मैं भी कॉकरोच' आंदोलन: क्या कहती है इस डिजिटल पार्टी की कुंडली? क्या 2029 में सरकार के लिए बनेगी चुनौती

Cockroach Janta Party: 16 मई 2026 की रात 11 बजकर 37 मिनट पर नई दिल्ली में एक अजीब पार्टी का जन्म हुआ. न कोई दफ्तर, न कोई झंडा, न कोई चुनाव चिह्न, बस एक X पोस्ट और एक Google Form नाम रखा गया, कॉकरोच जनता पार्टी (CJP). महज 5 दिन में 56 लाख फॉलोअर्स और 1 लाख से ज्यादा सदस्य. महुआ मोइत्रा से लेकर प्रशांत भूषण तक, सबने इसे समर्थन दिया. और फिर 21 मई को सरकार ने X पर इसका अकाउंट भारत में बंद करा दिया. लेकिन जो बात सबसे चौंकाने वाली है, वो ज्योतिषीय कुंडली मे छिपी है. कॉकरोच जनता पार्टी की कुंडली में भूत, वर्तमान और भविष्य के बारे में ऐसे संकेत मिल रहे हैं जो इसे आने वाले दिनों में बहस और चर्चा का नया केंद्र बना सकते हैं. पहली बार यहां पर इस पार्टी की कुंडली का विश्लेषण किया जा रहा है. जन्म की कहानी: अपमान से आंदोलन तक सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत के एक बयान जिसमे बेरोजगार युवाओं की तुलना कॉकरोच से की गई थी. अगले ही दिन अभिजीत दीपके बोस्टन यूनिवर्सिटी के 30 वर्षीय छात्र और AAP के पूर्व सोशल मीडिया रणनीतिकार, ने X पर लिखा: Launching a new platform for all the cockroaches out there. बस, यहीं से एक डिजिटल तूफान शुरू हुआ. लोगों की जुबान पर इस पार्टी का नाम है, गली, नुक्कड और चाय-कॉफी की दुकान से लेकर कैफे तक में इसकी चर्चा हो रही है. ज्योतिष की गणना भी हैरान करने वाले संकेत दे रही है कैसे? आइए समझते हैं- पार्टी की कुंडली 16 मई 2026, रात 23:37, नई दिल्ली की बनती है, इसी समय पहली पोस्ट X पर पोस्ट की गई थी हालांकि पार्टी की ऑफिशियल वेबसाइट 17 मई 2026 को लॉंच हुई. पहली पोस्ट को आधार मान कर ज्योतिषीय गणना से जो बातें निकलकर सामने आईं, वो हैरान करने वाली हैं- कुंडली क्या कहती है? ग्रह-दशा का पूरा गणित लग्न और राशि का योग: उस समय की कुंडली में लग्न मकर और राशि वृषभ थी, जहां चंद्रमा उच्च का होकर बैठा था. ज्योतिष में जब चंद्रमा वृषभ राशि में होता है, तो वह अपनी सबसे मजबूत यानी उच्च स्थिति में होता है. इसका सीधा अर्थ है , जनमानस से असाधारण और गहरा जुड़ाव. महज 5 दिन में 56 लाख फॉलोअर्स का होना इसी ग्रह स्थिति का प्रमाण है. बुध-आदित्य और मंगल का प्रभाव: कुंडली में बुध-आदित्य योग है, जो संचार की अपूर्व शक्ति देता है. यही वजह है कि मीम्स, रील्स और व्यंग्य जैसे सोशल मीडिया की हर भाषा में यह पार्टी माहिर निकली. वहीं, मंगल अपनी स्व-राशि मेष में है, जो युवाओं को साहस और बड़े जनांदोलन की ताकत देता है. नक्षत्र और दोष: राहत की बात यह है कि कुंडली में कालसर्प दोष अनुपस्थित है, यानी इस आंदोलन के अस्तित्व पर कोई बड़ा संकट नहीं आएगा. पार्टी का जन्म कृत्तिका नक्षत्र में हुआ है, जिसका मूल स्वभाव ही व्यवस्था की आलोचना करना और सुधार की मांग करना है. यही इस पार्टी की आत्मा है. अकाउंट बंद? कुंडली में दिखे संकेत 21 मई को जब @CJP_2029 का X अकाउंट भारत में Account Withheld in IN, in response to a legal demand दिखाने लगा, तो लोग हैरान रह गए. कुंडली के अनुसार, इस समय चल रही राहु अंतरदशा का साफ संकेत था, झूठे आरोप, बदनामी और काम में बाधा. पार्टी के जन्म के ठीक 5 दिन बाद यह बात सच साबित हो गई. अमावस्या की तिथि और नाग करण पर जन्मे जातक के बारे में ज्योतिष कहता है कि व्यवहार की वजह से समाज में विवाद हो सकता है. यानी व्यवस्था से टकराव तय, लेकिन यही विवाद इस आंदोलन को और बड़ा बनाएगा. क्या यह पार्टी भविष्य में चुनाव लड़ेगी? कुंडली का सीधा जवाब है, हां और 2029 इसकी पहली बड़ी परीक्षा होगी. वर्ष 2028-29 में इस कुंडली में बुध अंतरदशा का समय शुरू होगा, जिसे ज्योतिष में नए उद्यम में निश्चित सफलता का काल माना जाता है. बिहार के बांकीपुर उपचुनाव में उम्मीदवार उतारने की खबरें जो इस समय आ रही हैं, वह इसी राह का पहला कदम होगा. इसके बाद आएगा 2030 से 2040 का दशक, चंद्र महादशा. कुंडली कहती है कि यह वह समय है जब आपकी सभी योजनाएं पूरी तरह सफलीभूत होंगी. इसे कॉकरोच जनता पार्टी का 'स्वर्णकाल' कहा जा सकता है. सरकार के लिए कितना बड़ा खतरा? अगर वर्तमान (2026) की बात करें, तो सरकार के लिए तत्काल चुनावी खतरा कम है. लेकिन 2028-29 तक आते-आते यह पार्टी एक संगठित राजनीतिक शक्ति बन जाएगी, जो देश के 'Gen-Z' यानी युवा वोट बैंक को सीधे तौर पर प्रभावित करेगी. यही कारण है कि सरकार ने सिर्फ 5 दिन पुरानी एक व्यंग्य पार्टी का अकाउंट बंद कराना इतना जरूरी समझा. कुंडली का पाराशर राज योग और उभयचरी योग मिलकर इशारा करते हैं कि यह पार्टी दीर्घकाल में सत्ता और व्यवस्था में बड़ी भागीदारी करेगी. 2027-29 , CJP का सबसे कठिन दौर कुंडली यहां एक बड़ी चेतावनी भी देती है. वर्ष 2027 से 2029 तक इस कुंडली पर साढ़े साती का उदय चरण रहेगा. इस दौरान सरकार की तरफ से कानूनी और राजनीतिक दबाव बढ़ेगा, संगठन में आंतरिक मतभेद होंगे और आर्थिक संकट का सामना भी करना पड़ सकता है. 2029 के आम चुनाव इसी कठिन दौर के बीच होंगे, जो CJP की सबसे बड़ी अग्निपरीक्षा साबित होंगे. लेकिन कृत्तिका नक्षत्र का मूल स्वभाव याद रहे , पछड़ना या पराजित होना तो आपको असह्य जान पड़ता है. एक सोशल मीडिया के व्यंग्य से शुरू हुई यह पार्टी आज भारतीय राजनीति और डिजिटल दुनिया का सबसे चर्चित नाम बन चुकी है. ज्योतिष के इन दावों को कोई माने या न माने, लेकिन जमीनी हकीकत यही है कि जिस देश में बेरोजगार युवाओं को 'कॉकरोच' कहकर कमतर आंका जाएगा, वहां वही युवा (GEN-Z) अपनी पहचान की लड़ाई लड़ने के लिए उठ खड़े होंगे. और इस पार्टी की कुंडली चीख-चीख कर कह रही है कि 2030 से 2040 का दशक उन्हीं का होने वाला है. यह भी पढ़ें- 'कॉकरोच जनता पार्टी' पर बड़ा एक्शन, भारत में बंद हुआ 'X' अकाउंट Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष

May 21, 2026 - 20:30
 0
मैं भी कॉकरोच' आंदोलन: क्या कहती है इस डिजिटल पार्टी की कुंडली? क्या 2029 में सरकार के लिए बनेगी चुनौती

Cockroach Janta Party: 16 मई 2026 की रात 11 बजकर 37 मिनट पर नई दिल्ली में एक अजीब पार्टी का जन्म हुआ. न कोई दफ्तर, न कोई झंडा, न कोई चुनाव चिह्न, बस एक X पोस्ट और एक Google Form नाम रखा गया, कॉकरोच जनता पार्टी (CJP).

महज 5 दिन में 56 लाख फॉलोअर्स और 1 लाख से ज्यादा सदस्य. महुआ मोइत्रा से लेकर प्रशांत भूषण तक, सबने इसे समर्थन दिया. और फिर 21 मई को सरकार ने X पर इसका अकाउंट भारत में बंद करा दिया. लेकिन जो बात सबसे चौंकाने वाली है, वो ज्योतिषीय कुंडली मे छिपी है.

कॉकरोच जनता पार्टी की कुंडली में भूत, वर्तमान और भविष्य के बारे में ऐसे संकेत मिल रहे हैं जो इसे आने वाले दिनों में बहस और चर्चा का नया केंद्र बना सकते हैं. पहली बार यहां पर इस पार्टी की कुंडली का विश्लेषण किया जा रहा है.

जन्म की कहानी: अपमान से आंदोलन तक

सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत के एक बयान जिसमे बेरोजगार युवाओं की तुलना कॉकरोच से की गई थी. अगले ही दिन अभिजीत दीपके बोस्टन यूनिवर्सिटी के 30 वर्षीय छात्र और AAP के पूर्व सोशल मीडिया रणनीतिकार, ने X पर लिखा: Launching a new platform for all the cockroaches out there.

बस, यहीं से एक डिजिटल तूफान शुरू हुआ. लोगों की जुबान पर इस पार्टी का नाम है, गली, नुक्कड और चाय-कॉफी की दुकान से लेकर कैफे तक में इसकी चर्चा हो रही है. ज्योतिष की गणना भी हैरान करने वाले संकेत दे रही है कैसे? आइए समझते हैं-

पार्टी की कुंडली 16 मई 2026, रात 23:37, नई दिल्ली की बनती है, इसी समय पहली पोस्ट X पर पोस्ट की गई थी हालांकि पार्टी की ऑफिशियल वेबसाइट 17 मई 2026 को लॉंच हुई. पहली पोस्ट को आधार मान कर ज्योतिषीय गणना से जो बातें निकलकर सामने आईं, वो हैरान करने वाली हैं-

कुंडली क्या कहती है? ग्रह-दशा का पूरा गणित

लग्न और राशि का योग: उस समय की कुंडली में लग्न मकर और राशि वृषभ थी, जहां चंद्रमा उच्च का होकर बैठा था. ज्योतिष में जब चंद्रमा वृषभ राशि में होता है, तो वह अपनी सबसे मजबूत यानी उच्च स्थिति में होता है. इसका सीधा अर्थ है , जनमानस से असाधारण और गहरा जुड़ाव. महज 5 दिन में 56 लाख फॉलोअर्स का होना इसी ग्रह स्थिति का प्रमाण है.

बुध-आदित्य और मंगल का प्रभाव: कुंडली में बुध-आदित्य योग है, जो संचार की अपूर्व शक्ति देता है. यही वजह है कि मीम्स, रील्स और व्यंग्य जैसे सोशल मीडिया की हर भाषा में यह पार्टी माहिर निकली. वहीं, मंगल अपनी स्व-राशि मेष में है, जो युवाओं को साहस और बड़े जनांदोलन की ताकत देता है.

नक्षत्र और दोष: राहत की बात यह है कि कुंडली में कालसर्प दोष अनुपस्थित है, यानी इस आंदोलन के अस्तित्व पर कोई बड़ा संकट नहीं आएगा. पार्टी का जन्म कृत्तिका नक्षत्र में हुआ है, जिसका मूल स्वभाव ही व्यवस्था की आलोचना करना और सुधार की मांग करना है. यही इस पार्टी की आत्मा है.

अकाउंट बंद? कुंडली में दिखे संकेत

21 मई को जब @CJP_2029 का X अकाउंट भारत में Account Withheld in IN, in response to a legal demand दिखाने लगा, तो लोग हैरान रह गए.

कुंडली के अनुसार, इस समय चल रही राहु अंतरदशा का साफ संकेत था, झूठे आरोप, बदनामी और काम में बाधा. पार्टी के जन्म के ठीक 5 दिन बाद यह बात सच साबित हो गई.

अमावस्या की तिथि और नाग करण पर जन्मे जातक के बारे में ज्योतिष कहता है कि व्यवहार की वजह से समाज में विवाद हो सकता है. यानी व्यवस्था से टकराव तय, लेकिन यही विवाद इस आंदोलन को और बड़ा बनाएगा.

क्या यह पार्टी भविष्य में चुनाव लड़ेगी?

कुंडली का सीधा जवाब है, हां और 2029 इसकी पहली बड़ी परीक्षा होगी. वर्ष 2028-29 में इस कुंडली में बुध अंतरदशा का समय शुरू होगा, जिसे ज्योतिष में नए उद्यम में निश्चित सफलता का काल माना जाता है. बिहार के बांकीपुर उपचुनाव में उम्मीदवार उतारने की खबरें जो इस समय आ रही हैं, वह इसी राह का पहला कदम होगा.

इसके बाद आएगा 2030 से 2040 का दशक, चंद्र महादशा. कुंडली कहती है कि यह वह समय है जब आपकी सभी योजनाएं पूरी तरह सफलीभूत होंगी. इसे कॉकरोच जनता पार्टी का 'स्वर्णकाल' कहा जा सकता है.

सरकार के लिए कितना बड़ा खतरा?

अगर वर्तमान (2026) की बात करें, तो सरकार के लिए तत्काल चुनावी खतरा कम है. लेकिन 2028-29 तक आते-आते यह पार्टी एक संगठित राजनीतिक शक्ति बन जाएगी, जो देश के 'Gen-Z' यानी युवा वोट बैंक को सीधे तौर पर प्रभावित करेगी.

यही कारण है कि सरकार ने सिर्फ 5 दिन पुरानी एक व्यंग्य पार्टी का अकाउंट बंद कराना इतना जरूरी समझा. कुंडली का पाराशर राज योग और उभयचरी योग मिलकर इशारा करते हैं कि यह पार्टी दीर्घकाल में सत्ता और व्यवस्था में बड़ी भागीदारी करेगी.

2027-29 , CJP का सबसे कठिन दौर

कुंडली यहां एक बड़ी चेतावनी भी देती है. वर्ष 2027 से 2029 तक इस कुंडली पर साढ़े साती का उदय चरण रहेगा. इस दौरान सरकार की तरफ से कानूनी और राजनीतिक दबाव बढ़ेगा, संगठन में आंतरिक मतभेद होंगे और आर्थिक संकट का सामना भी करना पड़ सकता है. 2029 के आम चुनाव इसी कठिन दौर के बीच होंगे, जो CJP की सबसे बड़ी अग्निपरीक्षा साबित होंगे. लेकिन कृत्तिका नक्षत्र का मूल स्वभाव याद रहे , पछड़ना या पराजित होना तो आपको असह्य जान पड़ता है.

एक सोशल मीडिया के व्यंग्य से शुरू हुई यह पार्टी आज भारतीय राजनीति और डिजिटल दुनिया का सबसे चर्चित नाम बन चुकी है. ज्योतिष के इन दावों को कोई माने या न माने, लेकिन जमीनी हकीकत यही है कि जिस देश में बेरोजगार युवाओं को 'कॉकरोच' कहकर कमतर आंका जाएगा, वहां वही युवा (GEN-Z) अपनी पहचान की लड़ाई लड़ने के लिए उठ खड़े होंगे. और इस पार्टी की कुंडली चीख-चीख कर कह रही है कि 2030 से 2040 का दशक उन्हीं का होने वाला है.

यह भी पढ़ें- 'कॉकरोच जनता पार्टी' पर बड़ा एक्शन, भारत में बंद हुआ 'X' अकाउंट

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow