरे मैचों के नतीजों पर निर्भर करेगा. 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow