मैच के बाद वैभव सूर्यवंशी ने लोअर उतारा और उसे कंधे पर टांग लिया, वीडियो वायरल
आईपीएल 2026 में राजस्थान रॉयल्स के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी लगातार सुर्खियां बटोर रहे हैं. कभी अपने लंबे छक्कों से तो कभी बेखौफ बल्लेबाजी से, 15 साल का जबाज खिलाड़ी हर मैच में लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींच रहा है. अब वैभव अपनी मासूमियत और बचपने की वजह से चर्चा में आ गए हैं. दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मुकाबले के बाद वैभव सूर्यवंशी को शानदार प्रदर्शन के लिए अवॉर्ड दिया गया. अवॉर्ड लेने के बाद जब वह मैदान से ड्रेसिंग रूम की तरफ लौट रहे थे. इसी दौरान वैभव ने अपना लोअर उतारा और उसे कंधे पर टांग लिया. वह हाफ शॉर्ट्स में आराम से चलते हुए नजर आए. दिलचस्प बात यह रही कि वैभव को इस बात की बिल्कुल परवाह नहीं थी कि करोड़ों लोग उन्हें लाइव टीवी पर देख रहे हैं. Bro, after collecting the POTM award, Vaibhav Sooryavanshi first removed the lower there. ???? No more evidence needed that he's still a kid ????❤️ pic.twitter.com/rcR8nKe9s5 — Ankur (@flick_class) May 19, 2026 सोशल मीडिया पर छाया वीडियो घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया. फैंस इस वीडियो को बार-बार शेयर कर रहे हैं. कई लोगों ने वैभव की सादगी और मासूमियत की तारीफ की. कुछ यूजर्स ने लिखा कि इतनी कम उम्र में स्टार बनने के बावजूद वैभव जमीन से जुड़े हुए हैं.वहीं कुछ फैंस ने मजेदार कमेंट करते हुए कहा कि वैभव को लाइमलाइट से कोई फर्क नहीं पड़ता, वह बस अपने अंदाज में जिंदगी जीते हैं. यह भी पढ़ें- वैभव सूर्यवंशी ने उतारी आकाश सिंह की हेकड़ी, 3 ओवर में पड़े 54 रन, गावस्कर बोले- अब कहां गई तुम्हारी पर्ची? बल्ले से भी मचा रहे हैं धमाल वैभव सूर्यवंशी का प्रदर्शन इस सीजन में शानदार रहा है. राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलते हुए उन्होंने कई मैचों में आक्रामक पारियां खेली हैं. उनकी बल्लेबाजी में आत्मविश्वास और निडरता साफ नजर आती है. उनके क्रीज पर उतरते अच्छे-अच्छे गेंदबाजों के पतलून गीले हो जाते हैं. इस सीजन वैभव ने 13 मैचों में 579 रन बनाए हैं. उनका स्ट्राइक रेट 230 से ज्यादा का रहा है, जो टी20 क्रिकेट में बेहद खास माना जाता है. यही नहीं, वह इस समय ऑरेंज कैप की रेस में भी सबसे आगे चल रहे हैं. यह भी पढ़ें- 10 मैच में 60 विकेट लेने वाले गेंदबाज को नहीं मिला टीम इंडिया में मौका, इरफान पठान का फूटा गुस्सा फैंस के नए पसंदीदा स्टार बने वैभव कम उम्र में जिस तरह वैभव सूर्यवंशी ने अपने खेल और व्यवहार से लोगों का दिल जीता है, उसने उन्हें आईपीएल 2026 का सबसे चर्चित युवा खिलाड़ी बना दिया है. मैदान पर उनका आत्मविश्वास और मैदान के बाहर उनकी मासूमियत फैंस को लगातार प्रभावित कर रही है.
आईपीएल 2026 में राजस्थान रॉयल्स के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी लगातार सुर्खियां बटोर रहे हैं. कभी अपने लंबे छक्कों से तो कभी बेखौफ बल्लेबाजी से, 15 साल का जबाज खिलाड़ी हर मैच में लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींच रहा है. अब वैभव अपनी मासूमियत और बचपने की वजह से चर्चा में आ गए हैं.
दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मुकाबले के बाद वैभव सूर्यवंशी को शानदार प्रदर्शन के लिए अवॉर्ड दिया गया. अवॉर्ड लेने के बाद जब वह मैदान से ड्रेसिंग रूम की तरफ लौट रहे थे. इसी दौरान वैभव ने अपना लोअर उतारा और उसे कंधे पर टांग लिया. वह हाफ शॉर्ट्स में आराम से चलते हुए नजर आए. दिलचस्प बात यह रही कि वैभव को इस बात की बिल्कुल परवाह नहीं थी कि करोड़ों लोग उन्हें लाइव टीवी पर देख रहे हैं.
Bro, after collecting the POTM award, Vaibhav Sooryavanshi first removed the lower there. ????
No more evidence needed that he's still a kid ????❤️ pic.twitter.com/rcR8nKe9s5 — Ankur (@flick_class) May 19, 2026
सोशल मीडिया पर छाया वीडियो
घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया. फैंस इस वीडियो को बार-बार शेयर कर रहे हैं. कई लोगों ने वैभव की सादगी और मासूमियत की तारीफ की. कुछ यूजर्स ने लिखा कि इतनी कम उम्र में स्टार बनने के बावजूद वैभव जमीन से जुड़े हुए हैं.
वहीं कुछ फैंस ने मजेदार कमेंट करते हुए कहा कि वैभव को लाइमलाइट से कोई फर्क नहीं पड़ता, वह बस अपने अंदाज में जिंदगी जीते हैं.
यह भी पढ़ें- वैभव सूर्यवंशी ने उतारी आकाश सिंह की हेकड़ी, 3 ओवर में पड़े 54 रन, गावस्कर बोले- अब कहां गई तुम्हारी पर्ची?
बल्ले से भी मचा रहे हैं धमाल
वैभव सूर्यवंशी का प्रदर्शन इस सीजन में शानदार रहा है. राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलते हुए उन्होंने कई मैचों में आक्रामक पारियां खेली हैं. उनकी बल्लेबाजी में आत्मविश्वास और निडरता साफ नजर आती है. उनके क्रीज पर उतरते अच्छे-अच्छे गेंदबाजों के पतलून गीले हो जाते हैं. इस सीजन वैभव ने 13 मैचों में 579 रन बनाए हैं. उनका स्ट्राइक रेट 230 से ज्यादा का रहा है, जो टी20 क्रिकेट में बेहद खास माना जाता है. यही नहीं, वह इस समय ऑरेंज कैप की रेस में भी सबसे आगे चल रहे हैं.
यह भी पढ़ें- 10 मैच में 60 विकेट लेने वाले गेंदबाज को नहीं मिला टीम इंडिया में मौका, इरफान पठान का फूटा गुस्सा
फैंस के नए पसंदीदा स्टार बने वैभव
कम उम्र में जिस तरह वैभव सूर्यवंशी ने अपने खेल और व्यवहार से लोगों का दिल जीता है, उसने उन्हें आईपीएल 2026 का सबसे चर्चित युवा खिलाड़ी बना दिया है. मैदान पर उनका आत्मविश्वास और मैदान के बाहर उनकी मासूमियत फैंस को लगातार प्रभावित कर रही है.
What's Your Reaction?